
संवाददाता। विशाल गुप्ता।
बीजपुर (सोनभद्र) पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं थाना प्रभारी बीजपुर के नेतृत्व में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीजपुर पुलिस को मंगलवार को महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस टीम ने अभियान के दौरान दो वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
वारंटी गिरफ्तारी अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना क्षेत्र के पुनर्वास निवासी जीरामती पत्नी सुरेश तथा ग्राम डोडहर निवासी सुभाष पाल पुत्र राजमन को गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को न्यायालय भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा न्यायालयीय आदेशों के प्रभावी अनुपालन के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा ।।
