
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
बीजपुर (सोनभद्र) रिहंद परियोजना परिसर, औद्योगिक ईकाई, एनर्जियो प्रोजेक्ट रिहंद नगर सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर आदि शिल्पी भगवान का विधि-विधान से आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजा अर्चना कर बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा मनाया गया।
आयोजकों द्वारा पूजा पंडाल आकर्षक ढंग से सजाए गए थे।आदि शिल्पी बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पंडितो ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कराया।
वही एनर्जियो प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के विद्या संकर पांडेय सपरिवार सहित आसपास के संभ्रांत जन स्टेज 1,2 परिसर में बाबा विश्वकर्मा भगवान के मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भाँती इस वर्ष भी पूजा पाठ में शामिल हुए। स्टेज़ 1,2 परिसर विद्याशंकर पांडेय भूमिका में ने निभाया। पुजारी की भूमिका भोला नाथ पांडेय ने पूजा पाठ कराकर सुख समृद्धि की मंगल कामनाएँ की। ततपश्चात प्रसाद वितरण के बाद सैकड़ों भक्तो ने महाप्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर जय प्रकाश गुप्ता ने दर्जनों अन्नदताओ व रसोइयों के बीच वस्त्र वितरण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम विशाल गुप्ता , पुष्पा उपाध्याय, राहुल पनिका, अभिनाश गुप्ता , अभिषेक ठाकुर, सत्यम पांडेय , विवेक त्रिपाठी, रणजीत पासवान, राजेश गुप्ता मौजूद रहे।
