• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, October 11, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

18 अक्टूबर को दिल्ली हाफ मैराथन… हरमनजोत सिंह और किरण पर रहेंगी नजरें, इन धावकों के बीच होगी कड़ी टक्कर

admin by admin
October 11, 2026
in खेल
0 0
0
18 अक्टूबर को दिल्ली हाफ मैराथन… हरमनजोत सिंह और किरण पर रहेंगी नजरें, इन धावकों के बीच होगी कड़ी टक्कर


Last Updated:October 10, 2026, 16:53 IST

Delhi Half Marathon: दिल्ली हाफ मैराथन के 21वें एडिशन के लिए भारतीय इलीट धावकों की घोषणा कर दी गई है. 18 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाली इस रेस में 22 मेंस और 20 महिला धावक हिस्सा लेंगे. मेंस वर्ग में टीसीएस वर्ल्ड 10के बेंगलुरु के विजेता हरमनजोत सिंह, किरण मात्रे और डॉ. कार्तिक करकेरा प्रमुख दावेदार हैं. महिला वर्ग में पूर्व चैंपियन लिली दास और कविता यादव के साथ अंकिता ध्यानी चुनौती पेश करेंगी. रेस का सीधा प्रसारण प्रोकेम इंटरनेशनल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर होगा.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

18 अक्टूबर को दिल्ली हाफ मैराथन... हरमनजोत सिंह और किरण पर रहेंगी नजरेंZoom

18 अक्टूर को दौड़ेगी पूरी दिल्ली!

नई दिल्ली. वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन की तैयारियां जोरों पर है. रविवार, 18 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाली 21वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन’ के लिए भारतीय इलीट धावकों की आखिरी लिस्ट जारी कर दी गई है. इस बार प्रतिष्ठित रेस में देश भर से कुल 42 शीर्ष धावक हिस्सा लेंगे, जिनमें 22 मेंस और 20 वुमेंस एथलीट शामिल हैं.

मेंस वर्ग में इस बार रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. जहां टीसीएस वर्ल्ड 10के बेंगलुरु के भारतीय इलीट चैंपियन और 2026 एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता हरमनजोत सिंह पहली बार इस मैराथन में उतरेंगे. अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन में 1:01:46 का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज करने वाले हरमनजोत इस वर्ग के सबसे तेज धावक हैं और उनसे मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है. उनके अलावा पिछले साल के उपविजेता किरण मात्रे भी खिताब की दौड़ में शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल 1:04:57 का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय बनाया था. इन दोनों को 2026 टाटा मुंबई मैराथन के विजेता डॉ. कार्तिक करकेरा से कड़ी चुनौती मिलेगी, जो पिछले साल तीसरे स्थान पर रहे थे.

उत्तर प्रदेश के ट्रैक स्टार प्रिंस कुमार भी लंबे अंतराल के बाद हाफ मैराथन में वापसी कर रहे हैं, जिन्होंने 2025 ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5,000 और 10,000 मीटर के खिताब जीते थे.

वुमेंस वर्ग में पूर्व चैंपियनों का दबदबा रहेगा. 2024 की विजेता लिली दास और 2023 की विजेता कविता यादव (Kavita Yadav) एक बार फिर खिताब के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगी. उनके सामने ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकीं स्टीपलचेज स्टार अंकिता ध्यानी की कड़ी चुनौती होगी, जिन्होंने 2025 में पहली बार हाफ मैराथन में पांचवां स्थान हासिल किया था. इसके अलावा 2023 एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति लांबा भी पोडियम पर जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी.

‘प्राइड’ पहल और पुरस्कार राशि
इस साल प्रतियोगिता में ‘प्राइड’ की शुरुआत की जा रही है. यह एक प्रदर्शन आधारित पुरस्कार व्यवस्था है, जिसका उद्देश्य देश के शीर्ष लंबी दूरी के धावकों को सम्मानित करना, प्रोत्साहित करना और लंबी दूरी की दौड़ को बढ़ावा देना है. पुरुष और महिला वर्ग के शीर्ष तीन स्थानों पर रहने वाले धावकों को क्रमशः 3.50 लाख रुपये, 2.50 लाख रुपये और 1.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी.

इसके अलावा नया भारतीय इलीट रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ी को 1 लाख रुपये का अतिरिक्त पुरस्कार मिलेगा. वर्तमान में पुरुष वर्ग का रिकॉर्ड अविनाश साबले के नाम है, जिन्होंने 2020 में 60:30 का समय निकाला था. वहीं महिला वर्ग का रिकॉर्ड 2017 में एल. सूर्या द्वारा बनाए गए 70:31 के समय का है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 10, 2026, 16:53 IST



Source link

Previous Post

लड़कियों को पीटने वाले BJP विधायक नंदकिशोर के आदमी? सपा का बड़ा आरोप, MLA ने दी सफाई

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 18 अक्टूबर को दिल्ली हाफ मैराथन… हरमनजोत सिंह और किरण पर रहेंगी नजरें, इन धावकों के बीच होगी कड़ी टक्कर
  • लड़कियों को पीटने वाले BJP विधायक नंदकिशोर के आदमी? सपा का बड़ा आरोप, MLA ने दी सफाई
  • कोन क्षेत्र में नवरात्रि की धूम, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट।
  • ‘आप मेरे लाइफ के हीरो हो ‘ 83 के हुए अमिताभ बच्चन, तो भावुक हुए संजय दत्त और चिरंजीवी, लिखा दिल छू लेने वाला नोट
  • PV Sindhu: आर्कटिक ओपन में पीवी सिंधु का सफर खत्म, 3 गेम तक लड़ीं फिर भी क्वार्टर फाइनल में मिली हार

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    18 अक्टूबर को दिल्ली हाफ मैराथन… हरमनजोत सिंह और किरण पर रहेंगी नजरें, इन धावकों के बीच होगी कड़ी टक्कर

    18 अक्टूबर को दिल्ली हाफ मैराथन… हरमनजोत सिंह और किरण पर रहेंगी नजरें, इन धावकों के बीच होगी कड़ी टक्कर

    by admin
    October 11, 2026
    0

    Last Updated:October 10, 2026, 16:53 ISTDelhi Half Marathon: दिल्ली हाफ मैराथन के 21वें एडिशन के लिए भारतीय इलीट धावकों की...

    Recent News

    18 अक्टूबर को दिल्ली हाफ मैराथन… हरमनजोत सिंह और किरण पर रहेंगी नजरें, इन धावकों के बीच होगी कड़ी टक्कर

    18 अक्टूबर को दिल्ली हाफ मैराथन… हरमनजोत सिंह और किरण पर रहेंगी नजरें, इन धावकों के बीच होगी कड़ी टक्कर

    October 11, 2026
    लड़कियों को पीटने वाले BJP विधायक नंदकिशोर के आदमी? सपा का बड़ा आरोप, MLA ने दी सफाई

    लड़कियों को पीटने वाले BJP विधायक नंदकिशोर के आदमी? सपा का बड़ा आरोप, MLA ने दी सफाई

    October 11, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News