
मिडिया प्रभारी शांतनु शुक्ला जी।
नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और आत्मीयता के खूबसूरत माहौल में यादगार बन गया। समारोह में शामिल हुए पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की रौनक बढ़ा दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद शान्तनु शुक्ला ने सभी सहयोगियों, मित्रों और अतिथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शान्तनु शुक्ला ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह रिश्तों में मिठास घोलने, आपसी स्नेह बढ़ाने और अपनत्व के भाव को मजबूत करने का पर्व है। उन्होंने कहा कि समारोह में सभी की उपस्थिति, उनका स्नेह और आत्मीयता इस शाम की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। सभी लोगों ने अपना बहुमूल्य समय देकर आयोजन को यादगार बना दिया।

उन्होंने कहा कि किसी भी आयोजन की वास्तविक सफलता उसमें शामिल होने वाले लोगों के प्रेम, सहयोग और सहभागिता से तय होती है। सभी मित्रों ने जिस उत्साह और आत्मीयता के साथ समारोह में सहभागिता की, उससे दीपावली की खुशियां दोगुनी हो गईं।
शान्तनु शुक्ला ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि लोगों का साथ, विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आपसी प्रेम, सद्भाव और अपनत्व का यह रिश्ता भविष्य में भी इसी तरह कायम रहेगा।
अंत में उन्होंने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।