• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, September 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

बंदरों को खाना खिला रही युवती का बिगड़ा बैलेंस, छत से गिरकर दर्दनाक मौत, वीडियो वायरल, Viral-news Hindi News

admin by admin
August 2, 2026
in मथुरा विन्द्रावन
0 0
0
बंदरों को खाना खिला रही युवती का बिगड़ा बैलेंस, छत से गिरकर दर्दनाक मौत, वीडियो वायरल, Viral-news Hindi News


मथुरा के वृंदावन में छत पर बंदरों को खाना खिला रही एक युवती सड़क पर आकर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई जो अब वायरल है।

Mathura News: सोशल मीडिया पर एक दर्दनाक मौत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखकर हर किसी का दिल दहल उठा। वीडियो में एक युवती छत से सड़क पर गिरती नजर आ रही है। घटना उस समय की है जब युवती घर की छत पर बंदरों को खाना खिला रही थी। खाना खिलाते-खिलाते युवती छत के किनारे आ गई। इसी बीच युवती का बैलेंस बिगड़ गया। बैलेंस बिगड़ते ही युवती छत से सड़क पर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

पूर्णिमा उर्फ वृंदा पुत्री अनिल पांडेय निवासी संत कॉलोनी, परिक्रमा मार्ग बुधवार शाम बंदरों को खाना खिलाने अपने घर की छत पर गई थी। बताया जाता है कि खाना खिलाते समय वह असंतुलित होकर छत से नीचे गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन युवती को तत्काल संयुक्त जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पड़ताल की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बंदरों के हमले में पांच माह की मासूम की मौत

वहीं दूसरी घटना फिरोजाबाद से सामने आया है। थाना दक्षिण क्षेत्र के गांव बासठ निवासी प्रमोद कुमार की पांच माह की पुत्री काव्या बुधवार शाम अपने बड़े भाई कन्हैया के साथ घर की छत पर खेल रही थी। कन्हैया उसे गोद में लेकर टहला रहा था। इसी दौरान बंदरों का एक झुंड छत पर पहुंच गया और उस पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में काव्या उसके हाथ से छूटकर नीचे खड़ंजे पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां देर रात उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। देर रात जब परिजन मासूम का शव लेकर गांव पहुंचे तो परिवार में मातम छा गया।

घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद नगर निगम ने बंदरों को पकड़ने के लिए कोई प्रभावी अभियान नहीं चलाया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी बंदरों के कारण कई लोग घायल हो चुके हैं, जबकि कुछ समय पूर्व एक महिला भी बंदरों से बचने के प्रयास में दो मंजिला मकान से गिरकर घायल हो गई थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए तत्काल विशेष अभियान चलाने की मांग करते हुए मुख्य मार्ग पर जाम लगाया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।



Source link

Previous Post

यूपी में विरोधियो को जवाब देगी भाजपा, 10 से 15 तक घर-घर बड़ा अभियान चलाने की तैयारी, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

सम्राट के मंत्री लखेंद्र पासवान ने कर्मचारी को 50000 की रिश्वत मांगते LIVE पकड़ा, तुरंत बर्खास्त, Bihar Hindi News

admin

admin

Next Post
सम्राट के मंत्री लखेंद्र पासवान ने कर्मचारी को 50000 की रिश्वत मांगते LIVE पकड़ा, तुरंत बर्खास्त, Bihar Hindi News

सम्राट के मंत्री लखेंद्र पासवान ने कर्मचारी को 50000 की रिश्वत मांगते LIVE पकड़ा, तुरंत बर्खास्त, Bihar Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत
  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त
  • India’s Got Latent 2: समय रैना ने ‘थामा’ को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया रोस्ट
  • डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान
  • आजमगढ़ में जेवरात लूटकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, खेत में घेरकर की पिटाई

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    by admin
    September 19, 2026
    0

    Last Updated:September 19, 2026, 11:00 ISTAichi Nagoya Asian Games Live: आइची-नागोया एशियन गेम्स की 19 सितंबर से आधिकारिक शुरुआत हो...

    Recent News

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    September 19, 2026
    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    September 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News