[ad_1]
Last Updated:
Bareilly School Closed: यूपी के बरेली में सितंबर की शुरुआत के साथ ही झमाझम बारिश हुई. बारिश के कारण मंगलवार को भी आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे.
School Closed : बारिश के चक्कर में स्कूल बंदपिछले कई दिनों से बरेली में हो रही झमाझम बारिश ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. खबरों के मुताबिक, मानसून की सक्रियात से सितंबर के पहले दिन ही 125 मिमी बारिश दर्ज की गई. रविवार को भी पूरा दिन बारिश के नाम रहा. इस बीच, मौसम विभाग ने सितंबर में भी सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान जताया है. रविवार की आधी रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने सोमवार सुबह तक थमने का नाम नहीं लिया.
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद कक्षा 01 से 08 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक दिन का अवकाश और बढ़ा दिया है. इससे पहले सोमवार को भी कक्षा 01 से 08 तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था. आपको बता दें कि आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार ने अगले दो दिन तक पहाड़ों से सटे मैदानी इलाकों में हल्की, तेज बारिश होने का अनुमान जताया है.

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें
[ad_2]
Source link

