Last Updated:
Aichi Nagoya Asian Games Live: आइची-नागोया एशियन गेम्स की 19 सितंबर से आधिकारिक शुरुआत हो रही है. हालांकि, इवेंट के शुरू होने से पहले ही यह विवादों में आ चुका है. विवाद एथलीटों के लिए की गई खराब व्यवस्थाओं को ल…और पढ़ें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम
Aichi Nagoya Asian Games Day-1 Live Update: आइची एशियन गेम्स 2026 की आधिकारिक शुरुआत शनिवार, 19 सितंबर से हो रही है. इस मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट में अलग-अलग एशियाई देशों के 17 हजार से ज्यादा एथलीट भाग ले रहे हैं. भारतीय दल की बात करें तो 20वें एशियन गेम्स में 267 पुरुष और 234 महिलाओं को मिलाकर कुल 501 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं. ऐसे में एशियन गेम्स के पहले दिन की पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ.
September 19, 202612:51 IST
Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारतीय महिला क्रिकेट लटीम का सेमीफाइनल बांग्लादेश से
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल मुकाबला तय हो गया है. टीम इंडिया सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. इस सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया ने जापान के खिलाफ मैच में दमदार जीत से अपने अभियान की शुरुआत की है.
September 19, 202611:55 IST
Nagoya Asian Day 1 Live: MMA फाइटर वरुण सान्याल को 10 घंटे बाद मिला कमरा
एशियन गेम्स में पहली बार MMA को शामिल किया गया है. भारत की तरफ से वरुण सान्याल इस इवेंट में पदक के दावेदार है, लेकिन जब वह जापान पहुंचे तो उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. सबसे पहले जब वह रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे तो सिस्टम में उनका नाम गायब था. काफी कोशिशों के बाद उनका रजिस्ट्रेशन हुआ. इसके बाद जब होटल में कमरा दिया गया तो उसी कमरे को दो और भारतीय एथलीटों ने अपना बताया. तमाम परेशानियों के बाद करीब 10 घंटे बाद उन्हें सोने के लिए जगह मिल पाई.
September 19, 202610:57 IST
Aichi Nagoya Asian Day 1 Live: भारतीय शूटर राही सरनोबत को होटल में नहीं मिला कमरा
भारतीय शूटर राही सरनोबत को जापान पहुंचने पर होटल में कमरा नहीं दिया. राही के लिए पहले से तय किए गए रूम को डोप कंट्रोल में बदल दिया गया. काफी देर तक बहस करने के बावजूद राही को कमरा नहीं दिया गया. ऐसे में मजबूरी में राही को खुद से अलग होटल में कमरा बुक कर रात बितानी पड़ी.
September 19, 202610:38 IST
Nagoya Asian Day 1 Live: नायोगा में परेशान हैं भारतीय एथलीट
जापान के नागोया एशियन गेम्स में खराब व्यवस्था के कारण भारतीय एथलीट परेशान हैं. खिलाड़ियों को रहने के लिए होटल में कमरे नहीं मिल रहे हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए एथलीटों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है. इसके अलावा एशियन गेम्स के वॉलंटियर से भी कुछ खास मदद नहीं मिल रही है.
September 19, 202610:36 IST
Asian Day 1 Live: मनु भाकर- पवन सहरावात होंगे भारत के ध्वजवाहक
एशियन गेम्स के ओपनिंग सेरेमनी मनु भाकर और कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत भारतीय दल की अगुवाई करेंगे. ये दोनों भारत के ध्वजवाहक हैं. हालांकि, पवन सहरवात को अंतिम समय में ध्वजवाहक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पवन से पहले तेजिंदर पाल सिंह तूर मनु भाकर के साथ भारतीय दल के ध्वजवाहक थे. तूर का किट समय से नागोया नहीं पहुंच पाया, जिसके कारण वह ध्वजवाहक की भूमिका नहीं निभा पाएंगे.
September 19, 202610:33 IST
Aichi Nagoya Asian Day 1 Live: एशियन गेम्स का ओपनिंग सेरेमनी आज
आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत आज से हो रही है. भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा. इस मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट में अलग-अलग एशियाई देशों के 17000 से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं.


