• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

यूपी चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों पर दिल्ली में मंथन शुरू, एक-एक सांसद से फीडबैक ले रहे नितिन नवीन, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 14, 2026
in लखनऊ
0 0
0
यूपी चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों पर दिल्ली में मंथन शुरू, एक-एक सांसद से फीडबैक ले रहे नितिन नवीन, Uttar-pradesh Hindi News


यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों पर दिल्ली में मंथन अभी से शुरू हो गया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन खुद इस मुहिम में जुट गए हैं। यूपी के एक-एक भाजपा सांसद से अलग-अलग बैठक कर फीडबैक लिया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में अगले पांच महीनों में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो जाएगा। लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा ने बड़ी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। सबसे महत्वपूर्ण काम प्रत्याशियों का चयन है। इसके लिए दिल्ली में मंथन शुरू हो गया है। खुद भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने मोर्चा संभाल लिया है। यूपी के एक-एक सांसद से मिलकर फीडबैक ले रहे हैं। उनसे न केवल राज्य में जमीन हकीकत का जायजा लिया जा रहा है बल्कि भावी प्रत्याशियों और मौजूदा विधायकों पर राय भी ली जा रही है। इसके साथ ही अलग से सर्वे भी शुरू हो चुका है। इन सर्वे का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, भावी उम्मीदवारों और चुनावों को प्रभावित करने वाले प्रमुख स्थानीय मुद्दों पर फीडबैक जुटाना है। पिछले हफ्ते दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नितिन नवीन से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यूपी के भाजपा सांसदों के साथ आमने-सामने (वन-ऑन-वन) बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों के दौरान, सांसदों से उनके संबंधित लोकसभा क्षेत्रों में ज़मीनी हालात, स्थानीय मुद्दों, संगठनात्मक तैयारियों और पार्टी के प्रति जनता के रुख पर प्रतिक्रिया ली जा रही है। भाजपा अध्यक्ष अब तक 25 से ज्यादा सांसदों से मुलाकात कर चुके हैं। इन बातचीत के जरिए पार्टी नेतृत्व चुनावों से पहले राज्य के अलग-अलग इलाकों के हालात का विस्तृत आकलन कर रहा है। इससे जमीनी स्तर पर प्रमुख मुद्दों की पहचान भी हो रही है।

पिछले विधानसभा चुनाव में बना था इतिहास

बीजेपी का उद्देश्य चुनावों से काफी पहले अपने संगठनात्मक और बूथ-स्तरीय तैयारियों को मजबूत करना और उम्मीदवार चयन के साथ चुनावी रणनीति को आकार देना है। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 403 में से 255 सीटें जीती थीं। तब उसका वोट शेयर 41.29 प्रतिशत था। 2022 में 37 वर्षों में पहला ऐसा मौका था जब कोई पार्टी अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता में वापसी करने में सफल हुई थी। इस बार भाजपा की नजरें हैट्रिक पर हैं। पार्टी का साफ मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव की जीत से ही 2029 के लोकसभा चुनाव की राह आसान होगी।

विधानसभा में जीत के बाद लोकसभा में मिली थी चोट

अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने 2022 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी चोट दी थी। 2022 के चुनाव में 403 में से 111 सीटें जीतने वाली सपा ने 2024 में कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा की आधी से ज्यादा सीटें जीत ली थीं। माना जाता है कि सपा की इस जीत के कारण ही भाजपा लोकसभा में अकेले बहुमत हासिल करने से दूर रह गई थी। ऐसे में अगला विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।

सपा-कांग्रेस से ही सीधा मुकाबला होने की संभावना

इस विधानसभा चुनाव में भी सपा और कांग्रेस के मिलकर मैदान में उतरने की पूरी संभावना है। मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही कर रखा है। बसपा ने विधानसभा चुनाव में केवल एक सीट जीती थी और लोकसभा में उसका खाता भी नहीं खुल सका था। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्य मुकाबला सपा-कांग्रेस गठबंधन से ही होगा।

इस बार सुभासपा और रालोद भी साथ

बीजेपी के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि इस बार ओपी राजभर की सुभासपा और जयेंद्र चौधरी की रालोद भी उसके साथ है। पिछली बार राजभर और जयेंद्र चौधरी ने सपा के साथ विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके अलावा पहले की तरह संजय निषाद की निषाद पार्टी और अनुप्रिया पटेल की अपना दल भी है।



Source link

Previous Post

यूपी के युवाओं को 17 अगस्त से अग्निवीर बनने का मौका, छह जिलों में होंगी भर्तियां, जानिए पूरा शेड्यूल, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

कांवड़ लेकर फीस माफी की मांगी थी दुआ; DM ने भाई-बहनों की फ्री शिक्षा की व्यवस्था कर दी, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
कांवड़ लेकर फीस माफी की मांगी थी दुआ; DM ने भाई-बहनों की फ्री शिक्षा की व्यवस्था कर दी, Uttar-pradesh Hindi News

कांवड़ लेकर फीस माफी की मांगी थी दुआ; DM ने भाई-बहनों की फ्री शिक्षा की व्यवस्था कर दी, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News