• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

20 लाख रुपये, चीनी स्टॉक्स पर सट्टा…; ट्विशा ने मौत से पहले अपनी दोस्त को बताई थी बड़ी बात, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 19, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
20 लाख रुपये, चीनी स्टॉक्स पर सट्टा…; ट्विशा ने मौत से पहले अपनी दोस्त को बताई थी बड़ी बात, Madhya-pradesh Hindi News


Twisha Sharma death case: ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में CBI की चार्जशीट से करीब 20 लाख रुपये के निवेश को लेकर नया एंगल सामने आया है। CBI के मुताबिक, ट्विशा पर चीनी स्टॉक्स में सट्टा लगाने के लिए पैसे मांगे जा रहे थे। इसके साथ ही दोस्त से हुई बातचीत का खुलासा भी हुआ है। 

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में CBI की चार्जशीट से पैसों के लेन-देन को लेकर नया एंगल सामने आया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, ट्विशा के पास करीब 20 लाख रुपये का इक्विटी निवेश था। उनके पति समर्थ सिंह और उनकी सास गिरिबाला सिंह को इसकी भनक लग चुकी थी। आरोप है कि दोनों ट्विशा पर इस रकम को ट्रांसफर करने का दबाव बना रहे थे। चार्जशीट में यह भी दावा किया गया है कि समर्थ इस पैसे को Chinese Share Market में निवेश करना चाहता था।

ट्विशा के डीमेट अकाउंट में थे करीब 20 लाख रुपये

CBI के मुताबिक, ट्विशा का करीब 20 लाख रुपये का निवेश उनके डीमेट अकाउंट में था। जांच में सामने आया कि 7 अप्रैल 2026 को SBI की बागमुगलिया शाखा में ट्विशा और समर्थ सिंह के नाम से एक ज्वाइंट अकाउंट खोला गया था। CBI का आरोप है कि यह खाता ट्विशा के निवेश से जुड़ी रकम को ट्रांसफर करने के उद्देश्य से खोला गया था।

ट्विशा ने पैसे ट्रांसफर करने से कर दिया था इंकार

हालांकि, ट्विशा ने यह रकम देने से इनकार कर दिया था। चार्जशीट के मुताबिक, ट्विशा का कहना था कि यह पैसा उसके पिता का है। CBI का आरोप है कि पैसे को लेकर इनकार करने के बाद भी उस पर लगातार दबाव बनाया गया और इसे उसके साथ कथित मानसिक क्रूरता के एक हिस्से के तौर पर देखा गया।

मौत से कुछ घंटे पहले दोस्त को फोन, बताई थी पैसों की बात

इस पूरे मामले में सबसे अहम कड़ी वह बातचीत है, जो ट्विशा ने अपनी दोस्त राशि अबरोल से अपनी मौत से कुछ घंटे पहले की थी। CBI चार्जशीट के मुताबिक, 12 मई 2026 को शाम करीब 7:51 बजे ट्विशा ने राशि को फोन किया था।

जांच एजेंसी के अनुसार, बातचीत के दौरान ट्विशा ने कहा था कि उसने वापस आने का फैसला किया है। इसी दौरान उसने कथित तौर पर अपनी दोस्त को बताया कि समर्थ उस पर उसके निवेश के पैसे को ट्रांसफर करने का दबाव बना रहा है, ताकि वह उस पैसे को “Chinese Share Market” में निवेश कर सके।

चार्जशीट के मुताबिक, यह बातचीत ट्विशा की मौत वाले दिन ही हुई थी। इसके कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। यही वजह है कि CBI के लिए यह बातचीत मामले में महत्वपूर्ण हो सकती है।

20 लाख रुपये ही नहीं, नौकरी को लेकर भी दिए गए ताने

CBI की चार्जशीट में ट्विशा के साथ कथित मानसिक प्रताड़ना के दूसरे आरोपों का भी जिक्र है। जांच एजेंसी के मुताबिक, नौकरी जाने के बाद ट्विशा ने अपने माता-पिता को बताया था कि समर्थ उसे नौकरी जाने को लेकर ताना देता था।

चार्जशीट के अनुसार, समर्थ ने कथित तौर पर ट्विशा से कहा था कि उसे अंग्रेजी बोलनी भी नहीं आती, इसलिए उसकी नौकरी चली गई। CBI का आरोप है कि इस तरह की टिप्पणियां उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के इरादे से की गई थीं।

ट्विशा ने घर में निगरानी की भी कही थी बात

चार्जशीट में यह भी दावा किया गया है कि ट्विशा ने अपने माता-पिता से ससुराल में लगातार निगरानी किए जाने की बात कही थी। यानी CBI की जांच में कथित मानसिक क्रूरता का एंगल सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं है। जांच एजेंसी ने पैसों के कथित दबाव, नौकरी जाने के बाद कथित अपमान और घर में लगातार निगरानी जैसे आरोपों को अपनी जांच के हिस्से के तौर पर रखा है।



Source link

Previous Post

MP में लापरवाही के गड्ढे ने ली तीन मासूमों की जान, खेलते-खेलते पहुंच गए थे वहां; डूबने से हुई मौत, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post

लाडली बहनों को रक्षाबंधन गिफ्ट, खाते में ₹1750, मां शारदा लोक का भूमिपूजन, Madhya-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
लाडली बहनों को रक्षाबंधन गिफ्ट, खाते में ₹1750, मां शारदा लोक का भूमिपूजन, Madhya-pradesh Hindi News

लाडली बहनों को रक्षाबंधन गिफ्ट, खाते में ₹1750, मां शारदा लोक का भूमिपूजन, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News