
संवाददाता। राजन जायसवाल।
धिचोरवा-करहिया मार्ग पर मंगलवार सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस तलाश में जुटी
कोन (सोनभद्र)। कुड़वा और धिचोरवा बॉर्डर के पास मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा धिचोरवा-करहिया मार्ग पर हुआ। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा कुड़वा के तुमिया टोला निवासी शनिदेव (19) पुत्र विजय और कमलेश (15) पुत्र देवनाथ मोटरसाइकिल से करहिया की ओर से अपने घर कुड़वा लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्तेदार के यहां से वापस आ रहे थे। इसी दौरान धिचोरवा- करहिया के पास सामने से आए तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शनिदेव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कमलेश के जांघ और पैर में गंभीर चोटें आईं घायल कमलेश को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है घटना की जानकारी देते हुए गंगा यादव ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई है और दूसरा घायल है। पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी हुई है। विण्ढमगंज थाना प्रभारी ने बताया कि प्रशासन मौके पर मौजूद है आगे की कार्रवाई की जा रही है