• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

लाडली बहनों को रक्षाबंधन गिफ्ट, खाते में ₹1750, मां शारदा लोक का भूमिपूजन, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 20, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
लाडली बहनों को रक्षाबंधन गिफ्ट, खाते में ₹1750, मां शारदा लोक का भूमिपूजन, Madhya-pradesh Hindi News


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रक्षाबंधन पर ‘लाडली बहना योजना’ के तहत सवा करोड़ से अधिक लाभार्थी महिलाओं को कुल 1,750 रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर उन्होंने ‘मां शारदा लोक’ गलियारे के पहले चरण का भूमिपूजन भी किया। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को राज्य की लडली बहनों को रक्षाबंधन गिफ्ट दिया। उन्होंने लाडली बहना योजना के तहत सवा करोड़ से अधिक लाभार्थी महिलाओं को 1,500 रुपये के साथ 250 रुपये अतिरिक्त यानी कुल 1,750 रुपये की रकम जारी की। इस मौके पर उन्होंने मैहर में 256 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और ‘मां शारदा लोक’ गलियारे के पहले चरण का भूमिपूजन भी किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहनों के खाते में रक्षाबंधन गिफ्ट के तौर पर 1,750 रुपये की रकम जारी की। उन्होंने ‘फूलों का तारों का, सबका कहना है’ गाना भी गाया। राज्य में ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ के तहत सवा करोड़ से अधिक महिलाएं हैं और प्रत्येक लाभार्थी को हर महीने 1,500 रुपये दिए जाते हैं।

इस महीने रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण महिलाओं को 250 रुपये की अतिरिक्त राशि दी गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुल 2,148 करोड़ रुपये अंतरित किए। उन्होंने धार्मिक नगरी मैहर में 256 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

कार्यक्रम के दौरान जन अभियान परिषद के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को विशाल राखी भेंट की। सीएम मोहन यादव ने कहा कि राखी साल में एक बार आती है, लेकिन हम हर महीने यह त्योहार मनाते हैं। आज लाड़ली बहनों का प्यार और उनकी संख्या देखकर खुशी होती है। पारंपरिक त्योहार परिवारों को एक सूत्र में बांधते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में पूरी पृथ्वी को एक परिवार माना जाता है। हम अपने पेड़-पौधों, नदियों और पहाड़ों को भी अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। उन्होंने वैश्विक स्तर पर भारत की बेहतर स्थिति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें लोगों से किए गए वादे पूरे करती हैं।

मोहन यादव ने कहा कि आज मुझे वह गीत याद आ रहा है-‘फूलों का तारों का, सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है।’ हमारी सरकार को सवा करोड़ बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है। आज हमारी सरकार ने सावन माह के लिए नियमित राशि के अलावा 250 रुपये अतिरिक्त दिए हैं।”

जून 2023 में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना शुरू होने से अगस्त 2026 तक 39 किस्तों में लाभार्थियों के खातों में 63,248 करोड़ रुपये की सहायता राशि अंतरित की जा चुकी है। वित्त वर्ष 2026-27 में योजना के लिए 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

मोहन यादव ने कहा कि 2022 में प्रधानमंत्री द्वारा महाकाल लोक गलियारे के उद्घाटन के बाद पूरे उज्जैन जिले में बदलाव आया है। इसी तर्ज पर बनने वाले मां शारदा लोक गलियारे के पहले चरण का भूमिपूजन बुधवार को किया गया।

मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने नक्सलियों का पूरी तरह सफाया किया है और अब नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सरकार ने 19 धार्मिक शहरों में शराब की दुकानें बंद कर दी हैं। हम जीवन बचाने और सभी प्रकार के व्यसनों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे की लत परिवारों को बर्बाद कर देती है। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने और उन्हें बड़े पदों पर पहुंचने का लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित करने के साथ ही नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने की अपील की।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मैहर में जिलाधिकारी बिदिशा मुखर्जी समेत 16 महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं कार्यरत हैं। यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस नेताओं ने ठीक से काम किया होता तो विधानसभा में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिल गया होता। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि कांग्रेस किस बात से डरती है। अगर माताएं और बहनें लोकसभा और विधानसभाओं में प्रवेश करती हैं तो इसमें गलत क्या है?”



Source link

Previous Post

20 लाख रुपये, चीनी स्टॉक्स पर सट्टा…; ट्विशा ने मौत से पहले अपनी दोस्त को बताई थी बड़ी बात, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post

माता सीता पर विवादित बयान; कांग्रेस बरसी तो सफाई देने लगे एमपी के यह BJP विधायक, Madhya-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
माता सीता पर विवादित बयान; कांग्रेस बरसी तो सफाई देने लगे एमपी के यह BJP विधायक, Madhya-pradesh Hindi News

माता सीता पर विवादित बयान; कांग्रेस बरसी तो सफाई देने लगे एमपी के यह BJP विधायक, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News