
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
डाला (सोनभद्र)। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत वैष्णो मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक पर शनिवार की रात्रि में लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला जिसे देखकर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना डाला पुलिस व चोपन थाना की पुलिस को दी गई जहां सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया गया और शव की शिनाख्त में जुट गई
प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो सका है वही चोपन पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक उमाकांत सिंह व डाला पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है