• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, October 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

तुम मम्मी का बेटा थी, काश हम लोग… बहन दिव्या को यादकर भावुक हुईं प्रज्ञा मिश्रा, कई दावे किए, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 21, 2026
in लखनऊ
0 0
0
तुम मम्मी का बेटा थी, काश हम लोग… बहन दिव्या को यादकर भावुक हुईं प्रज्ञा मिश्रा, कई दावे किए, Uttar-pradesh Hindi News


Aug 20, 2026 10:25 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ में ICICI बैंक की मैनेजर दिव्या मिश्रा की हत्या के बाद बहन प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट में पति मानस पर रेकी कर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि दिव्या पति से अलग रह रही थीं। पुलिस तलाक, स्त्रीधन और अन्य कानूनी विवादों की जांच कर रही है।

Pragya Mishra shares an emotional post remembering her sister Divya.

बहन दिव्या को यादकर प्रज्ञा मिश्रा ने किया भावुक पोस्ट

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की हत्या के बाद उनकी बहन और चर्चित यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रज्ञा ने बहन की मौत पर भावुक प्रतिक्रिया देते हुए पति मानस बाजपेयी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रज्ञा ने दावा किया कि दिव्या पति के कथित व्यवहार से परेशान थीं और दोनों अलग रह रहे थे। उनके मुताबिक, दिव्या रोज की तरह सुबह करीब नौ बजे बैंक पहुंची थीं। काम निपटाने के बाद वह एक सहकर्मी के साथ बैंक से जुड़े काम के लिए बाहर गई थीं। प्रज्ञा का आरोप है कि इसी दौरान मानस दो रिवॉल्वर लेकर ऑटो से बैंक के आसपास पहुंचा और कथित तौर पर दिव्या की रेकी की।

प्रजा मिश्रा ने पोस्ट में किए कई दावे

प्रज्ञा के मुताबिक, दिव्या के बैंक लौटने पर गेट के पास मानस ने उन पर गोली चलाई और हथियार की बट से भी हमला किया। इसके बाद उसने दूसरे हथियार से भी फायर किया। इस दौरान आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाकर भाग गए। प्रज्ञा ने पोस्ट में बहन के शरीर पर गोली लगने से गंभीर चोटों का भी जिक्र किया है। इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

‘दिव्या तुम मम्मी का बेटा थी’

बहन की मौत से गमगीन प्रज्ञा ने पोस्ट में लिखा कि दिव्या को खोने की बात परिवार के लिए स्वीकार करना बेहद मुश्किल है। उन्होंने मां के लगातार फोन आने का जिक्र करते हुए कहा कि .तुम मम्मी का बेटा थी। उनमें मां को यह बताने की हिम्मत नहीं है कि दिव्या अब नहीं रहीं। उन्होंने लिखा कि काश वे उस दिन पूर्णागिरि घूमने चले गए होते।

तलाक और कानूनी विवाद की भी जांच

पुलिस के अनुसार, दिव्या और मानस के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था। दिव्या ने अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। इसके अलावा क्षतिपूर्ति और स्त्रीधन की वापसी से जुड़ी याचिका भी दायर होने की बात सामने आई है। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के मुताबिक, मानस के घर से मिले दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। दिव्या की हत्या के बाद मानस के कथित व्हाट्सऐप स्टेटस की बात भी सामने आई थी, जिसमें उसने पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

दिव्या के परिजनों ने इन आरोपों को खारिज किया है। उनके ममेरे भाई मयंक दीक्षित ने दावा किया कि मानस ने परिवार को फंसाने के लिए कहानी तैयार की थी। पुलिस अब सोशल मीडिया पोस्ट, दस्तावेजों, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगी।



Source link

Previous Post

डराने लगीं यूपी की नदियां, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, राहत-बचाव कार्यों में जुटी योगी सरकार, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

बेटी के हत्यारे मां-बाप को उम्रकैद; मथुरा के चर्चित आयुषी यादव हत्याकांड में फैसला, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
बेटी के हत्यारे मां-बाप को उम्रकैद; मथुरा के चर्चित आयुषी यादव हत्याकांड में फैसला, Uttar-pradesh Hindi News

बेटी के हत्यारे मां-बाप को उम्रकैद; मथुरा के चर्चित आयुषी यादव हत्याकांड में फैसला, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी
  • Radhakant Ojha BJP Rajay Sabha Candiadte | inside story
  • माधुरी दीक्षित की 8 ब्लॉकबस्टर्स, जिसने एक्ट्रेस को बनाया ‘धक धक गर्ल’, 9 साल तक पर्दे पर किया एकतरफा राज
  • राजा की शपथ नहीं लूंगा…कनाडा के SC पहुंचा सिख वकील प्रभजोत का मामला, आस्था के आगे झुका कानून
  • Chilli Farming Profit | Mirch Ki Kheti | मिर्च की खेती से कमाई | कृषि समाचार | किसानों के लिए फायदेमंद खेती |

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

    17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

    by admin
    October 6, 2026
    0

    नई दिल्ली. एशियन गेम्स 2026 अब खत्म हो चुका है और फ्लैश बैक में जाए तो दो ऐसे चेहरे नजर...

    Recent News

    17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

    17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

    October 6, 2026
    Radhakant Ojha BJP Rajay Sabha Candiadte | inside story

    Radhakant Ojha BJP Rajay Sabha Candiadte | inside story

    October 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News