• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, August 15, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

15 अगस्त के लिए रांची पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी, कई रूट में बदलाव; इन गाड़ियों की नो एंट्री, Jharkhand Hindi News

admin by admin
August 15, 2026
in झारखंड
0 0
0
15 अगस्त के लिए रांची पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी, कई रूट में बदलाव; इन गाड़ियों की नो एंट्री, Jharkhand Hindi News


स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान शहर में भारी गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। कई रूट्स में भी बदलाव किए गए हैं।

झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को मुख्य राजकीय समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधि, वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है। सुरक्षा व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई मार्गों पर यातायात में बदलाव किया गया है। साथ ही भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, ड्रॉप गेट और अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

भारी वाहनों की नो एंट्री

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 15 अगस्त की सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक रांची शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। विभिन्न जिलों से रांची की ओर आने वाले भारी वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश देने के बजाय निर्धारित स्थानों पर ही रोक दिया जाएगा।

इन रास्तों पर रहेगी रोक

प्रशासन के अनुसार- कांके-बोड़ेया मार्ग: भारी वाहनों को बोड़ेया तक आने की अनुमति होगी। खूंटी-चाईबासा मार्ग: वाहनों को बिरसा चौक के पास रोका जाएगा। गुमला-सिमडेगा मार्ग: अरगोड़ा और आईटीआई पड़ाव तक ही वाहन आ सकेंगे। जमशेदपुर की ओर से: दुर्गा सोरेन चौक (नामकुम) और सदाबहार चौक के पास रोक रहेगी। कांके-पतरातू मार्ग: भारी वाहनों को लॉ यूनिवर्सिटी तक सीमित किया जाएगा। बूटी मोड़-कोकर-बरियातू मार्ग: भारी वाहनों को बूटी मोड़ और खेलगांव चौक तक ही आने की अनुमति होगी।

समारोह स्थल की सुरक्षा को देखते हुए शहर के अलग-अलग हिस्सों में विशेष ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। ड्रॉप गेट संख्या 1, 3, 7, 9, 18, 20 और 23 पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इन गेटों से केवल मुख्यमंत्री, वीवीआईपी, अधिकृत मीडियाकर्मियों और वैध पासधारकों के वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। आम लोगों को इन मार्गों पर अनावश्यक रूप से वाहन ले जाने से बचने और प्रशासन की ओर से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

मेहमानों के लिए अलग रूट

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले विशिष्ट अतिथियों के लिए अलग रूट निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री, हाईकोर्ट के न्यायाधीश, सांसद और विधायकों के वाहनों के लिए एटीआई मोड़ से सिदो-कान्हू पार्क मोड़, डीएसपीएमयू मोड़, राजकीय गेस्ट हाउस होते हुए वीवीआईपी प्रवेश द्वार तक विशेष मार्ग निर्धारित किया गया है। वहीं केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों के लिए हॉटलिप्स चौक, एटीआई मोड़, रणधीर वर्मा चौक और उपायुक्त आवास चौक होते हुए समारोह स्थल तक पहुंचने की व्यवस्था की गई है।

प्रशासन ने समारोह में आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। इससे मुख्य समारोह स्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ और जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा।

मुख्यमंत्री कारकेड और वीवीआईपी वाहन: मुख्य मंच के पीछे। अन्य निर्धारित वाहन: मुख्य मंच के पश्चिम और बापू वाटिका के सामने। सरकारी पदाधिकारियों के वाहन: मंच के पश्चिम स्थित ऑक्सीजन पार्क के बगल में। मीडियाकर्मी: नारंगी और हरे पास वाले वाहनों के लिए बापू वाटिका के सामने पार्किंग। सामान्य वाहन: टीआरआई के सामने स्थित मैदान में पार्किंग की व्यवस्था।

समारोह के दौरान कुछ महत्वपूर्ण और संवेदनशील मार्गों पर सड़क किनारे वाहन खड़ा करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उपायुक्त आवास मोड़ से हॉकी स्टेडियम तक तथा रांची कॉलेज मोड़ से वीवीआईपी प्रवेश गेट तक वाहनों की पार्किंग पर रोक रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की जा सकती है और चालान भी काटा जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात को सुचारू बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी। ऐसे में जिला प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 15 अगस्त को घर से निकलने से पहले बदली हुई यातायात व्यवस्था की जानकारी रखें और निर्धारित रूट एवं पार्किंग स्थल का ही इस्तेमाल करें। प्रशासन का कहना है कि आम लोगों के सहयोग से ही स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सकेगा।



Source link

Previous Post

’56 नहीं, अब 61′, क्या राज्यसभा चुनाव में NDA विधायक देंगे महागठबंधन को वोट; झारखंड में नए नारे के मायने, Jharkhand Hindi News

Next Post

छत्तीसगढ़ के मौसम पर बड़ा अपडेट, अगले 48 घंटों में होगी भारी बारिश; कई जिलों में अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News

admin

admin

Next Post
छत्तीसगढ़ के मौसम पर बड़ा अपडेट, अगले 48 घंटों में होगी भारी बारिश; कई जिलों में अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News

छत्तीसगढ़ के मौसम पर बड़ा अपडेट, अगले 48 घंटों में होगी भारी बारिश; कई जिलों में अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Singrauli News: सिंगरौली के सरई में नौकरी से बर्खास्त युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • छत्तीसगढ़ के मौसम पर बड़ा अपडेट, अगले 48 घंटों में होगी भारी बारिश; कई जिलों में अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News
  • 15 अगस्त के लिए रांची पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी, कई रूट में बदलाव; इन गाड़ियों की नो एंट्री, Jharkhand Hindi News
  • ’56 नहीं, अब 61′, क्या राज्यसभा चुनाव में NDA विधायक देंगे महागठबंधन को वोट; झारखंड में नए नारे के मायने, Jharkhand Hindi News
  • बिहार में मर्डर 10 प्रतिशत घटे, डकैती में 31 फीसदी की कमी; सरकार बोली- क्रिमिनल को सजा दिलाने में तेजी आई, Bihar Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Singrauli News: सिंगरौली के सरई में नौकरी से बर्खास्त युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    Singrauli News: सिंगरौली के सरई में नौकरी से बर्खास्त युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    August 15, 2026
    0

    15 जून, सोमवार: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक युवक...

    Recent News

    Singrauli News: सिंगरौली के सरई में नौकरी से बर्खास्त युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    Singrauli News: सिंगरौली के सरई में नौकरी से बर्खास्त युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 15, 2026
    छत्तीसगढ़ के मौसम पर बड़ा अपडेट, अगले 48 घंटों में होगी भारी बारिश; कई जिलों में अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News

    छत्तीसगढ़ के मौसम पर बड़ा अपडेट, अगले 48 घंटों में होगी भारी बारिश; कई जिलों में अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News

    August 15, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News