• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, November 24, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

50 करोड़ से अधिक की लागत वाले कोन–विंढमगंज मार्ग निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल, जांच की उठी मांग।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
November 24, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। राजन जायसवाल।

20 एमएम की जगह फ्लेंची गिट्टी का प्रयोग, 10 एमएम गिट्टी में धूल-बक्सा की अधिकता और आरसीसी में सरिया की दूरी भी सवालों के घेरे में

सोनभद्र। कोन–विंढमगंज मार्ग के निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। 50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य में कथित तौर पर मानकों की अनदेखी किए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं।

निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही सामग्री को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। आरोप है कि निर्धारित 20 एमएम गिट्टी के स्थान पर फ्लेंची गिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं 10 एमएम गिट्टी में धूल और बक्सा की मात्रा अधिक है। निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही बालू भी अत्यधिक महीन बताई जा रही है। इसके अलावा कंक्रीट में गिट्टी और बालू की मात्रा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

सबसे गंभीर मामला आरसीसी निर्माण में बांधे जा रहे सरिया के जाल का है। आरोप है कि सरिया के बीच की दूरी लगभग दो से तीन फीट या उससे भी अधिक रखी जा रही है। यदि यह दूरी स्वीकृत तकनीकी डिजाइन के विपरीत है तो निर्माण की मजबूती प्रभावित हो सकती है।

हैरानी की बात यह है कि मौके पर मौजूद कार्यदाई संस्था एसएस कंस्ट्रक्शन के कर्मचारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता से जुड़े सवालों पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। वहीं मौके पर पीडब्ल्यूडी का कोई कर्मचारी अथवा जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद नहीं पाया गया। ऐसे में करोड़ों रुपये की लागत से हो रहे इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब 50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सड़क निर्माण कराया जा रहा है तो उसकी गुणवत्ता की निगरानी के लिए विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। लोगों ने जिलाधिकारी और पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों से निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण कराने, गिट्टी-बालू एवं कंक्रीट के नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कराने तथा आरसीसी में सरिया की दूरी और अन्य तकनीकी मानकों का परीक्षण कराने की मांग की है।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्माण के दौरान ही गुणवत्ता की जांच नहीं हुई तो भविष्य में सड़क की मजबूती प्रभावित होने पर सरकारी धन की बर्बादी हो सकती है। जांच में अनियमितता मिलने पर संबंधित कार्यदाई संस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Views: 2
Previous Post

संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।

Next Post

सोनभद्र में लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, फाटबंदी के नाम पर रुपये मांगने का आरोप।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

सोनभद्र में लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, फाटबंदी के नाम पर रुपये मांगने का आरोप।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सोनभद्र में लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, फाटबंदी के नाम पर रुपये मांगने का आरोप।
  • 50 करोड़ से अधिक की लागत वाले कोन–विंढमगंज मार्ग निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल, जांच की उठी मांग।
  • संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।
  • पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।
  • शौच के दौरान अचानक गिरा 25 वर्षीय युवक, मौत से परिवार में मचा कोहराम।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सोनभद्र में लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, फाटबंदी के नाम पर रुपये मांगने का आरोप।

    by Shantosh Mishra
    November 24, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। बभनी ब्लॉक क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल...

    Recent News

    सोनभद्र में लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, फाटबंदी के नाम पर रुपये मांगने का आरोप।

    November 24, 2026

    50 करोड़ से अधिक की लागत वाले कोन–विंढमगंज मार्ग निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल, जांच की उठी मांग।

    November 24, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News