• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

एक-एक कमरा खुलवाया, एंट्री रजिस्टर चेक किया; तुर्किए की महिला की तलाश में होटल पर फर्जी रेड, दो गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 18, 2026
in लखनऊ
0 0
0
एक-एक कमरा खुलवाया, एंट्री रजिस्टर चेक किया; तुर्किए की महिला की तलाश में होटल पर फर्जी रेड, दो गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News


तुर्किए की महिला की तलाश में दो जालसाजों ने गोमतीनगर स्थित होटल क्रिस्टेलिया में 15 अगस्त की रात छापेमारी की। खुद को विदेश मंत्रालय का सेक्शन अफसर बताने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में तुर्किए की महिला की तलाश में दो जालसाजों ने गोमतीनगर स्थित होटल क्रिस्टेलिया में 15 अगस्त की रात छापेमारी की। खुद को विदेश मंत्रालय का सेक्शन अफसर बताकर मैनेजर को अर्दब में लिया। उसे जेल भेजने की धमकी दी। होटल का गेट अंदर से लॉक कर दिया। मैनेजर व अन्य स्टाफ को बंधक बना लिया। रिसेप्शन पर एंट्री रजिस्ट्रर चेक किया। विरोध पर दो कर्मचारियों का गला दबा दिया। होटल के हर एक कमरे को खुलवाकर चेक कराया। होटल मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी अमोल मुरकुट के मुताबिक गिरफ्तार जालसाजों में मेरठ के भवानपुर किला रोड का रहने वाला शिवम चौहान, नोएडा सेक्टर 120 प्रतीक लोरेन निवासी अभिनव सिंह है। उनके पास से विदेश मंत्रालय का सेक्शन अफसर लिखा और फोटो लगा हुआ पहचानपत्र भी बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ मुकदमा होटल के मैनेजर सर्वोत्तम पाठक ने दर्ज कराया था। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि 15 अगस्त की रात एक कार होटल के गेट पर रुकी। एक व्यक्ति कार में बैठा था। दो लोग निकलकर होटल में पहुंचे। गेट अंदर से बंद कर लिया। सोफे पर बैठकर उन्हें बुलाया। बोले कि वह विदेश मंत्रालय से हैं। अपना पहचानपत्र दिखाते हुए होटल की तलाशी लेने के लिए कहा।

होटल के रिसेप्शन पर की पूछताछ

विरोध पर सभी को जेल भेजने की धमकी दी। दो कर्मचारियों की पिटाई कर दी। उनका गला दबाया। इसके बाद रिसेप्शन पर पहुंचे। वहां के दस्तावेज और एंट्री रजिस्टर ले लिया। दोनों तुर्किए की रहने वाली फिरोजा नाम की महिला के बारे में जानकारी जुटा रहे थे। जबकि वह होटल में रुकी ही नहीं थी। महिला की तलाश में एंट्री रजिस्टर देखा। कई दस्तावेज जब्त कर लिए। इसके बाद हर एक कमरे को खुलवा खुलवा कर तलाशी ली। विरोध पर हाथापाई शुरू कर दी। होटल में अवैध गतिविधियां होने का हवाला देते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने के लिए कहा। मैनेजर के मुताबिक घटना से सारा स्टाफ डरा हुआ है। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सोमवार को गोमतीनगर पुलिस टीम ने दोनों जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से फर्जी दस्तावेज और पहचानपत्र आदि सब बरामद कर लिए।

आरोपियों के पास से क्या-क्या मिला

478 विदेश मंत्रालय भारत सरका के फर्जी आईडी कार्ड (विजिटिंग कार्ड की तरह), एक चेक, तीन फर्जी आधार कार्ड, एक प्लास्टिक का कार्ड विदेश मंत्रालय का गले की पट्टी के साथ, 14 क्रेडिट कार्ड, दो चेकबुक, तीन मोबाइल।

कई सालों से दोनों के संपर्क में थी तुर्किए की महिला

मामले के विवेचक दरोगा प्रेम कुमार के मुताबिक शिवम और अभिनव दोनों कई साल से फिरोज के संपर्क में थे। फिरोजा उनके साथ कई जगहों पर रही थी। उसके पासपोर्ट और वीजा की वैधता समाप्त हो गई थी। फिरोजा के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

घंटों एजेंसियों ने भी दोनों से पूछताछ

तुर्किए की महिला की तलाश में होटल पहुंचे फर्जी अफसरों से एजेंसियों के अधिकारियों ने भी घंटों पूछताछ की। पूछताछ में कई अहम जानकारियां हासिल की। एजेसियों के अफसर मिली जानकारी के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज रहे हैं।

जब्त कर लिए सभी के फोन, आधे घंटे बंधक बनाए रखे

मैनेजर के मुताबिक जालसाजों ने आधे घंटे करीब उन्हें बंधक बनाए रखा। उनके और स्टाफ के सभी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए थे। होटल में अवैध गतिविधियों के नाम पर सभी को जेल भेजने की धमकी दे रहे थे। आधे घंटे न तो किसी को अंदर आने दिया न ही बाहर जाने दिया। इस दौरान कई ग्राहक भी परेशान हुए।



Source link

Previous Post

प्रयागराज से वाराणसी तक गंगा में तेज बढ़ाव, महाश्मशान मणिकर्णिका पर कई चिता स्थल पानी में डूबे, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

मथुरा में तेज रफ्तार डंपर ने चार लोगों को रौंदा, बच्ची समेत 2 की मौत; गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
मथुरा में तेज रफ्तार डंपर ने चार लोगों को रौंदा, बच्ची समेत 2 की मौत; गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, Uttar-pradesh Hindi News

मथुरा में तेज रफ्तार डंपर ने चार लोगों को रौंदा, बच्ची समेत 2 की मौत; गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News