• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मथुरा में तेज रफ्तार डंपर ने चार लोगों को रौंदा, बच्ची समेत 2 की मौत; गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 18, 2026
in मथुरा विन्द्रावन
0 0
0
मथुरा में तेज रफ्तार डंपर ने चार लोगों को रौंदा, बच्ची समेत 2 की मौत; गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, Uttar-pradesh Hindi News


मथुरा में रविवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में  युवक और पांच साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक की मां समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए व्यापारियों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बाजार बंद करा दिया।

UP News: यूपी के मथुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां थाना सदर बाजार क्षेत्र के कस्बा औरंगाबाद में रविवार सुबह मिट्टी खनन में लगे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रोंद दिया। इस हादसे में एक बच्ची और युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित व्यापारियों और ग्रामीणों ने जाम लगाकर बाजार बंद कर दिया। ​घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी आशना चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची गईं।

जानकारी के अनुसार, एक 20 वर्षीय युवक अपनी मां को बाइक पर बैठाकर जा रहा था। औरंगाबाद क्षेत्र में उसने एक परचून की दुकान के पास बाइक रोकी। मां-बेटे जैसे ही बाइक से उतरे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी दौरान औरंगाबाद निवासी इमरान की पांच वर्षीय बेटी भी डंपर की चपेट में आ गई। बच्ची घर के बाहर स्थित दुकान से टॉफी लेकर लौट रही थी। हादसे में उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी डंपर की चपेट में आकर घायल हुआ है। हादसे में घायल 52 वर्षीय महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गुस्साए लोगों ने औरंगाबाद में सड़क जाम कर दिया। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारी ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं।

सड़क हादसे में ITBP के डीआईजी और जवान की मौत

उधर, सहारनपुर में देहरादून-अंबाला रोड पर शनिवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से आ रही स्विफ्ट कार से जा भिड़ी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार आईटीबीपी के डीआईजी और एक जवान की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। दोनों की पोस्टिंग श्रीनगर में थी और वह अंबाला स्थित अपने घर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल पिलखनी स्थित पीजीआई अस्पताल पहुंचाया। डीएम और एसएसपी ने मेडिकल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो-एन में तीन लोग सवार थे। वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी दिशा में जा रही स्विफ्ट कार से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने स्कॉर्पियो सवार दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। इनमें आईटीबीपी के डीआईजी और एक जवान शामिल हैं। दोनों की पोस्टिंग श्रीनगर में थी और वह अंबाला स्थित अपने घर जा रहे थे। अन्य घायलों का उपचार जारी है।



Source link

Previous Post

एक-एक कमरा खुलवाया, एंट्री रजिस्टर चेक किया; तुर्किए की महिला की तलाश में होटल पर फर्जी रेड, दो गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

नवम्बर तक 5 लाख करोड़ का निवेश, 7 हजार करोड़ की आमदनी; सम्राट सरकार का माइनिंग प्लान क्या है?, Bihar Hindi News

admin

admin

Next Post
नवम्बर तक 5 लाख करोड़ का निवेश, 7 हजार करोड़ की आमदनी; सम्राट सरकार का माइनिंग प्लान क्या है?, Bihar Hindi News

नवम्बर तक 5 लाख करोड़ का निवेश, 7 हजार करोड़ की आमदनी; सम्राट सरकार का माइनिंग प्लान क्या है?, Bihar Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News