• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, June 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Odisha Taekwondo Championship: 7वीं क्लास की छात्रा हरशिता यादव ने मचाया धमाल, ताइक्वांडो में जीता गोल्ड!

admin by admin
September 1, 2025
in खेल
0 0
0
Odisha Taekwondo Championship: 7वीं क्लास की छात्रा हरशिता यादव ने मचाया धमाल, ताइक्वांडो में जीता गोल्ड!


Last Updated:September 01, 2025, 18:46 IST

Odisha Taekwondo Championship: जयपुर के लालचंदपुरा गांव की हरशिता यादव ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर राजस्थान का नाम रोशन कर दिया.

जयपुर. इंसान में अगर कुछ कर गुजरने की चाह हो तो वह अपने मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल कर सकता है. जयपुर के हाथोज के छोटे से गांव लालचंदपुरा की हरशिता यादव ने इसी बात को साबित कर दिखाया है. ओडिशा के कटक में 28 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित 4वीं सब-जूनियर एवं सीनियर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हरशिता ने अंडर-38 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता. यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और गांव के लिए गर्व की बात है बल्कि पूरे राजस्थान के लिए भी प्रेरणादायी है.

हरशिता यादव वर्तमान में रामेश्वरम स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा हैं. ताइक्वांडो की दुनिया में उनका सफर पांच साल पहले शुरू हुआ था. साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली हरशिता ने कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी. उन्होंने जिला स्तर और राज्य स्तर पर अब तक आठ मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है. लेकिन यह पहली बार है जब उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर इतिहास रचा है.

हरशिता की इस सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत और कोच प्रवीण के मार्गदर्शन का बड़ा योगदान है. कठिन प्रशिक्षण और अनुशासित जीवनशैली ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. उनकी जीत ने यह संदेश दिया है कि ग्रामीण परिवेश से आने वाले बच्चे भी यदि ठान लें तो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं. हरशिता की कहानी संघर्ष और सफलता का बेहतरीन उदाहरण है.

गांव की गलियों से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने साबित कर दिया कि सपने देखने और उन्हें पूरा करने का जज्बा हो तो कोई भी बाधा रास्ते में रुकावट नहीं बन सकती.

हरशिता अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना चाहती है. लोकल 18 से बात करते हुए हरशिता ने बताया कि उन्होंने तैयारी और भी तेज कर दी है. कोच ने भी हरशिता को ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया है. उसने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कर देश के लिए गोल्ड लेकर आना चाहती है.

authorimg

निखिल वर्मा

एक दशक से डिजिटल जर्नलिज्म में सक्रिय. दिसंबर 2020 से News18Hindi के साथ सफर शुरू. न्यूज18 हिन्दी से पहले लोकमत, हिन्दुस्तान, राजस्थान पत्रिका, इंडिया न्यूज की वेबसाइट में रिपोर्टिंग, इलेक्शन, खेल और विभिन्न डे…और पढ़ें

एक दशक से डिजिटल जर्नलिज्म में सक्रिय. दिसंबर 2020 से News18Hindi के साथ सफर शुरू. न्यूज18 हिन्दी से पहले लोकमत, हिन्दुस्तान, राजस्थान पत्रिका, इंडिया न्यूज की वेबसाइट में रिपोर्टिंग, इलेक्शन, खेल और विभिन्न डे… और पढ़ें

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 01, 2025, 18:46 IST

homesports

7वीं क्लास की छात्रा हरशिता यादव ने मचाया धमाल, ताइक्वांडो में जीता गोल्ड!



Source link

Previous Post

भारी बारिश के कारण बरेली में कल भी बंद रहेंगे स्कूल, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Next Post

वर्षों से नहीं हुआ नाली का साफ सफाई , नगर के जिम्मेदार असहमति में व्यस्त।

admin

admin

Next Post

वर्षों से नहीं हुआ नाली का साफ सफाई , नगर के जिम्मेदार असहमति में व्यस्त।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • केंद्रीय मंत्री ने विकास योजनाओं का किया बखान, सोनभद्र की प्रगति पर जताया भरोसा।
  • सोनभद्र के समग्र विकास हेतु नेटवर्क, पर्यटन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश।
  • फासिल्स पार्क में  होगा योग का महाआयोजन।
  • अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर सुनी गई जन समस्याएं।
  • जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य पर समस्त ग्राम पंचायतों में वृहद स्वच्छता एवं सफाई अभियान का आयोजन किया गया।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    केंद्रीय मंत्री ने विकास योजनाओं का किया बखान, सोनभद्र की प्रगति पर जताया भरोसा।

    by Shantosh Mishra
    June 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर सोनभद्र...

    Recent News

    केंद्रीय मंत्री ने विकास योजनाओं का किया बखान, सोनभद्र की प्रगति पर जताया भरोसा।

    June 20, 2026

    सोनभद्र के समग्र विकास हेतु नेटवर्क, पर्यटन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश।

    June 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News