• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 12, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

पट अनावरण के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ !!

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
October 12, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। विशाल गुप्ता।

प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि अमरेश तिवारी ने सह अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उद्घाटन

बीजपुर (सोनभद्र) शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार की शायं शांति नगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के पट अनावरण और फीता काटकर दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीजपुर के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि बखरिहवां के युवा व्यवसायी एवं समाजसेवी अमरेश तिवारी ने सह अतिथियों श्याम नारायण सिंह एवं पत्रकार जयचंद के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि अमरेश तिवारी ने शांति नगर स्थित अर्धनिर्मित मंदिर के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए अपनी ओर से भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया। उनके इस भरोसे से स्थानीय लोगों और पूजा समिति के सदस्यों में उत्साह देखने को मिला।

करीब तीन दशक से चली आ रही धार्मिक परंपरा को कायम रखते हुए शांति नगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। इससे पूर्व पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों को बुके भेंटकर, माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों में सकारात्मक सोच विकसित होती है और सामाजिक एकता मजबूत होती है। उन्होंने लोगों से त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि अमरेश तिवारी ने मंदिर निर्माण में सहयोग का दिया आश्वासन

विशिष्ट अतिथि युवा व्यवसायी एवं समाजसेवी अमरेश तिवारी ने दुर्गा पूजा समिति को नवरात्र के अवसर पर धार्मिक आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमें अपनी संस्कृति, धर्म और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ ही प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता मजबूत होती है।

उन्होंने कहा कि वह इसी क्षेत्र के लोगों के बीच के हैं और यहां की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से उनका आत्मीय जुड़ाव है। शांति नगर में स्थित अर्धनिर्मित मंदिर का उल्लेख करते हुए उन्होंने पूजा समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों से दुर्गा पूजा महोत्सव के बाद मंदिर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की अपील की। साथ ही मंदिर निर्माण में अपनी ओर से भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया। उनके इस सहयोगात्मक रुख की उपस्थित लोगों ने सराहना किया ।

कार्यक्रम का संचालन रामनरेश गुप्ता ने किया। अंत में उन्होंने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, सह अतिथियों तथा आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान पत्रकार सिद्धार्थ गुप्ता, पूजा समिति के अध्यक्ष राममिलन गुप्ता, गोपाल दास गुप्ता, सुनील कुमार सहित दुर्गा पूजा समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की उपस्थिति रही।

Previous Post

18 अक्टूबर को दिल्ली हाफ मैराथन… हरमनजोत सिंह और किरण पर रहेंगी नजरें, इन धावकों के बीच होगी कड़ी टक्कर

Next Post

पट अनावरण के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ सब्जी मंडी का पंडाल ।।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

पट अनावरण के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ सब्जी मंडी का पंडाल ।।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • पट अनावरण के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ सब्जी मंडी का पंडाल ।।
  • पट अनावरण के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ !!
  • 18 अक्टूबर को दिल्ली हाफ मैराथन… हरमनजोत सिंह और किरण पर रहेंगी नजरें, इन धावकों के बीच होगी कड़ी टक्कर
  • लड़कियों को पीटने वाले BJP विधायक नंदकिशोर के आदमी? सपा का बड़ा आरोप, MLA ने दी सफाई
  • कोन क्षेत्र में नवरात्रि की धूम, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    पट अनावरण के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ सब्जी मंडी का पंडाल ।।

    by Shantosh Mishra
    October 12, 2026
    0

    समवाददाता। विशाल गुप्ता। समाजसेवी रिंकू श्रीवास्तव ने किया मां दुर्गा के पट का अनावरण, श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विधिवत शुरू...

    Recent News

    पट अनावरण के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ सब्जी मंडी का पंडाल ।।

    October 12, 2026

    पट अनावरण के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ !!

    October 12, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News