सपना चौधरी के अलावा प्रांजल दहिया भी हरियाणवी गानों में धमाल मचा देती हैं. उनके गानों के बिना हर जश्न का जोड़ी दोगुना कर देते हैं. खासतौर पर प्रांजल की जोड़ी रेणुका पंवार के साथ जब-जब आई उनके गानों ने धमाल मचा दिया. लेकिन रेणुका के बिना भी उनका एक गाना बहुत पॉपुलर हुआ था. उनका वो गाना है मेरा बालम थानेदार चलावे जिपसी. हरियाणवी संगीत जगत की सुपरस्टार प्रांजल दहिया ने अपने गाने ‘मेरा बालम थानेदार’ से धूम मचा दी थी. यह गाना रिलीज होते ही श्रोताओं के बीच छा गया और कुछ ही दिनों में यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज बटोरे. अब तक इस गाने पर 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं.गाने में एक लड़की अपने प्रेमी को थानेदार बताकर गर्व और शरारत दोनों ही भाव प्रकट करती है. यह देसी बोलचाल की मिठास और हरियाणवी लोकसंस्कृति का रंग लिए हुए है, जो दर्शकों को तुरंत आकर्षित करता है. प्रांजल दहिया का डांस और एक्सप्रेशन इस गाने की सबसे बड़ी ताकत हैं.



