• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, September 23, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

The Paradise Advance Booking: आ रही है 1 ऐसी फिल्म, जिसने रिलीज से पहले ही ‘हनुमान’ को छोड़ा पीछे, अब हिलने वाला है ‘हनुमान अंश’ का सिंहासन

admin by admin
September 23, 2026
in बॉलीवुड
0 0
0
The Paradise Advance Booking: आ रही है 1 ऐसी फिल्म, जिसने रिलीज से पहले ही ‘हनुमान’ को छोड़ा पीछे, अब हिलने वाला है ‘हनुमान अंश’ का सिंहासन


Last Updated:September 23, 2026, 12:26 IST

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की धाक अभी कायम है, लेकिन अब एक ऐसी फिल्म की एंट्री होने जा रही है, जिसने रिलीज से पहले ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी इसकी ताकत दिखा रहे हैं. यही वजह है कि अब ट्रेड की नजर इस नई रिलीज पर टिक गई है. क्या यह फिल्म सिनेमाघरों में आते ही ‘हनुमान अंश’ की बादशाहत को चुनौती देगी? मुकाबला दिलचस्प होने वाला है.

'हनुमान अंश' का सिंहासन हिलाने आ रही फिल्म, रिलीज से पहले ही मचाया तहलकाZoom

24 सितंबर को फिल्म रिलीज होने वाली है.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त एक ऐसी फिल्म की एंट्री होने वाली है, जिसकी एडवांस बुकिंग ने रिलीज से पहले ही पुराने रिकॉर्ड्स को हिलाना शुरू कर दिया है. कभी करीब 3 करोड़ रुपये की डे-1 एडवांस बुकिंग के साथ ‘हनुमान’ ने सबका ध्यान खींचा था तो आज ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी दमदार कमाई से सिनेमाघरों में डटी हुई है. लेकिन अब एक नई फिल्म की प्री-सेल्स ने ऐसा आंकड़ा छुआ है, जिससे ‘हनुमान अंश’ के सिंहासन पर भी खतरे की चर्चा शुरू हो गई है.

बात हो रही है नानी की मच अवेटेड फिल्म ‘द पैराडाइज’ की, जो 24 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रफ्तार पकड़ चुकी है. आलम यह है कि नानी की इस फिल्म ने प्री-सेल्स के मामले में उनका पिछला सबसे बड़ा बेंचमार्क भी पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘हिट 3’ के नाम था, जिसने दुनियाभर में करीब 37.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

40 करोड़ के पार पहुंची वर्ल्डवाइड बुकिंग

सैकनिल्क के मुताबिक, 23 सितंबर सुबह 10 बजे तक ‘द पैराडाइज’ की ओपनिंग डे की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी थी. इस आंकड़े में प्रीमियर भी शामिल हैं. भारत की बात करें तो ओपनिंग डे के लिए फिल्म की प्री-सेल्स करीब 24 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी थी. इतना ही नहीं, घरेलू स्तर पर पूरे वीकेंड की एडवांस बुकिंग भी 37.50 करोड़ रुपये ग्रॉस से ऊपर निकल गई थी. फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले ही दर्शकों के बीच इसका क्रेज साफ दिखाई दे रहा है. खास बात यह है कि ये आंकड़े अभी रिलीज से पहले के हैं और बुकिंग लगातार आगे बढ़ रही है.

38 करोड़ से ज्यादा की बुकिंग

भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक 38.03 करोड़ रुपये की बुकिंग दर्ज हो चुकी है. हालांकि, ब्लॉक सीटों को हटा दें तो यह आंकड़ा 31.21 करोड़ रुपये रहता है. इनमें सबसे ज्यादा योगदान ओपनिंग डे का है. शहरों में बात करें तो हैदराबाद सबसे आगे दिख रहा है, जहां करीब 7.26 करोड़ रुपये की बुकिंग दर्ज की गई. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 23 सितंबर सुबह 6 बजे के बाद से बुकिंग में करीब 57.94 लाख रुपये का इजाफा हुआ, जबकि पिछले छह घंटे में लगभग 87.18 लाख रुपये की अतिरिक्त बुकिंग हुई और छह शो हाउसफुल भी हो चुके थे.

‘हनुमान’ की एडवांस बुकिंग से कितनी आगे?

अब इसकी तुलना 2024 की सुपरहीरो फिल्म ‘हनुमान’ से करें तो फर्क काफी बड़ा नजर आता है. तेजा सज्जा की फिल्म ने रिलीज से ठीक पहले पहले दिन के लिए करीब 3.19 करोड़ रुपये ग्रॉस की ऑल-इंडिया एडवांस बुकिंग दर्ज की थी. उस समय करीब 1,93,747 टिकट बिक चुके थे. वहीं, ‘हनुमान’ के हिंदी वर्जन की प्री-सेल्स भी करीब 1.05 करोड़ रुपये रही थी. इसे लेकर तब काफी चर्चा हुई थी, क्योंकि यह ‘पुष्पा’ के हिंदी वर्जन की बताई गई शुरुआती प्री-सेल्स से करीब तीन गुना ज्यादा थी. अब ‘द पैराडाइज’ की 18.49 करोड़ रुपये की डे-1 इंडियन एडवांस बुकिंग को देखें तो यह ‘हनुमान’ के आंकड़े से कई गुना ज्यादा है. यही वजह है कि रिलीज से पहले ही नानी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा माहौल बना दिया है.

‘हनुमान अंश’ के सामने नई चुनौती?

इस वक्त सिनेमाघरों में ‘हनुमान अंश’ भी दर्शकों को लगातार अपनी ओर खींच रही है और फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई है. ऐसे में ‘द पैराडाइज’ की इतनी बड़ी प्री-सेल्स यह सवाल जरूर खड़ा करती है कि रिलीज के बाद नानी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा तूफान खड़ा करेगी. हालांकि, एडवांस बुकिंग और वास्तविक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अलग-अलग चीजें हैं. फिलहाल इतना जरूर है कि ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए बॉक्स ऑफिस पर अपनी दस्तक बेहद जोरदार तरीके से दर्ज करा दी है.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 23, 2026, 12:26 IST





Source link

Previous Post

बीजपुर पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार ।।

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • The Paradise Advance Booking: आ रही है 1 ऐसी फिल्म, जिसने रिलीज से पहले ही ‘हनुमान’ को छोड़ा पीछे, अब हिलने वाला है ‘हनुमान अंश’ का सिंहासन
  • बीजपुर पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार ।।
  • 150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन
  • Delhi-NCR Air Pollution News: सितंबर में ही दिल्ली-NCR का फूलने लगा दम, इन 2 शहरों की जहरीली हो गई हवा, सांस लेने में हांफने लगे लोग
  • रणबीर बने राम, सनी बने हनुमान, अब पर्दे पर ‘कर्ण’ बनेगा ये सुपरस्टार, 150 करोड़ी ‘महावीर कर्ण’ की दिखाई झलक

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    The Paradise Advance Booking: आ रही है 1 ऐसी फिल्म, जिसने रिलीज से पहले ही ‘हनुमान’ को छोड़ा पीछे, अब हिलने वाला है ‘हनुमान अंश’ का सिंहासन

    The Paradise Advance Booking: आ रही है 1 ऐसी फिल्म, जिसने रिलीज से पहले ही ‘हनुमान’ को छोड़ा पीछे, अब हिलने वाला है ‘हनुमान अंश’ का सिंहासन

    by admin
    September 23, 2026
    0

    Last Updated:September 23, 2026, 12:26 ISTबॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' की धाक अभी कायम है, लेकिन अब एक ऐसी फिल्म...

    Recent News

    The Paradise Advance Booking: आ रही है 1 ऐसी फिल्म, जिसने रिलीज से पहले ही ‘हनुमान’ को छोड़ा पीछे, अब हिलने वाला है ‘हनुमान अंश’ का सिंहासन

    The Paradise Advance Booking: आ रही है 1 ऐसी फिल्म, जिसने रिलीज से पहले ही ‘हनुमान’ को छोड़ा पीछे, अब हिलने वाला है ‘हनुमान अंश’ का सिंहासन

    September 23, 2026

    बीजपुर पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार ।।

    September 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News