
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
- सिद्धेश्वर महादेव सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने मनाया जन्मोत्सव सोनभद्र। श्री सिद्धेश्वर महादेव सेवा संस्थान महुआंव पाण्डेय घोरावल सोनभद्र द्वारा संचालित श्री सिद्धेश्वर महादेव व श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में रविवार को हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम व श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह ही भगवान भोलेनाथ व बजरंगबली का पूजन, श्रृंगार व महाआरती विधि विधान से की गई।
इस कार्यक्रम के यजमान श्री सिद्धेश्वर महादेव सेवा संस्थान के पदाधिकारी अधिवक्ता प्रेरित धर द्विवेदी व प्रज्ज्वल धर द्विवेदी द्विवेदी रहे। वहीं आचार्य की भूमिका आलोक धर द्विवेदी ने निभाई। आचार्य आलोक द्विवेदी के मंत्रोच्चारण के बीच यजमानों ने जन्मोत्सव के बाद पूजन आरती प्रसाद वितरण आदि किया, और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की।
पूजन के बाद गणेश चालीसा,सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा ,बजरंग बाण,श्री राम चालीसा,शिव चालीसा, दुर्गा चालीसा,व अन्य चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ। भजन-कीर्तन से पूरा मंदिर परिसर “जय श्रीराम – जय हनुमान” के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित प्रसाद किया गया।
इस अवसर पर संस्थान की संरक्षक व अध्यक्ष व पदाधिकारियों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कहा कि हनुमान जी शक्ति, भक्ति और सेवा के प्रतीक हैं। उनके जन्मोत्सव पर इस तरह के आयोजन से समाज में भक्ति भाव के साथ-साथ आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है। कार्यक्रम में राम जी धर द्विवेदी, निर्देश धर द्विवेदी व संस्थापक व व्यवस्थापक राम अनुज धर द्विवेदी के देखरेख में पूरा आयोजन शांतिपूर्ण व भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।