• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मस्थान में सख्ती, बिना जेब के कपड़ों में होगी एंट्री, CCTV बढ़ेंगे, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 31, 2026
in मथुरा विन्द्रावन
0 0
0
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मस्थान में सख्ती, बिना जेब के कपड़ों में होगी एंट्री, CCTV बढ़ेंगे, Uttar-pradesh Hindi News


अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सख्ती बढ़ा दी गई है। यहां गणना कक्ष में CCTV अपडेट कर इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है, साथ ही सुपरवाइजरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा बिना जेब के कपड़े पहनकर आने वालों को गणना कक्ष में एंट्री मिलेगी।

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर चढ़ावा और दान को लेकर सख्ती बढ़ाई जा रही है। यहां न केवल चढ़ावा के गणना कक्ष में CCTV अपडेट कर इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है, बल्कि सुपरवाइजरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। जन्मस्थान प्रबंधन का मानना है कि सीसीटीवी तो चोरी के बाद देखा जाएगा, ऐसी स्थिति ही क्यों पैदा होने दें। इसके अलावा बिना जेब के कपड़े पहनकर आने वालों को गणना कक्ष में एंट्री मिलेगी।

राम मंदिर प्रकरण के बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान में भी चढ़ावा चोरी के आरोप लगाए गए, लेकिन बाद में आरोप लगाने वाले सुबूतों के अभाव में पीछे हट गए। इन सबके मद्देनजर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सख्ती इस तरह बढ़ाई जा रही कि चढ़ावा चोरी की नौबत ही न आए। जन्मस्थान पर जहां चढ़ावे की राशि की गणना होती है, वहां पहले भी बिना जेब के कपड़े पहनकर ही जा सकते थे। लेकिन अब इसमें और सख्ती करते हुए तलाशी लेने के बाद प्रवेश और निकास किया जाएगा।

सीसीटीवी कैमरों की बढ़ेगी संख्या

जगमोहन, दान कक्ष, गणना कक्ष और लॉकर रूम में सीसीटीवी न केबल बढ़ाए जा रहे हैं, बल्कि इन्हें अपडेट किया जा रहा है। अब यहां अत्याधुनिक सीसीटीवी लगाने की योजना बन गई है। इन कैमरों का वीडियो और क्लियर होगा। सीसीटीवी लगाने के लिए दिल्ली की एक कंपनी सर्वे कर चुकी है।

सुरक्षित रहेगी रिकॉर्डिंग

अभी तक श्री कृष्ण जन्मस्थान पर सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग एक महीने तक सुरक्षित रहती थी लेकिन अब इसे छह माह तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जा रही है। यही नहीं इसका बैकअप एक वर्ष तक रखने का भी प्रावधान किया जा रहा है। इतना ही नहीं श्री कृष्ण जन्मस्थान की गणना का सीधा प्रसारण और पिछली रिकॉर्डिंग देखने की व्यवस्था भी देख सकते हैं।

पुजारी की माला पर भी रहेगी नजर

कहीं से कोई चोरी न हो सके इसलिए जगमोहन में भी अत्याधुनिक कैमरे होंगे, जो पुजारी की माला पर भी नजर रखेंगे। पुजारी अगर किसी को माला या प्रसाद दे रहे हैं तो कुछ लिया तो नहीं जा रहा, इस पर सीसीटीवी की निगाह रहेगी।

व्यवस्थाओं में निरंतर हो रहे सुधार

इसे लेकर श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि श्री कृष्ण जन्मस्थान पर व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार होते रहे हैं और आगे भी होते रहेंगे। यहां सतर्कता से कार्य किया जा रहा है, ताकि कोई गड़बड़ी न हो और भक्तों की भावनाएं आहत न हों।



Source link

Previous Post

क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना? कैसे करें अप्लाई, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

वोट भी नहीं कर पा रहा बांकीपुर! मतदान प्रतिशत गिरने के पिछले सारे रिकॉर्ड भी इस बार टूट गए, Bihar Hindi News

admin

admin

Next Post
वोट भी नहीं कर पा रहा बांकीपुर! मतदान प्रतिशत गिरने के पिछले सारे रिकॉर्ड भी इस बार टूट गए, Bihar Hindi News

वोट भी नहीं कर पा रहा बांकीपुर! मतदान प्रतिशत गिरने के पिछले सारे रिकॉर्ड भी इस बार टूट गए, Bihar Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत
  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त
  • India’s Got Latent 2: समय रैना ने ‘थामा’ को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया रोस्ट
  • डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान
  • आजमगढ़ में जेवरात लूटकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, खेत में घेरकर की पिटाई

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    by admin
    September 19, 2026
    0

    Last Updated:September 19, 2026, 11:00 ISTAichi Nagoya Asian Games Live: आइची-नागोया एशियन गेम्स की 19 सितंबर से आधिकारिक शुरुआत हो...

    Recent News

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    September 19, 2026
    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    September 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News