• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

वोट भी नहीं कर पा रहा बांकीपुर! मतदान प्रतिशत गिरने के पिछले सारे रिकॉर्ड भी इस बार टूट गए, Bihar Hindi News

admin by admin
July 31, 2026
in बिहार
0 0
0
वोट भी नहीं कर पा रहा बांकीपुर! मतदान प्रतिशत गिरने के पिछले सारे रिकॉर्ड भी इस बार टूट गए, Bihar Hindi News


बिहार विधानसभा की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव में मतदान प्रतिशत के पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। बांकीपुर के मतदाता वोट करने बूथ तक नहीं आए। वोटिंग प्रतिशत महज 34.30 प्रतिशत (शाम 6 बजे तक का आंकड़ा) पर सिमट गया।  

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान प्रतिशत गिरने के पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए। गुरुवार (30 जुलाई 2026) को बांकीपुर में शाम 6 बजे तक महज 34.30 प्रतिशत मतदान हुआ। पटना शहर की बांकीपुर सीट वैसे बिहार में सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले विधानसभा क्षेत्रों में शुमार है। हालांकि, इस बार यहां अब तक का सबसे कम वोटिंग पर्सेंटेज दर्ज किया गया। इससे पहले साल 2020 के विधानसभा चुनाव में बांकीपुर में सबसे कम 35.92 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। बांकीपुर उपचुनाव में लोगों के बूथ तक आकर वोट नहीं करने के पीछे की कई वजहें सामने आई हैं।

बीते एक महीने से पटना शहर की इस सीट पर उपचुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार और नेता वोटरों को लुभाने की भरसक कोशिश करते रहे। इसके बावजूद बांकीपुर की जनता बूथ तक वोट डालने नहीं पहुंच पाई। बांकीपुर सीट पर कम मतदान के क्या कारण हैं और किस पार्टी या कैंडिडेट को इसका फायदा मिल सकता है, इस पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

बांकीपुर में मतदान का पूरा इतिहास

बांकीपुर विधानसभा 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। इससे पहले यह पटना पश्चिम विधानसभा हुआ करती थी। बांकीपुर सीट बनने के बाद सबसे पहली बार 2010 में चुनाव हुआ, उस समय 36.82 प्रतिशत मतदान हुआ था। साल 2015 के चुनाव में यह आंकड़ा बढ़कर 40.25 फीसदी तक पहुंच गया।

Patna, Jul 30 (ANI): Polling officials arrive to submit the EVMs and other election material at AN College strong room after the end of the voting for the Bankipur Assembly by-election, in Patna on Thursday. (ANI Photo)

हालांकि, 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर में वोटिंग प्रतिशत फिर से गिर गया, उस समय 35.92 प्रतिशत मतदान ही हुआ। पिछले यानी 2025 के विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट पर वोटिंग में तेजी तो आई लेकिन आंकड़ा 41.1 प्रतिशत पर जाकर अटक गया। अब उपचुनाव में यह फिर से गिरकर 35 फीसदी से नीचे चला गया है, जो कि अब तक का सबसे कम वोटिंग प्रतिशत है।

बांकीपुर उपचुनाव में कम वोटिंग प्रतिशत के क्या कारण?

पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले युवा मतदाताओं में उपचुनाव में मतदान का क्रेज कम दिखा। खासकर दूसरे राज्य या शहरों में रहकर पढ़ाई या रोजगार कर रहे अधिकतर युवा वोटर उपचुनाव में वोट डालने घर नहीं आए। दर्जन भर अभिभावकों ने हिन्दुस्तान संवाददाता से बातचीत में बताया कि नौकरी और पढ़ाई भी जरूरी है। उनका कहना है कि दूसरे शहरों से महंगा हवाई किराया खर्च कर सिर्फ वोट डालने के लिए पटना कौन आए?

Patna, Bihar, India -Juiy.30, 2026: Voters standing in queue for casting their votes at a polling booth during Bankipur By-Election at Rajapur Pool in Patna, Bihar, India, Thursday,Juiy,30, 2026.(Photo by Santosh Kumar/ Hindustan Times)

स्थानीय लोगों से बातचीत में कम मतदान की एक और वजह सामने आई। कई लोगों का कहना है कि बांकीपुर उपचुनाव के परिणाम से बिहार की सियासी स्थिति पर कोई खास असर नहीं पड़ने वाला है। इसलिए मतदाताओं की रुचि कम दिख रही है। इस इलाके में जो युवा रहते हैं, उनमें अधिकतर दूसरे जिलों के वोटर हैं। कम मतदान की बड़ी वजह यह भी मानी जा रही है।

नीरज, पीके, रेखा समेत 25 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 3 अगस्त को

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई बांकीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान पूरा हो चुका है। भाजपा कैंडिडेट नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और आरजेडी की रेखा गुप्ता समेत 25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। 3 अगस्त को मतगणना के बाद बांकीपुर सीट का रिजल्ट जारी होगा।

Patna, Jul 30 (ANI): Voters pose for a selfie while showing their ink-marked finger after casting their vote for the Bankipur Assembly by-election, at a polling station in Patna on Thursday. (ANI Photo)

बांकीपुर विधानसभा सीट पर कब कितना वोटिंग प्रतिशत रहा-

  • 2010 विधानसभा चुनाव – 36.82 प्रतिशत
  • 2015 विधानसभा चुनाव – 40.25 प्रतिशत
  • 2020 विधानसभा चुनाव – 35.92 प्रतिशत
  • 2025 विधानसभा चुनाव – 41.10 प्रतिशत
  • 2026 उपचुनाव – 34.30 प्रतिशत (शाम 6 बजे तक)



Source link

Previous Post

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मस्थान में सख्ती, बिना जेब के कपड़ों में होगी एंट्री, CCTV बढ़ेंगे, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

150 केस, 2 करोड़ इनाम, NIA भी खोज रही थी; पकड़ा गया खूंखार मिसिर बेसरा, Jharkhand Hindi News

admin

admin

Next Post
150 केस, 2 करोड़ इनाम, NIA भी खोज रही थी; पकड़ा गया खूंखार मिसिर बेसरा, Jharkhand Hindi News

150 केस, 2 करोड़ इनाम, NIA भी खोज रही थी; पकड़ा गया खूंखार मिसिर बेसरा, Jharkhand Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत
  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त
  • India’s Got Latent 2: समय रैना ने ‘थामा’ को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया रोस्ट
  • डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान
  • आजमगढ़ में जेवरात लूटकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, खेत में घेरकर की पिटाई

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    by admin
    September 19, 2026
    0

    Last Updated:September 19, 2026, 11:00 ISTAichi Nagoya Asian Games Live: आइची-नागोया एशियन गेम्स की 19 सितंबर से आधिकारिक शुरुआत हो...

    Recent News

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    September 19, 2026
    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    September 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News