• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, August 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

बेटी के हत्यारे मां-बाप को उम्रकैद; मथुरा के चर्चित आयुषी यादव हत्याकांड में फैसला, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 21, 2026
in मथुरा विन्द्रावन
0 0
0
बेटी के हत्यारे मां-बाप को उम्रकैद; मथुरा के चर्चित आयुषी यादव हत्याकांड में फैसला, Uttar-pradesh Hindi News


Aug 20, 2026 05:55 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मथुरा के चर्चित आयुषी यादव हत्याकांड में कोर्ट ने मां-बाप को उम्रकैद की सजा सुनाई। 2022 में लव मैरिज से नाराज पिता नितेश ने बेटी की गोली मारकर हत्या की थी। शव लाल सूटकेस में भरकर यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंका गया था।

Ayushi Yadav murder case in Mathura (File photo)

मथुरा का आयुषी यादव हत्याकांड (फाइल फोटो)

मथुरा के चर्चित आयुषी यादव हत्याकांड में चार साल बाद बुधवार को मथुरा कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए मृतका के माता-पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने बेटी की हत्या को अत्यंत क्रूर और वीभत्स अपराध बताते हुए दोषियों के प्रति नरम रुख अपनाने से इनकार कर दिया। फैसला सुनाए जाने के दौरान पिता नितेश यादव ने कहा कि बेटी की हत्या उन्होंने की थी, उनकी पत्नी का कोई दोष नहीं है। इसके बाद वह चुप हो गए, जबकि मां ब्रजवाला सिर झुकाए खड़ी रही। 22 वर्षीय आयुषी दिल्ली के बदरपुर की रहने वाली थी और वर्ष 2022 में ग्लोबल कॉलेज से BCA की पढ़ाई कर रही थी। उसने नीट परीक्षा भी पास की थी, लेकिन काउंसिलिंग में शामिल नहीं हुई। इसी दौरान उसने राजस्थान के भरतपुर निवासी छत्रपाल राजपूत से आर्य समाज मंदिर में परिवार की जानकारी के बिना शादी कर ली थी। माता-पिता इस विवाह से नाराज थे।

मथुरा के पास सूटकेस में मिला था शव

अभियोजन के मुताबिक 17 नवंबर 2022 को घर में आयुषी का मां से विवाद हुआ। पिता को जानकारी हुई तो उन्होंने बेटी को समझाने की कोशिश की। विवाद बढ़ने पर नितेश ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से आयुषी को गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटी की हत्या के बाद माता-पिता ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। पिता दुकान से पॉलिथीन लेकर आए और शव को लाल सूटकेस में पैक किया। रात करीब तीन बजे सूटकेस कार में रखा गया। अगले दिन सुबह करीब पांच बजे वे दिल्ली से लगभग 150 किलोमीटर दूर मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पहुंचे और सुनसान स्थान पर सूटकेस फेंककर लौट गए।

100 पुलिसकर्मियों की 14 टीमों ने जांच की थी

18 नवंबर को सूटकेस में युवती का शव मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। पहचान के लिए करीब 100 पुलिसकर्मियों की 14 टीमें लगाई गईं। पुलिस ने घटनास्थल से टोल प्लाजा तक करीब 300 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। बाद में मुखबिर की सूचना पर पुलिस आयुषी के परिवार तक पहुंची। उसकी मां और भाई को मथुरा लाया गया, जहां उन्होंने शव की पहचान की। जांच के बाद पुलिस ने आयुषी के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपी मां-बाप को उम्रकैद की सजा

परिवार में छोटा बेटा होने के कारण पुलिस की अनुमति से अंतिम संस्कार कराया गया। 21 नवंबर 2022 को पुलिस की मौजूदगी में मथुरा में यमुना किनारे पिता ने ही बेटी को मुखाग्नि दी थी। उस दौरान उन्होंने बेटी की चिता को प्रणाम कर माफी भी मांगी थी। अब चार साल बाद अदालत ने दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि बेटी की हत्या जैसे जघन्य अपराध में दोषियों के प्रति नरमी बरतने का कोई आधार नहीं है और ऐसा करने से समाज में गलत संदेश जाएगा।



Source link

Previous Post

तुम मम्मी का बेटा थी, काश हम लोग… बहन दिव्या को यादकर भावुक हुईं प्रज्ञा मिश्रा, कई दावे किए, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

नीतीश के 7 निश्चय में सम्राट सरकार ने किया बदलाव, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से अब 2 लाख रुपये ही लोन मिलेंगे, Bihar Hindi News

admin

admin

Next Post
नीतीश के 7 निश्चय में सम्राट सरकार ने किया बदलाव, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से अब 2 लाख रुपये ही लोन मिलेंगे, Bihar Hindi News

नीतीश के 7 निश्चय में सम्राट सरकार ने किया बदलाव, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से अब 2 लाख रुपये ही लोन मिलेंगे, Bihar Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Singrauli News: सिंगरौली की एनसीएल जयंत परियोजना में अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई, प्रशासन ने खाली कराया क्वार्टर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन भारी! बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना, Raipur Hindi News
  • हम लोग धोखा बर्दाश्त नहीं करेंगे; हाईकोर्ट से मिले झटके पर बोले देवेंद्र महतो, सरकार को दी एक चेतावनी, Jharkhand Hindi News
  • झारखंड के इन 9 जिलों में होगी झमाझम बारिश, 60 की रफ्तार से तूफानी हवाएं भी चलेंगी; IMD का अलर्ट, Jharkhand Hindi News
  • नीतीश के 7 निश्चय में सम्राट सरकार ने किया बदलाव, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से अब 2 लाख रुपये ही लोन मिलेंगे, Bihar Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Singrauli News: सिंगरौली की एनसीएल जयंत परियोजना में अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई, प्रशासन ने खाली कराया क्वार्टर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    Singrauli News: सिंगरौली की एनसीएल जयंत परियोजना में अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई, प्रशासन ने खाली कराया क्वार्टर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    August 21, 2026
    0

    8 जून, सोमवार: सिंगरौली की एनसीएल जयंत परियोजना के CWS आवासीय परिसर में अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई...

    Recent News

    Singrauli News: सिंगरौली की एनसीएल जयंत परियोजना में अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई, प्रशासन ने खाली कराया क्वार्टर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    Singrauli News: सिंगरौली की एनसीएल जयंत परियोजना में अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई, प्रशासन ने खाली कराया क्वार्टर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 21, 2026
    छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन भारी! बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना, Raipur Hindi News

    छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन भारी! बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना, Raipur Hindi News

    August 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News