• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, September 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सम्राट के मंत्री लखेंद्र पासवान ने कर्मचारी को 50000 की रिश्वत मांगते LIVE पकड़ा, तुरंत बर्खास्त, Bihar Hindi News

admin by admin
August 2, 2026
in बिहार
0 0
0
सम्राट के मंत्री लखेंद्र पासवान ने कर्मचारी को 50000 की रिश्वत मांगते LIVE पकड़ा, तुरंत बर्खास्त, Bihar Hindi News


बिहार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने एससी एसटी विभाग में कार्यरत एक डाटा एंट्री ऑपरेटर कर्मचारी को 50000 रुपये की रिश्वत मांगते फोन पर लाइव पकड़ लिया। इसके बाद कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया। यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। 

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार में एससी एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने विभाग के एक कर्मचारी को फोन पर 50 हजार रुपये की घूस लेते पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत उसे बर्खास्त करने का आदेश दे दिया। सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा से आए एक फरियादी ने पटना में जन सुनवाई के दौरान मंत्री को शिकायत की थी। इस कार्रवाई से सीतामढ़ी जिला कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में हड़कंप मच गया। मंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जिला के सोनबरसा प्रखंड निवासी कमलेश पासवान ने जन सुनवाई के दौरान शनिवार को मंत्री लखेंद्र पासवान से शिकायत की। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट के तहत मिलने वाली अनुदान राशि जारी करने की एवज में विभाग का एक डाा एंट्री ऑपरेटर उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

इस शिकायत को गंभीर रूप से लेते हुए मंत्री ने फरियादी से उस कर्मचारी को तुरंत फोन लगाने को कहा। कॉल रिसीव करने के बाद डाटा एंट्री ऑपरेटर ने फोन पर 50000 रुपये घूस लेने की मांग दोहरा दी। मंत्री और वहां मौजूद अधिकारियों ने यह लाइव बातचीत सुनी। इसके बाद तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई।

इसके बाद मंत्री लखेंद्र पासवान ने तुरंत सीतामढ़ी के जिला कल्याण पदाधिकारी (डीडब्ल्यूओ) को फोन लिया। उन्होंने फोन पर बात कर आरोपी की पहचान पूछी। अधिकारी ने बताया कि घूस मांगने वाला कर्मचारी का नाम चंदन कुमार है और कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। इसके बाद मंत्री ने उसे तत्काल बर्खास्त करने का निर्देश दिया।

लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी डीडब्ल्यूओ से एक घंटे के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही कार्यालय की कार्यों की जांच का आदेश भी दिया। मंत्री ने कहा कि सुशासन की सरकार में इस तरह से काम नहीं होगा। अगर घूसखोर कर्मचारी पर कार्रवाई में देरी हुई तो संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी तय की जाएगी।

एक घंटे में बर्खास्त

मंत्री के आदेश के बाद आनन-फानन में सीतामढ़ी जिला कल्याण पदाधिकारी ने डाटा एंट्री ऑपरेटर चंदन कुमार से एक घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर उन्होंने चंदन को तुरंत बर्खास्त कर दिया और उसकी सेवा बेल्ट्रॉन को वापस कर दी।

जीरो टॉलरेंस की नीति- पासवान

मंत्री लखेंद्र पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सम्राट सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। किसी भी लाभार्थी से रिश्वत मांगना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने फरियादी को भरोसा दिलाया कि अगर वह पात्र लाभार्थी हैं, तो नियमानुसार बिना किसी बाधा के अनुदान राशि उन्हें मिल जाएगी। मंत्री के निर्देश पर विभाग ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित का आरोप, घूस में होता है बंदरबाट

पीड़ित लोगों ने बताया कि एक ऑपरेटर इतनी राशि घूस में नहीं ले सकता है। घूस की राशि का बंदरबाट होता है। उन्होंने कहा कि कितने लोग अनुदान के लिए चक्कर काटते हैं। कई बार लोग परेशानी से बचने के लिए घूस दे देते हैं। जो नहीं दे पाते उनका काम ऐसे ही रुका रहता है।



Source link

Previous Post

बंदरों को खाना खिला रही युवती का बिगड़ा बैलेंस, छत से गिरकर दर्दनाक मौत, वीडियो वायरल, Viral-news Hindi News

Next Post

वासेपुर में गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, पुलिस ने क्यों लिया ऐक्शन?, Jharkhand Hindi News

admin

admin

Next Post
वासेपुर में गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, पुलिस ने क्यों लिया ऐक्शन?, Jharkhand Hindi News

वासेपुर में गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, पुलिस ने क्यों लिया ऐक्शन?, Jharkhand Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान
  • आजमगढ़ में जेवरात लूटकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, खेत में घेरकर की पिटाई
  • Trending Movie On OTT: 2 घंटे 40 मिनट की फिल्म ने ओटीटी पर डाला डेरा, दिल छू लेगी इमोशनल कहानी, 5 भाषाओं में नंबर 1 बनी मूवी
  • एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।
  • Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान

    डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान

    by admin
    September 18, 2026
    0

    नई दिल्ली. डब्ल्यूडब्ल्यूई की दुनिया सिर्फ दांव-पेच और ड्रामे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन अनगिनत रिकॉर्ड्स की कहानी...

    Recent News

    डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान

    डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान

    September 18, 2026
    आजमगढ़ में जेवरात लूटकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, खेत में घेरकर की पिटाई

    आजमगढ़ में जेवरात लूटकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, खेत में घेरकर की पिटाई

    September 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News