
मिडिया प्रभारी शांतनु शुक्ला।
निमंत्रण पत्र से लेकर आयोजन तक दिखी सामूहिकता की मिसाल, हर पत्रकार ने निभाई मेजबान की भूमिका; शांतनु शुक्ल और योगेश सिंह की पहल बनी यादगार।
नोएडा। दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और आत्मीयता का प्रतीक है। इस पर्व पर लोग एक-दूसरे से मिलकर खुशियां साझा करते हैं और पुराने रिश्तों को नई ऊर्जा देते हैं। इसी भावना को एक अनूठे अंदाज में साकार करते हुए नोएडा में पत्रकारिता जगत का एक ऐसा दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसने पारंपरिक आयोजनों से अलग अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि यहां न कोई मेजबान था और न कोई मेहमान। समारोह में शामिल हर पत्रकार स्वयं को आयोजन का हिस्सा ही नहीं, बल्कि उसका मेजबान भी महसूस कर रहा था। आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान और दोस्ती की इस खूबसूरत शाम ने पत्रकारिता जगत के बीच रिश्तों की मजबूती का अनूठा संदेश दिया। आमतौर पर किसी भी सामाजिक या व्यावसायिक समारोह में आयोजनकर्ता अथवा मेजबान का नाम प्रमुखता से सामने रहता है, लेकिन नोएडा में आयोजित इस दीपावली मिलन समारोह ने इस परंपरा से हटकर एक नई मिसाल पेश की। आयोजन के निमंत्रण पत्र पर किसी एक व्यक्ति का नाम मेजबान के रूप में दर्ज नहीं किया गया। इसके बजाय यह संदेश दिया गया कि यह किसी एक व्यक्ति का निजी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सभी पत्रकार मित्रों का साझा आयोजन है। यहां आने वाला कोई व्यक्ति मेहमान नहीं, बल्कि आयोजन परिवार का अभिन्न सदस्य है। यही सामूहिक सोच इस समारोह की पहचान और सफलता का आधार बनी। इस अनूठी पहल के सूत्रधार आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के मीडिया प्रभारी शांतनु शुक्ल और TV9 भारतवर्ष के योगेश सिंह रहे। दोनों ने पत्रकारिता जगत के अपने पुराने और नए साथियों को एक मंच पर लाने की पहल की। उनका उद्देश्य केवल दीपावली के अवसर पर एक औपचारिक मुलाकात करना नहीं था, बल्कि व्यस्त पत्रकारिता जीवन के बीच साथियों को कुछ पल ऐसा समय उपलब्ध कराना था, जहां वे पेशेवर जिम्मेदारियों और रोजमर्रा की भागदौड़ से अलग होकर आपसी आत्मीयता के साथ मिल-बैठ सकें। शांतनु शुक्ल और योगेश सिंह ने आयोजन को व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय बनाने के बजाय इसे सामूहिक सहभागिता का स्वरूप दिया। उनकी मंशा थी कि समारोह में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को बराबरी का सम्मान मिले और किसी के मन में मेहमान या मेजबान होने का भाव न आए। यही कारण रहा कि समारोह में उपस्थित सभी पत्रकारों ने एक-दूसरे का स्वागत किया, हालचाल जाना और दीपावली की शुभकामनाओं के साथ पुरानी यादें साझा कीं।

देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के दिग्गज पत्रकारों का जुटा जमावड़ा।
इस दीपावली मिलन समारोह में देश के अनेक प्रतिष्ठित समाचार चैनलों, समाचार पत्रों और मीडिया संस्थानों से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों, संपादकों, एंकरों और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। TV9 भारतवर्ष, आज तक, दैनिक जागरण, अमर उजाला, हिंदुस्तान और अन्य प्रमुख मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने अपनी मौजूदगी से समारोह की गरिमा बढ़ाई। समारोह में TV9 भारतवर्ष के हेमंत शर्मा, आज तक के सुप्रियो प्रसाद, श्वेता सिंह, चित्रा त्रिपाठी, प्रतीक त्रिवेदी, अमीश देवगन, ऐश्वर्य कपूर, शमशेर सिंह राणा, यशवंत, अनुराग चड्ढा, किशोर अजवानी, अमिताभ सिन्हा, मनोज मलयानी, नीरज पांडेय, पूर्णिमा मिश्रा, हर्षवर्धन त्रिपाठी, राजकिशोर, अक्कू श्रीवास्तव और विकास मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार शामिल हुए। इसके अलावा दैनिक जागरण के संपादक महेश शुक्ला, दैनिक जागरण नोएडा के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल, दैनिक जागरण दिल्ली के ब्यूरो चीफ स्वदेश शर्मा, अरुण पांडेय, विपिन चौबे, दिनेश गौतम, मुकेश गजेंद्र, पुनीत पुष्कर, गुड्डू खेतान, रीमा, शशि शर्मा, प्राची पराशर, शालिनी कपूर तिवारी, अनिल राय, राजन अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा, जयंत सैनवाल, निशांत भारद्वाज, सुमित नागपाल और शिखा घई की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। वहीं अमर उजाला से जुड़े सुशांत समदर्शी, अमर उजाला नोएडा के ब्यूरो चीफ सुशांत समदर्शी, एनसीआर हिंदुस्तान के संपादक निशांत कौशिक, शुभांकर मिश्रा, पणनी, आनंद, पारितोष चतुर्वेदी, निशांत चतुर्वेदी सहित मीडिया जगत के कई अन्य प्रमुख चेहरे भी समारोह में शामिल हुए।

पुराने साथियों से मुलाकात ने ताजा कीं यादें।
समारोह में लंबे समय बाद अनेक पत्रकार मित्रों को एक साथ मिलने और एक-दूसरे के साथ समय बिताने का अवसर मिला। किसी ने पुराने दिनों की यादें साझा कीं तो किसी ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और मौजूदा चुनौतियों पर चर्चा की। बातचीत का सिलसिला औपचारिक परिचय तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दोस्ती, सहयोग और आपसी विश्वास की भावना पूरे आयोजन में दिखाई दी। पत्रकारिता का क्षेत्र ऐसा है, जहां खबरों की आपाधापी, समय की पाबंदी और लगातार बदलती परिस्थितियों के बीच पत्रकारों को अक्सर अपने निजी और सामाजिक रिश्तों के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। ऐसे में इस तरह के आयोजन साथियों को एक-दूसरे के करीब लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। नोएडा का यह दीपावली मिलन भी इसी उद्देश्य को सार्थक करता नजर आया। किसी एक व्यक्ति को नहीं, सभी को मिला सफलता का श्रेय
इस समारोह की सबसे खास बात यह रही कि आयोजन की सफलता का श्रेय किसी एक व्यक्ति अथवा आयोजक तक सीमित नहीं रहा। हर सहभागी ने इसे अपना कार्यक्रम समझा और अपनी उपस्थिति एवं सहयोग से इसे यादगार बनाया। किसी ने स्वयं को विशेष मेजबान नहीं माना और न ही किसी को मेहमान होने का एहसास हुआ। सभी के बीच बराबरी, सम्मान और आत्मीयता का भाव बना रहा आयोजन के सूत्रधार शांतनु शुक्ल और योगेश सिंह ने सभी पत्रकार मित्रों की उपस्थिति, सहयोग और स्नेह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन की वास्तविक सफलता सभी साथियों की सहभागिता में निहित है। यह किसी एक व्यक्ति का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि सभी पत्रकार मित्रों का साझा प्रयास था। सभी ने इसे अपना आयोजन समझकर जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ सहभागिता की, उसी ने इस शाम को यादगार बना दिया।
पत्रकारिता जगत को एकजुटता और अपनत्व का संदेश।

दरअसल, नोएडा में आयोजित यह दीपावली मिलन समारोह केवल एक उत्सव या औपचारिक सामाजिक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि इसने पत्रकारिता जगत के सामने आपसी एकजुटता, मित्रता और सामूहिकता की एक खूबसूरत तस्वीर प्रस्तुत की। इस आयोजन ने यह भी साबित किया कि किसी कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए बड़े-बड़े आयोजकों के नाम की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि उसमें शामिल लोगों के बीच अपनापन और सहयोग की भावना सबसे महत्वपूर्ण होती है।
दीपावली के इस मिलन समारोह का संदेश भी बेहद सरल, लेकिन प्रभावशाली रहा कि जब रिश्तों में आत्मीयता और दिलों में अपनापन हो तो मेहमान और मेजबान के बीच का अंतर अपने आप समाप्त हो जाता है। नोएडा की यह शाम इसी सोच, इसी दोस्ती और इसी सामूहिक भावना के नाम रही। पत्रकारिता जगत में इस अनूठी पहल को लंबे समय तक याद किया जाएगा।