
संवाददाता। रविशंकर पाण्डेय।
बभनी सोनभद्र। बभनी- अंबिकापुर मार्ग पर मधुघुटरा मोड़ के पास शुक्रवार को फार्च्यूनर और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार संदीप का एक पैर फ्रेक्चर गया, जबकि अनियंत्रित फार्च्यूनर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चलगली गांव निवासी अर्जुन का 40 वर्षीय पुत्र संदीप बाइक से छत्तीसगढ़ की ओर से बभनी आ रहा था। इसी दौरान रेनुकूट की तरफ से छत्तीसगढ़ जा रही फार्च्यूनर से मधुघुटरा मोड़ के पास उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।टक्कर के बाद संदीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं फार्च्यूनर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस के जरिए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।सूचना मिलने पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त फार्च्यूनर को कब्जे में लेकर थाने ले गई। कार चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।