
समवाददाता। विशाल गुप्ता।
समाजसेवी रिंकू श्रीवास्तव ने किया मां दुर्गा के पट का अनावरण, श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विधिवत शुरू हुआ पूजनोत्सव ।।
बीजपुर (सोनभद्र) शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार की शाम बीजपुर बाजार स्थित सब्जी मंडी के दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं के पट अनावरण के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। देवी-देवताओं के पट अनावरण के साथ ही पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉन्ट्रैक्टर कॉलोनी निवासी समाजसेवी रिंकू श्रीवास्तव रहे। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने मुख्य अतिथि को बैज लगाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद विधिवत पूजन के बीच देवी-देवताओं के पट अनावरण की प्रक्रिया संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि रिंकू श्रीवास्तव ने मां दुर्गा के पट का अनावरण कर पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया। वहीं, समिति अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने भगवान कार्तिकेय, लल्लन सिंह ने भगवान गणेश, नरेंद्र सिंह ने मां सरस्वती तथा रामबाबू वर्मा ने मां लक्ष्मी के पट का अनावरण किया। पट अनावरण के साथ ही श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन-पूजन किए और क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना किया ।
इस अवसर पर उपेंद्र सिंह, बग्गा सिंह, जयराम शर्मा, विनोद गर्ग, प्रेमचंद गुप्ता, यशवंत सिंह, लल्लन सिंह, योगेंद्र चौबे, मुन्ना प्रसाद, शिवकर झा, संतोष यादव, हेमंत, अभिनव और राजवीर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं बाजारवासी उपस्थित रहे।