• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

यूपी के युवाओं को 17 अगस्त से अग्निवीर बनने का मौका, छह जिलों में होंगी भर्तियां, जानिए पूरा शेड्यूल, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 14, 2026
in वाराणसी
0 0
0
यूपी के युवाओं को 17 अगस्त से अग्निवीर बनने का मौका, छह जिलों में होंगी भर्तियां, जानिए पूरा शेड्यूल, Uttar-pradesh Hindi News


यूपी में अग्निवीर के लिए तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो रहा है। 17 अगस्त से भर्ती रैलियां आयोजित होने जा रही हैं। अलग-अलग छह जिलों में अगले साल अप्रैल तक कई भर्ती रैलियां आयोजित की जाएंगी।

अग्निवीर के जरिए सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती का मौका आ गया है। यूपी के अलग अलग जिलों में अगले हफ्ते से भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा। छह जिलों में अग्निवीर भर्तियां शुरू की जाएंगी। इसके लिए भर्ती अभियान मेरठ में 17 अगस्त से शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत बरेली, लखनऊ, वाराणसी, आगरा और अयोध्या में भर्ती रैलियां होंगी। अभियान 14 अप्रैल को अयोध्या में समाप्त होगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को प्रदेश में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैलियों की तैयारियों के संबंध में बैठक की गई। बैठक में संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि मेरठ में 17 अगस्त से 9 सितंबर 2026, बरेली में 14 सितंबर से 30 सितंबर 2026, लखनऊ में 11 जनवरी से 28 जनवरी 2027, वाराणसी में 2 फरवरी से 27 फरवरी 2027, आगरा में 4 मार्च से 24 मार्च 2027 और अयोध्या में 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027 तक अग्निवीर भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा।

यूपी में तीसरी अग्निवीर भर्ती रैली

मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अग्निवीर भर्ती की यह तीसरी रैली आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा अभ्यर्थियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

व्यवस्थाएं जल्द पूरा करने का निर्देश

उन्होंने कहा कि भर्ती स्थलों पर आवागमन, ठहरने, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात प्रबंधन की पर्याप्त एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अभ्यर्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं की समय से समीक्षा कर आवश्यक कमियों को दूर किया जाए।

आकस्मिक परिस्थितियों ने निबटने की तैयारी का भी निर्देश

मुख्य सचिव ने आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में चिकित्सकीय एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारी आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

बैठक में सचिव सामान्य प्रशासन अभिषेक प्रकाश, पुलिस कमिश्नर लखनऊ तरुण गाबा सहित भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बरेली, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, अयोध्या एवं मेरठ के जिलाधिकारी भी बैठक में सम्मिलित हुए।



Source link

Previous Post

Iran America War के बीच Mojtaba Khamenei ने बनाई खतरनाक ढाल,समझिए| Russia | Trump, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

Next Post

यूपी चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों पर दिल्ली में मंथन शुरू, एक-एक सांसद से फीडबैक ले रहे नितिन नवीन, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
यूपी चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों पर दिल्ली में मंथन शुरू, एक-एक सांसद से फीडबैक ले रहे नितिन नवीन, Uttar-pradesh Hindi News

यूपी चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों पर दिल्ली में मंथन शुरू, एक-एक सांसद से फीडबैक ले रहे नितिन नवीन, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News