• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, August 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

पटना जंक्शन से डाकबंगला की तरफ नो एंट्री, तेजस्वी के मार्च के बीच कई रास्ते बंद; समझ लें रूट, Bihar Hindi News

admin by admin
August 19, 2026
in बिहार
0 0
0
पटना जंक्शन से डाकबंगला की तरफ नो एंट्री, तेजस्वी के मार्च के बीच कई रास्ते बंद; समझ लें रूट, Bihar Hindi News


पटना में रहने वाले लोग अपने घऱों से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी को जरूर पढ़ लें। राजद नेता तेजस्वी यादव के मार्च की वजह से राजधानी के कई इलाकों में वाहनों की नो एंट्री रहेगी। 

राजद के मार्च के कारण शहर में बुधवार को यातायात में बदलाव रहेगा। सुबह नौ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक जंक्शन से डाकबंगला चौराहे की ओर वाहन नहीं चलेंगे। गांधी मैदान के चारों तरफ व्यावसायिक वाहन नहीं चलेंगे। ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने वैकल्पिक मार्ग से जाने की अपील की। एग्जीबिशन रोड में भट्टाचार्या चौराहा से गांधी मैदान की ओर ऑटो व ई-रिक्शा को नहीं जाने दिया जाएगा। एसपी वर्मा रोड से गांधी मैदान जाने वाले ऑटो व ई-रिक्शा स्वामीनंदन तिराहा तक ही जा सकेंगे।

बुद्धमार्ग पर छज्जूबाग से टीएन बनर्जी पथ, पुलिस लाइन से बैंक रोड में और पुलिस लाइन तिराहा से कोतवाली-टी तक भी ऑटो व ई-रिक्शा का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। आयकर चौराहे से मंदिरी नाले की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात डायवर्ट रहेगा। दानापुर से राजापुर पुल होते हुए गांधी मैदान जाने वाले ऑटो व ई-रिक्शा को पुलिस लाइन तिराहा पर रोक दिया जाएगा।

500 जवान तैनात रहेंगे

पटना। राजद के मार्च को देखते हुए गांधी मैदान से सचिवालय तक पांच सौ से अधिक जवान तैनात रहेंगे। जेपी गोलंबर, डाकबंगला चौराहा, वीरचंद पटेल पथ, आयकर गोलंबर, हड़ताली मोड़ और सचिवालय के पास वाटर कैनन, टियर गैस पार्टी तैनात रहेगी। कोतवाली, सचिवालय, शास्त्रीनगर, गर्दनीबाग आदि थानों को अलर्ट कर दिया गया है। सिटी एसपी (मध्य) ममता कल्याणी ने यह जानकारी दी।

राजद करेगी लोकभवन मार्च

आंदोलनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में राजद का लोकभवन मार्च बुधवार को पटना के जेपी गोलंबर से 10 बजे शुरू होगा। मार्च में शामिल कार्यकर्ता तिरंगा लेकर मार्च करेंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मार्च में शामिल होने के लिए विपक्षी दलों के छात्र संगठनों सहित राज्य के युवाओं-बेरोजगारों को खुला न्योता दिया है। मंगलवार को नेता विपक्ष के सरकारी आवास पर प्रेसवार्ता में तेजस्वी यादव ने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग रखी। साथ ही आरोप लगाया कि आंदोलन में शामिल होने आ रहे छात्रों-युवाओं को सरकार रोक रही है। प्रशासन उन्हें गिरफ्तारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को जवाब देना होगा कि सीवान और जहानाबाद में एके-47 से छात्रों पर फायरिंग किसके आदेश से हुई। आदेश देने वाले अधिकारी निलंबित क्यों नहीं किए गए।

उन्होंने कहा कि डीजीजी और मुख्यमंत्री से हमलोग सवाल पूछ चुके हैं। जवाब नहीं मिला तो लोकभवन मार्च का निर्णय लिया गया है। प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, सांसद संजय यादव, पूर्वी मंत्री आलोक मेहता, कुमार सर्वजीत, एमएलसी सुनील कुमार सिंह, शक्ति यादव, चित्तरंजन गगन, एजाज अहमद आदि मौजूद रहे। वहीं मंगलवार को अनशन पर बैठे अभ्यर्थी से मिलने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों की मांगों को न्यायोचित बताते हुए उनके संघर्ष के प्रति समर्थन व्यक्त किया।



Source link

Previous Post

श्रीकृष्ण जन्मस्थान में चढ़ावा में चोरी का मामला गहराया, फलाहारी बाबा पर लगे संगीन आरोप, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

धनबाद में एनकाउंटर! प्रिंस खान के दो गुर्गों को पुलिस ने मार दी गोली

admin

admin

Next Post
धनबाद में एनकाउंटर! प्रिंस खान के दो गुर्गों को पुलिस ने मार दी गोली

धनबाद में एनकाउंटर! प्रिंस खान के दो गुर्गों को पुलिस ने मार दी गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • डॉक्टर-नर्स ड्यूटी से गायब, गार्ड ​ने मरीज को चढ़ाया ग्लूकोज; MP के अस्पताल का वीडियो वायरल, Madhya-pradesh Hindi News
  • भारत का हिस्सा बनेंगे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान, बस थोड़ा…बोले रामदेव, Raipur Hindi News
  • हेमंत सोरेन ने मान ली बड़ी मांग, अब CM आवास घेराव को लेकर छात्रों का क्या प्लान, Jharkhand Hindi News
  • धनबाद में एनकाउंटर! प्रिंस खान के दो गुर्गों को पुलिस ने मार दी गोली
  • पटना जंक्शन से डाकबंगला की तरफ नो एंट्री, तेजस्वी के मार्च के बीच कई रास्ते बंद; समझ लें रूट, Bihar Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    डॉक्टर-नर्स ड्यूटी से गायब, गार्ड ​ने मरीज को चढ़ाया ग्लूकोज; MP के अस्पताल का वीडियो वायरल, Madhya-pradesh Hindi News

    डॉक्टर-नर्स ड्यूटी से गायब, गार्ड ​ने मरीज को चढ़ाया ग्लूकोज; MP के अस्पताल का वीडियो वायरल, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    August 19, 2026
    0

    एमपी के सिंगरौली जिले चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का इला भगवान भरोसे चल रहा है। इस अस्पताल का...

    Recent News

    डॉक्टर-नर्स ड्यूटी से गायब, गार्ड ​ने मरीज को चढ़ाया ग्लूकोज; MP के अस्पताल का वीडियो वायरल, Madhya-pradesh Hindi News

    डॉक्टर-नर्स ड्यूटी से गायब, गार्ड ​ने मरीज को चढ़ाया ग्लूकोज; MP के अस्पताल का वीडियो वायरल, Madhya-pradesh Hindi News

    August 19, 2026
    भारत का हिस्सा बनेंगे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान, बस थोड़ा…बोले रामदेव, Raipur Hindi News

    भारत का हिस्सा बनेंगे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान, बस थोड़ा…बोले रामदेव, Raipur Hindi News

    August 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News