• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़ के मौसम पर बड़ा अपडेट, अगले 48 घंटों में होगी भारी बारिश; कई जिलों में अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News

admin by admin
August 15, 2026
in छत्तीसगढ़
0 0
0
छत्तीसगढ़ के मौसम पर बड़ा अपडेट, अगले 48 घंटों में होगी भारी बारिश; कई जिलों में अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News


छत्तीसगढ़ के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होगी।

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश तथा एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है।

4 डिग्री तक गिर सकता है छत्तीसगढ़ का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम प्रणाली की मौजूदा स्थिति के मुताबिक पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके और उससे लगे बांग्लादेश के ऊपर बना लो-प्रेशर एरिया डिप्रेशन में बदल गया है। यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में इसके गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना है। इस मौसमी तंत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने का अनुमान है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्य रूप से बादलों से घिरा रहने के साथ कुछ दौर में बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौजूदा मौसम परिस्थितियों में शियर जोन भी बारिश की गतिविधियों को प्रभावित करने वाला महत्वपूर्ण कारक है। शियर जोन वायुमंडल का वह क्षेत्र होता है, जहां अलग-अलग ऊंचाई पर बहने वाली हवाओं की दिशा अथवा रफ्तार में अंतर रहता है। निचले स्तर पर चल रही हवा की दिशा या गति ऊपरी स्तर की हवा से अलग होने पर वातावरण अस्थिर होता है, जिससे बादल बनने और बारिश की गतिविधियां बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं।

कहां कितनी हुई बारिश

छत्तीसगढ़ में एक जून से 13 अगस्त तक कुल 668.8 मिमी (26.3 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि की सामान्य बारिश 734.4 मिमी (28.9 इंच) है। इस लिहाज से राज्य में अब तक सामान्य से 65.6 मिमी (2.6 इंच) कम वर्षा हुई है। बारिश में कमी का स्तर -9 प्रतिशत है। इसके बावजूद मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश की समग्र वर्षा सामान्य श्रेणी में बनी हुई है।

जिलेवार आंकड़ों में नारायणपुर में सबसे अधिक 1043.9 मिमी (41.1 इंच) बारिश दर्ज की गई है। जिले की सामान्य बारिश 780.7 मिमी (30.7 इंच) है। इस प्रकार यहां सामान्य से 34 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इसके बाद सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 948.2 मिमी (37.3 इंच), बीजापुर में 870.6 मिमी (34.3 इंच), जांजगीर में 857.3 मिमी (33.8 इंच) और महासमुंद में 835.6 मिमी (32.9 इंच) वर्षा दर्ज की गई है।

सामान्य वर्षा के मुकाबले सबसे अधिक बढ़ोतरी सारंगढ़-बिलाईगढ़ में दर्ज की गई है। यहां सामान्य बारिश 598.2 मिमी (23.6 इंच) के मुकाबले 948.2 मिमी (37.3 इंच) वर्षा हुई है, जो सामान्य से 59 प्रतिशत अधिक है। इसके बाद नारायणपुर में 34 प्रतिशत, मुंगेली में 32 प्रतिशत, बलौदाबाजार में 28 प्रतिशत, महासमुंद में 26 प्रतिशत और जांजगीर में 24 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

दूसरी ओर प्रदेश में बारिश की सबसे अधिक कमी सरगुजा जिले में दर्ज की गई है। यहां सामान्य बारिश 773.2 मिमी (30.4 इंच) के मुकाबले केवल 379.6 मिमी (14.9 इंच) वर्षा हुई है। इस तरह सरगुजा में सामान्य से 51 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

इसके बाद जशपुर में 45 प्रतिशत, बेमेतरा में 40 प्रतिशत, कांकेर में 35 प्रतिशत, सूरजपुर में 22 प्रतिशत तथा बस्तर और कबीरधाम में 21-21 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

राजधानी रायपुर में 13 अगस्त तक 727.8 मिमी (28.7 इंच) बारिश दर्ज हुई है। इस अवधि की सामान्य बारिश 641.9 मिमी (25.3 इंच) है। इस तरह राजधानी में सामान्य से 85.9 मिमी (3.4 इंच) अधिक बारिश हुई है और वर्षा का स्तर सामान्य से 13 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश के कुल 33 जिलों में से 20 जिले सामान्य बारिश की श्रेणी में हैं। छह जिलों में सामान्य से ज्यादा और सात जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।



Source link

Previous Post

15 अगस्त के लिए रांची पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी, कई रूट में बदलाव; इन गाड़ियों की नो एंट्री, Jharkhand Hindi News

Next Post

Singrauli News: सिंगरौली के सरई में नौकरी से बर्खास्त युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
Singrauli News: सिंगरौली के सरई में नौकरी से बर्खास्त युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Singrauli News: सिंगरौली के सरई में नौकरी से बर्खास्त युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News