• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

MP में लापरवाही के गड्ढे ने ली तीन मासूमों की जान, खेलते-खेलते पहुंच गए थे वहां; डूबने से हुई मौत, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 19, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
MP में लापरवाही के गड्ढे ने ली तीन मासूमों की जान, खेलते-खेलते पहुंच गए थे वहां; डूबने से हुई मौत, Madhya-pradesh Hindi News


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। हादसे को लेकर पुलिस का कहना है कि गड्ढा खोदने, उसकी स्थिति और संभावित लापरवाही समेत हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

MP में खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे तक पहुंचे तीन मासूम, डूबने से हुई मौत; 10, 11,और 12 साल थी उम्र

MP में खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे तक पहुंचे तीन मासूम, डूबने से हुई मौत; 10, 11,और 12 साल थी उम्र

मध्यप्रदेश में सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र से बुधवार को एक बेहद दुखभरी घटना सामने आई, यहां रहने वाले तीन मासूम बच्चों की मोगरा रोड पर बने पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव तैरते देखे तो हादसे का पता चला। मृतकों में से दो सगे भाई हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार जिस गड्ढे में बच्चे डूबे, वह एलएंडटी कंपनी ने पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश की वजह से गड्ढे में पानी भर गया था, उसी में डूबने से यह हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बच्चों की उम्र 10, 11 और 12 साल है। हादसे के वक्त तीनों बच्चे खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंचे थे और फिर नहाने के लिए उसमें उतर गए। यह घटना इछावर में मोगरा रोड पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे हुई।

इस हृदय विदारक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया और बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार मृतक बच्चों की पहचान प्रशांत (उम्र- 12 वर्ष), पिता शुभाल, पृथ्वीराज (उम्र- 10 वर्ष), पिता शुभाल और ​दीक्षांत (उम्र- 11 साल), पिता अखिलेश के रूप में हुई है।

बताया जा रही कि तीनों बच्चे खेलते-खेलते मोगरा रोड की ओर चले गए थे, जहां हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में काफी पानी भर गया था। नहाने या खेलने के दौरान बच्चे पानी के गहरे हिस्से में चले गए और डूब गए। जब तक आसपास के लोगों को भनक लगी और उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी और डूबने के कारण उनकी मौत हो चुकी थी।

यह खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, इसी दौरान किसी ने पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि गड्ढे खोदने, उसकी स्थिति और संभावित लापरवाही समेत हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की वैधानिक जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

​दुर्घटना की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि इछावर के वार्ड नंबर 12 में मोगरा रोड पर स्थित पानी से भरे गड्ढे में तीन बच्चों की डूबने की दुखद सूचना मिली है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और गड्ढे के निर्माण व लापरवाही के सभी पहलुओं की वैधानिक जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर निर्माण कार्यों के दौरान खुले छोड़े जाने वाले गहरे गड्ढों से पैदा होने वाले खतरे को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि यदि समय रहते रोड किनारे बने इस गड्ढे को भर दिया गया होता या सुरक्षा के इंतजाम किए गए होते, तो आज तीन मासूमों की जान न जाती।

रिपोर्ट- विजेन्द्र यादव



Source link

Previous Post

दतिया के आदिवासी डेरे में कुपोषण की दस्तक, मासूम की मौत के बाद प्रशासन ने डाला डेरा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

20 लाख रुपये, चीनी स्टॉक्स पर सट्टा…; ट्विशा ने मौत से पहले अपनी दोस्त को बताई थी बड़ी बात, Madhya-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
20 लाख रुपये, चीनी स्टॉक्स पर सट्टा…; ट्विशा ने मौत से पहले अपनी दोस्त को बताई थी बड़ी बात, Madhya-pradesh Hindi News

20 लाख रुपये, चीनी स्टॉक्स पर सट्टा…; ट्विशा ने मौत से पहले अपनी दोस्त को बताई थी बड़ी बात, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News