• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

लखनऊ में प्लाट लेने का प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर, 2 योजनाओं में शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 19, 2026
in लखनऊ
0 0
0
लखनऊ में प्लाट लेने का प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर, 2 योजनाओं में शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, Uttar-pradesh Hindi News


लखनऊ में प्लाट लेने का प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। वरुण विहार और नैमिष नगर योजनाओं में भूखंडों की बुकिंग शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। जल्द रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।

लखनऊ में प्लाट लेने का प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर, 2 योजनाओं में शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

लखनऊ में प्लाट लेने का प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। वरुण विहार और नैमिष नगर योजनाओं में भूखंडों की बुकिंग शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है।

लंबे समय से आवासीय भूखंड का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अपनी महत्वाकांक्षी वरुण विहार और नैमिष नगर योजनाओं में भूखंडों की बुकिंग शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। दोनों योजनाओं के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है। उनके उद्घाटन के बाद पहले चरण में करीब 4000 भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा।

पहले चरण में 4000 भूखंडों का मौका

एलडीए अधिकारियों के अनुसार दोनों योजनाओं में आवंटन की स्थिति बन चुकी है। इसी के चलते पहले चरण में बड़ी संख्या में आवासीय भूखंड जनता के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। प्राधिकरण ने इसके लिए सभी प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली हैं और अब केवल औपचारिक शुभारंभ का इंतजार है।

तय हुई भूखंडों की कीमत

एलडीए ने दोनों योजनाओं में भूखंडों की दरें भी निर्धारित कर दी हैं। वरुण विहार योजना में भूखंड 2800 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से उपलब्ध होंगे, जबकि नैमिष नगर योजना में 3200 रुपये प्रति वर्गफुट की कीमत तय की गई है। दरों के निर्धारण के बाद अब पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

वर्षों की देरी की परंपरा टूटी

इन दोनों योजनाओं की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें शुरू होने के एक वर्ष के भीतर ही आवंटन योग्य स्थिति में पहुंचा दिया गया है। इससे पहले एलडीए की कई आवासीय योजनाएं 10 से 15 वर्षों तक विभिन्न कारणों से अटकी रहती थीं और लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था।

जरुरतमंदों को भूखण्ड व भवन उपलबब्ध कराया जाएगा

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि दोनों योजनाओं में एक साथ 4000 भूखण्डों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा। इससे मध्यम वर्गीय परिवारों को नियोजित क्षेत्रों में भूखंड प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। शहर के हर जरुरतमंदों को भूखण्ड व भवन उपलबब्ध कराया जाएगा।

बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव

वहीं शासन ने विकास प्राधिकरण भवन निर्माण एवं विकास उपविधि तथा आदर्श जोनिंग रेगुलेशंस-2025 में महत्वपूर्ण संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रस्तावित बदलावों के तहत ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों में कई सार्वजनिक और जनोपयोगी सुविधाओं के विकास का रास्ता खुल सकता है। इसके साथ ही 50 बेड से अधिक क्षमता वाले अस्पतालों को लघु उद्योग भू-उपयोग श्रेणी में रखने का प्रस्ताव है। शासन ने इन संशोधनों पर प्राप्त आपत्तियों और सुझावों के निस्तारण के लिए प्रदेश स्तरीय समिति का गठन कर दिया है।

ग्रीन बेल्ट में मिल सकेगी आवश्यक नागरिक सुविधाओं को मंजूरी

आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की ओर से जारी प्रस्ताव के अनुसार ट्रांसफार्मर, ओवरहेड जलाशय, बिजली स्टेशन एवं सबस्टेशन, जलकार्य, माइक्रोवेव एवं वायरलेस केंद्र, सीवेज उपचार संयंत्र, कचरा संग्रह केंद्र, सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय तथा अन्य जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े भवनों और प्रतिष्ठानों को ग्रीन बेल्ट भू-उपयोग में अनुमन्य किए जाने का प्रस्ताव है। इससे शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।



Source link

Previous Post

दिल्ली में बैग चोरी, मुरादाबाद में बरामद, मंत्री PRO के लिए RPF की दिखी गजब मुस्तैदी, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

श्रीकृष्ण जन्मस्थान में चढ़ावा में चोरी का मामला गहराया, फलाहारी बाबा पर लगे संगीन आरोप, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
श्रीकृष्ण जन्मस्थान में चढ़ावा में चोरी का मामला गहराया, फलाहारी बाबा पर लगे संगीन आरोप, Uttar-pradesh Hindi News

श्रीकृष्ण जन्मस्थान में चढ़ावा में चोरी का मामला गहराया, फलाहारी बाबा पर लगे संगीन आरोप, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News