• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

प्रयागराज से वाराणसी तक गंगा में तेज बढ़ाव, महाश्मशान मणिकर्णिका पर कई चिता स्थल पानी में डूबे, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 18, 2026
in वाराणसी
0 0
0
प्रयागराज से वाराणसी तक गंगा में तेज बढ़ाव, महाश्मशान मणिकर्णिका पर कई चिता स्थल पानी में डूबे, Uttar-pradesh Hindi News


पश्चिमी यूपी में बाढ़ के खतरे के बीच अब पूर्वांचल में भी नदियां रौद्र रूप धारण कर रही हैं। प्रयागराज से वाराणसी तक गंगा और यमुना में तेज बढ़ाव होने लगा है। इससे कई जिलों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है।

पहाड़ों और गंगा-यमुना के प्रवाह क्षेत्र में बारिश से एक बार फिर प्रयागराज से वाराणसी तक बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे में प्रयागराज में यमुना का जलस्तर 1.32 मीटर बढ़ने से संगम क्षेत्र में पानी तेजी से फैल रहा है। गंगा के जलस्तर में भी 32 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। वाराणसी में गंगा के जलस्तर में सात सेंमी प्रति घंटा की दर से वृद्धि हो रही है। रविवार देर रात शीतला मंदिर के पास तक पानी पहुंच गया था। महाश्मशान मणिकर्णिका में कई चिताएं पानी में डूब गई है। नौकाओं का संचालन बंद कराने के साथ ही प्रशासन ने वरुणा और असि किनारे सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस एवं प्रशासन के कर्मचारी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत दे रहे हैं।

केन्द्रीय जल आयोग का अनुमान है कि प्रयागराज और मिर्जापुर में भी 6 सेंमी प्रति घंटा से वृद्धि के मद्देनजर बनारस में अगले 48 घंटे तक बढ़ाव का ही ट्रेंड रहेगा। आयोग के मुताबिक रात 8 बजे गंगा का जलस्तर 65.30 मीटर था। चेतावनी बिंदु 70.262 और खतरे का निशान 71.262 मीटर पर है। रविवार को 12 घंटे में लगभग तीन फीट जलस्तर बढ़ा है।

मणिकर्णिका घाट पर छत पर होने लगा शवदाह

हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाट स्थित शवदाह स्थल भी जलमग्न हो चले हैं। मणिकर्णिका घाट पर छत पर शवदाह होने लगा है। गंगा में उफान को देखते हुए हरिश्चंद्र घाट पर सोमवार से गलियों में शवदाह होगा। गंगा के रौद्र रूप से घाट किनारे के दुकानदारों, तीर्थपुरोहितों और नाविकों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। कई दुकानें और पूजा सामग्री की गुमटियां हटाई जा चुकी हैं। प्रशासन ने कांवरियों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा, सख्ती बढ़ा दी है। रविवार को घाटों पर उमड़े श्रद्धालुओं और कांवरियों से जलपुलिस एवं एनडीआरएफ के जवान गहरे पानी में न जाने की अपील कर रहे थे।

अस्सी पर सुबह-ए-बनारस मंच के पास पानी

अस्सी, रीवा, रविदास आदि घाटों के किनारे के दुकानदारों ने गुमटियों और तीर्थपुरोहितों ने चौकियों को घाट के ऊपर कर दिया है। दस सीढ़ी बाद पानी सुबह-ए-बनारस के मंच के पास पहुंच जाएगा। तुलसी घाट से पनपावा घाट का संपर्क टूट जाएगा।

बचाव-राहत को सभी तैयारी पूर्ण : डीएम

डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पिछले 48 घंटे में गंगा में तेज वृद्धि शुरू हुई है। उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में भारी बारिश से गंगा और यमुना में उफान आया है। इसे देखते हुए पुलिस, राजस्व विभाग और एनडीआरएफ को अलर्ट कर दिया गया है। बाढ़ से बचाव व राहत कार्यों के लिए शहर से गांवों तक टीमें गठित कर दी गई हैं।

प्रयागराज में यमुना और टोंस में भी उफान

उधर, प्रयागराज में यमुना के साथ ही टोंस नदी का जलस्तर भी करीब दो मीटर बढ़ गया है। इससे गंगा का प्रवाह छतनाग के आगे प्रभावित हुआ और पानी तेजी से आसपास के क्षेत्रों में फैलने लगा। संगम का करीब 80 फीसदी हिस्सा जलमग्न हो चुका है। सलोरी एसटीपी के सामने गंगापथ तक गंगा का पानी पहुंचने से आवागमन में भी परेशानी शुरू हो गई है। गंगापथ पर गंगा का पानी पहुंचने के बाद कछारी क्षेत्र में रहने वाले लोग अधिक परेशान हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सिंचाई विभाग ने बक्शीबांध स्लूज गेट पर निगरानी बढ़ा दी है।

विभागीय इंजीनियरों के अनुसार, यमुना में अधिक पानी आने और टोंस का जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा का दबाव बढ़ा है। सिंचाई विभाग (बाढ़ प्रखंड) की ओर से रविवार रात आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार नैनी में यमुना का जलस्तर 78.33 मीटर, फाफामऊ में गंगा 79.33 मीटर और छतनाग में गंगा का जलस्तर 77.86 मीटर था। नैनी में यमुना का जलस्तर लगभग चार सेमी और छतनाग में गंगा चार सेमी प्रति घंटा की गति से बढ़ रही थीं। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर एक सेमी प्रति घंटा बढ़ रहा था।

आज और कल बारिश का अलर्ट

वाराणसी में सावनी बादलों का मूड रह-रह कर बदल जा रहा है। इस नाते पुरवा की उमस भरी चिपचिपी गर्मी वातावरण में हावी है। शनिवार की तरह रविवार को भी लगभग पूरे दिन उमस ने लोगों को असहज बनाए रखा। वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार एवं मंगलवार को भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों में मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 19 अगस्त को भी भारी वर्षा की संभावना है। मानसूनी बादल फिलहाल 22 अगस्त तक जमे रह सकते हैं।

रविवार सुबह तेज धूप निकली थी। दोपहर 11 बजे से 12 बजे के बीच शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के इलाकों में हल्की बारिश हुई जबकि बहुत से इलाकों में एक बूंद नहीं पड़ी। वैसे सूरज की तल्खी से लोगों को कुछ राहत मिली। इसके बाद देर शाम आठ बजे फुहारें पड़ीं, इससे उमस बढ़ गई। हालांकि मौसम से जुड़ी वेबसाइटों पर देर रात और भोर में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही थी। रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान 1.2 एमएम बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि बनारस सहित आसपास अगले तीन से चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।



Source link

Previous Post

India Bangladesh Tension: रिश्तों में तनाव, Tarique Rahman नहीं आएंगे भारत, Sheikh Hasina बनीं वजह?

Next Post

एक-एक कमरा खुलवाया, एंट्री रजिस्टर चेक किया; तुर्किए की महिला की तलाश में होटल पर फर्जी रेड, दो गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
एक-एक कमरा खुलवाया, एंट्री रजिस्टर चेक किया; तुर्किए की महिला की तलाश में होटल पर फर्जी रेड, दो गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News

एक-एक कमरा खुलवाया, एंट्री रजिस्टर चेक किया; तुर्किए की महिला की तलाश में होटल पर फर्जी रेड, दो गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News