• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, August 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

श्रीकृष्ण जन्मस्थान में चढ़ावा में चोरी का मामला गहराया, फलाहारी बाबा पर लगे संगीन आरोप, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 19, 2026
in मथुरा विन्द्रावन
0 0
0
श्रीकृष्ण जन्मस्थान में चढ़ावा में चोरी का मामला गहराया, फलाहारी बाबा पर लगे संगीन आरोप, Uttar-pradesh Hindi News


अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा की चोरी के मामले के बीच ही मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भी इसी तरह का आरोप लगाने वाले जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी बाबा ही फंस गए हैं। उन पर सेवा संस्थान ने 20 लाख चौथ मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

अयोध्या की तरह मथुरा में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा फलहारी बाबा ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में आने वाले चढ़ावे के गबन का आरोप लगाया। अब फलाहारी बाबा के विरुद्ध संस्थान के उप प्रबंधक ने 20 लाख की चौथ मांगने का आरोप लगाते हुए थाना गोविंद नगर में तहरीर दी है। आरोप है कि चौथ न देने पर संस्थान के पैसे का गबन व घोटाले का दुष्प्रचार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताते चलें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा फलहारी बाबा ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में आने वाले चढ़ावे का गबन करने और यहां कार्यरत संस्थान के पदाधिकारियों व कर्मचारियों पर घोटाले के आरोप लगाए थे। गुरुवार को संस्थान के उप प्रबंधक अनुराग पाठक ने थाना गोविंद नगर में तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि दिनेश शर्मा उर्फ फलाहारी बाबा पुत्र नामालूम निवासी महमदपुर, थाना गोवर्धन, मथुरा आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिस पर धोखाधड़ी आदि के कई मुकदमे चल रहे हैं।

उसने धोखाधड़ी के उद्देश्य से श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट रजिस्टर्ड के समदृश्य श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास के नाम से एक ट्रस्ट बनाया, जिसका उद्देश्य श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के बारे में भक्तों व दानदाताओ को भ्रमित कर उनके साथ ठगी करना व भक्तों व दानदाताओ को भ्रमित कर धोखाधड़ी पूर्वक दान/चंदा की धनराशि प्राप्त करना है।

तहरीर में है कि विरोध करने पर दिनेश शर्मा द्वारा अपने गुर्गों के माध्यम से उन्हें यह धमकी भिजवाई गयी कि या तो उनके काम में अड़ंगा मत डालो, अन्यथा वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट के विरुद्ध झूठी शिकायतें करेंगे। उनकी इस धमकी पर गौर न करने पर उन्होंने पुनः अपने गुर्गे भेजकर चौथ के रूप में 20 लाख रुपये की मांग की।

धमकी दी कि चौथ न देने पर मीडिया व सोशल मीडिया में संस्थान को बदनाम करने की धमकी दी, ताकि संस्थान व संस्थान के प्रबन्ध तंत्र व कर्मचारियों की समाज के लोगों के बीच मानहानि हो और मान प्रतिष्ठा व इज्जत समाज के लोगों के बीच धूमिल हो। उनके द्वारा संस्थान के प्रबन्धतंत्र व कर्मचारियों को फर्जी मुकदमों में फंसाने व बदनाम करने का भय दिखाकर चौथ वसूली करने के लिये विवश किया जा रहा है।

थाना प्रभारी रवि त्यागी ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान द्वारा दिनेश शर्मा फलहारी बाबा के विरुद्ध चौथ वसूली और संस्थान चढ़ावे के गबन को लेकर दुष्प्रचार कर मानहानि करने की तहरीर दी गयी है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Previous Post

लखनऊ में प्लाट लेने का प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर, 2 योजनाओं में शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

पटना जंक्शन से डाकबंगला की तरफ नो एंट्री, तेजस्वी के मार्च के बीच कई रास्ते बंद; समझ लें रूट, Bihar Hindi News

admin

admin

Next Post
पटना जंक्शन से डाकबंगला की तरफ नो एंट्री, तेजस्वी के मार्च के बीच कई रास्ते बंद; समझ लें रूट, Bihar Hindi News

पटना जंक्शन से डाकबंगला की तरफ नो एंट्री, तेजस्वी के मार्च के बीच कई रास्ते बंद; समझ लें रूट, Bihar Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • डॉक्टर-नर्स ड्यूटी से गायब, गार्ड ​ने मरीज को चढ़ाया ग्लूकोज; MP के अस्पताल का वीडियो वायरल, Madhya-pradesh Hindi News
  • भारत का हिस्सा बनेंगे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान, बस थोड़ा…बोले रामदेव, Raipur Hindi News
  • हेमंत सोरेन ने मान ली बड़ी मांग, अब CM आवास घेराव को लेकर छात्रों का क्या प्लान, Jharkhand Hindi News
  • धनबाद में एनकाउंटर! प्रिंस खान के दो गुर्गों को पुलिस ने मार दी गोली
  • पटना जंक्शन से डाकबंगला की तरफ नो एंट्री, तेजस्वी के मार्च के बीच कई रास्ते बंद; समझ लें रूट, Bihar Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    डॉक्टर-नर्स ड्यूटी से गायब, गार्ड ​ने मरीज को चढ़ाया ग्लूकोज; MP के अस्पताल का वीडियो वायरल, Madhya-pradesh Hindi News

    डॉक्टर-नर्स ड्यूटी से गायब, गार्ड ​ने मरीज को चढ़ाया ग्लूकोज; MP के अस्पताल का वीडियो वायरल, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    August 19, 2026
    0

    एमपी के सिंगरौली जिले चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का इला भगवान भरोसे चल रहा है। इस अस्पताल का...

    Recent News

    डॉक्टर-नर्स ड्यूटी से गायब, गार्ड ​ने मरीज को चढ़ाया ग्लूकोज; MP के अस्पताल का वीडियो वायरल, Madhya-pradesh Hindi News

    डॉक्टर-नर्स ड्यूटी से गायब, गार्ड ​ने मरीज को चढ़ाया ग्लूकोज; MP के अस्पताल का वीडियो वायरल, Madhya-pradesh Hindi News

    August 19, 2026
    भारत का हिस्सा बनेंगे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान, बस थोड़ा…बोले रामदेव, Raipur Hindi News

    भारत का हिस्सा बनेंगे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान, बस थोड़ा…बोले रामदेव, Raipur Hindi News

    August 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News