• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

दिल्ली में बैग चोरी, मुरादाबाद में बरामद, मंत्री PRO के लिए RPF की दिखी गजब मुस्तैदी, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 19, 2026
in वाराणसी
0 0
0
दिल्ली में बैग चोरी, मुरादाबाद में बरामद, मंत्री PRO के लिए RPF की दिखी गजब मुस्तैदी, Uttar-pradesh Hindi News


यूपी के मंत्री दयाशंकर मिश्र के पीआरओ योगेंद्र उपाध्याय के लिए आरपीएफ की गजब की मुस्तैदी देखने को मिली है। दिल्ली में महंगे लैपटॉप और ईयरबर्ड के साथ ट्रेन से गायब हुआ उनका बैग कुछ घंटे बाद ही मुरादाबाद में बरामद हो गया।

यूपी की योगी सरकार में आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के पीआरओ योगेश उपाध्याय के लिए रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स यानी आरपीएफ की गजब की मुस्तैदी दिखाई दी है। सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली के आनंद बिहार स्टेशन पर गायब हुआ उनका बैग कुछ घंटे बाद मुरादाबाद में बरामद हो गया। बैग में लैपटॉप और महंगे ईयरबर्ड्स समेत 2.03 लाख रुपये का सामान और जरूरी डेटा मौजूद था। मुरादाबाद से ही वीडियो कॉल के जरिए पीआरओ से बैग की पहचान कराई गई और फिर उनके सुपुर्द कर दिया गया।

ट्रेन के अंदर सीट से गायब

दरअसल, कुशीनगर जिले के कप्तानगंज निवासी योगेश उपाध्याय सोमवार को आनंद बिहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12558) के कोच ए-2 में यात्रा कर रहे थे। ट्रेन के आनंद विहार स्टेशन से छूटते ही वह अपना बैग सीट पर रखकर वॉशरूम चले गए। वापस लौटने पर बैग गायब मिला। उन्होंने आसपास मौजूद यात्रियों से जानकारी ली और खुद भी खोजने में जुटे लेकिन कुछ पता नहीं चला।

गाजियाबाद में ट्रेन से उतरे और शिकायत दर्ज कराई

बैग में महंगा लैपटॉप होने और उसमें जरूरी डेटा होने के कारण खलबली मच गई। उन्होंंने फोन से इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी। इसके साथ ही गाजियाबाद स्टेशन पर उतरे और तुरंत मामले की शिकायत डीआरएम मुरादाबाद और रेलवे बोर्ड को दी। मंत्री के पीआरओ का जरूरी सरकारी डेटा वाला बैग चोरी होने की जानकारी मिलते ही अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही ट्रेन में सर्च ऑपरेशन

अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ मुरादाबाद के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र मलिक ने अपनी टीम को सतर्क कर दिया। शाम करीब 5:08 बजे जैसे ही ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पहुंची, आरपीएफ कर्मियों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। चेकिंग के दौरान कोच संख्या बी-5 की सीट नंबर 68 के नीचे एक लावारिस बैग दिखाई दिया। आरपीएफ जवानों ने तत्काल योगेश उपाध्याय को वीडियो कॉल करके बैग दिखाया। उन्होंने बैग की पुष्टि की और देखते ही उनकी जान में जान आई।

मंत्री पीआरओ भी आरपीएफ मुस्तैदी के कायल

देर रात मुरादाबाद स्टेशन पहुंचे योगेश उपाध्याय को बैग सौंप दिया गया। बैग में उनका 1,70,000 रुपये कीमत का लैपटॉप और चार्जर, 26,000 रुपये का एप्पल ईयरबर्ड, दो पावर बैंक और मोबाइल चार्जर सुरक्षित मिले। पीआरओ योगेश उपाध्याय ने बताया कि लैपटॉप में काफी महत्वपूर्ण विभागीय डेटा था, जिसके सुरक्षित मिलने पर उन्होंने आरपीएफ की मुस्तैदी की सराहना की। उधर, अधिकारियों ने भी बैग और उसमें रखा सामान सुरक्षित मिलने पर राहत की सांस ली है।



Source link

Previous Post

Iran America War Update: Hormuz पर Trump के दावे पर भड़का Iran, अमेरिका को दे डाली धमकी, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

Next Post

लखनऊ में प्लाट लेने का प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर, 2 योजनाओं में शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
लखनऊ में प्लाट लेने का प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर, 2 योजनाओं में शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, Uttar-pradesh Hindi News

लखनऊ में प्लाट लेने का प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर, 2 योजनाओं में शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News