• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, November 23, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

’56 नहीं, अब 61′, क्या राज्यसभा चुनाव में NDA विधायक देंगे महागठबंधन को वोट; झारखंड में नए नारे के मायने, Jharkhand Hindi News

admin by admin
August 15, 2026
in धनबाद
0 0
0
’56 नहीं, अब 61′, क्या राज्यसभा चुनाव में NDA विधायक देंगे महागठबंधन को वोट; झारखंड में नए नारे के मायने, Jharkhand Hindi News

[ad_1]

झारखंड राज्यसभा चुनाव दिलचस्प हो गए हैं। एक तरफ कांग्रेस और जेएमएम के पास जीत के लिए जितने विधायक चाहिए, उतने पूरे हैं। वहीं दूसरी तरफ एनडीए भी जीत का दावा कर रहा है। जेएमएम महासचिव की एक पोस्ट ने अब चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है।

Rajyasabha Election: झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव होना है। इस चुनाव के लिए एक तरफ जहां जेएमएम और कांग्रेस अपने एक-एक प्रत्याशियों के जीतने का दावा कर रही हैं, वहीं बीजेपी अपने समर्थन वाले प्रत्याशी परिमल नथवानी के जीतने का दावा कर रही है। इन सभी दावों के बीच झारखंड में एक नया नारा सामने आया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ’56 नहीं, 61’। पांडेय की इस पोस्ट के बाद झारखंड की सियासत में इसके मायने निकाले जा रहे हैं।

56 नहीं, 61 के क्या हैं मायने

दरअसल झारखंड विधानसभा में महागठबंधन के विधायकों की कुल संख्या 56 है, जो दो राज्यसभा प्रत्याशियों के जीतने के लिए काफी है। हालांकि, इस दौरान झारखंड में क्रॉस वोटिंग की भी संभावना बनी हुई है। अब तक महागठबंधन के विधायकों का एनडीए के प्रत्याशी को वोट करने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन विनोद पांडेय की पोस्ट के बाद कहा जा रहा है कि अब एनडीए के विधायक भी महागठबंधन प्रत्याशियों को वोट कर सकते हैं। राज्यसभा चुनाव में 5 एनडीए विधायकों के महागठबंधन के साथ जाने की संभावना के तौर पर भी इसे देखा जा रहा है। इस 56 नहीं, 61 के नए नारे का मतलब अभी तक यही समझ आ रहा है। इन संभावनाओं के खेल का सच 18 जून को विधायकों की वोटिंग के बाद ही समझ आएगा।

क्या है झारखंड विधानसभा में वोटों का समीकरण

झारखंड विधानसभा में कुल 81 विधायक हैं। इनमें से इंडिया गठबंधन के पास कुल 56 विधायक हैं। इनमें जेएमएम के पास 34, कांग्रेस के पास 16, राजद के पास 4, सीपीआई (एमएल) के पास 2 विधायक हैं। इसके अलावा एनडीए के पास भी कुल 24 विधायक हैं। एक विधायक निर्दलीय चुनाव जीते हैं।

राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए कितने वोटों की जरूरत

झारखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव जीतने के लिए कुल 28 वोटों की जरूरत है। महागठबंधन के पास पूरे 56 वोट हैं। ऐसे में अगर क्रॉस वोटिंग नहीं होती है, तो महागठबंधन के दोनों प्रत्याशियों प्रणव झा और वैद्यनाथ राम की जीत तय है। अगर क्रॉस वोटिंग होती है तो एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नथवानी के जीतने की संभावना है। एनडीए के पास कुल 24 वोट हैं, उसे एक सीट जीतने के लिए 4 और वोटों की जरूरत है।

निगाहें अब 18 जून पर

चुनाव के लिए मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना शाम 5 बजे से शुरू होगी। विधानसभा में महागठबंधन के पास 56 विधायक हैं, जबकि एनडीए के पास 24 विधायक हैं। लेकिन, दोनों खेमों के दावे, होटल राजनीति, मॉक पोल और क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं ने चुनाव को रोचक बना दिया है। अब सबकी नजरें 18 जून पर टिक गई हैं।

[ad_2]

Source link

Views: 12
Previous Post

बिहार में मर्डर 10 प्रतिशत घटे, डकैती में 31 फीसदी की कमी; सरकार बोली- क्रिमिनल को सजा दिलाने में तेजी आई, Bihar Hindi News

Next Post

15 अगस्त के लिए रांची पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी, कई रूट में बदलाव; इन गाड़ियों की नो एंट्री, Jharkhand Hindi News

admin

admin

Next Post
15 अगस्त के लिए रांची पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी, कई रूट में बदलाव; इन गाड़ियों की नो एंट्री, Jharkhand Hindi News

15 अगस्त के लिए रांची पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी, कई रूट में बदलाव; इन गाड़ियों की नो एंट्री, Jharkhand Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।
  • पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।
  • शौच के दौरान अचानक गिरा 25 वर्षीय युवक, मौत से परिवार में मचा कोहराम।
  • कुएं में मिला युवक का शव, मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी स्पष्ट।
  • बीजपुर पुलिस की साइबर टीम ने लौटाए ठगी के 37,731 रुपये।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।

    by Shantosh Mishra
    November 18, 2026
    0

    संवाददाता। राजन जायसवाल। चैत और कार्तिक मास में वर्ष में दो बार लगता है ऐतिहासिक मेला, यूपी समेत छह राज्यों...

    Recent News

    संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।

    November 18, 2026

    पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।

    November 17, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News