
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। बभनी ब्लॉक क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि जमीन की फाटबंदी कराने के नाम पर लेखपाल ने रुपये की मांग की थी। बताया जा रहा है कि दरनखाड़ निवासी लखन गुप्ता से फाटबंदी के कार्य के लिए रिश्वत मांगी गई थी। वायरल वीडियो में कथित तौर पर लेखपाल को रुपये लेते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में संबंधित लेखपाल का नाम अंत्योदय पांडेय बताया जा रहा है।
स्थानीय स्तर पर आरोप है कि छोटे-छोटे राजस्व संबंधी कार्यों के लिए भी अधिक रुपये की मांग की जाती थी। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। मामले को लेकर अब संबंधित अधिकारियों से जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई करने की मांग उठ रही है।