• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, July 30, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

प्रशांत किशोर ने देर रात बुलाई आपात बैठक, बांकीपुर में वोटिंग से पहले जन सुराज में क्यों मचा हड़कंप, Bihar Hindi News

admin by admin
July 30, 2026
in बिहार
0 0
0
प्रशांत किशोर ने देर रात बुलाई आपात बैठक, बांकीपुर में वोटिंग से पहले जन सुराज में क्यों मचा हड़कंप, Bihar Hindi News


बांकीपुर सीट पर उपचुनाव के मतदान से ठीक पहले जन सुराज पार्टी में हड़कंप मच गया है। पार्टी के संस्थापक एवं बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने जन सुराज के नेताओं की बुधवार देर रात आपात बैठक बुला ली। बांकीपुर में गुरुवार को मतदान होना है। 

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर गुरुवार को होने वाले मतदान से पहले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने देर रात आपात बैठक बुला ली। जन सुराज के नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई से पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। पीके ने कहा कि अगर जन सुराज के नेताओं को पुलिस ने नहीं छोड़ा, तो वह खुद थाने चले जाएंगे। प्रशांत किशोर की पार्टी का दावा है कि उनके 20 नेताओं को पटना पुलिस और एसटीएफ ने बेवजह गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मतदान से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

जानकारी के अनुसार, जन सुराज पार्टी के 20 कार्यकर्ताओं को बुधवार शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पटना पुलिस का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों के कारण बाहर से आए लोगों को पूछताछ के लिए थाना में रखा गया है। किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

जन सुराज ने की चुनाव आयोग से शिकायत

हालांकि, जन सुराज इस पर ने आपत्ति दर्ज कराई। साथ ही बांकीपुर विधानसभा के चुनाव पर्यवेक्षक, मुख्य चुनाव अधिकारी, चुनाव अधिकारी और मुख्य चुनाव आयुक्त (नई दिल्ली) से शिकायत की।

जन सुराज के इन नेताओं को पुलिस और एसटीएफ ने उठाया

जन सुराज पार्टी के निर्वाचन अभिकर्ता अजय द्विवेदी ने बुधवार शाम बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता पटना में अपने परिजन से मिलने या अन्य किसी कार्य से आए थे। उन्हें एकतरफा कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के कुछ नेताओं को पीहरबोर और जक्कनपुर थाने में रखा गया, तो कुछ को एसटीएफ उठा ले गई।

जन सुराज के अनुसार जिन्हें पुलिस ने उठाया है उनमें प्रत्युष पूर्व, अभय शर्मा, वरुण कुमार, विकास सिंह, अमीर इम्तियाज, मनीष झा, सुदर्शन मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

पुलिस बोली- पूछताछ के लिए थाने लाए, कोई FIR नहीं

पटना सचिवालय के डीएसपी ने बताया कि थाना स्तर से यह कार्रवाई इसीलिए की जा रही है ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे। वहीं, पीरबहोर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को लाया गया है। किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और ना ही कोई एफआईआर दर्ज की गई है।

बांकीपुर में सुबह 8 बजे से मतदान, पीके खुद मैदान में

पटना शहर की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान गुरुवार (30 जुलाई) को होगा। वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई इस सीट के उपचुनाव में कुल 25 प्रत्याशी मैदान में हैं।

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा से नीरज सिन्हा कैंडिडेट हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से रेखा गुप्ता चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, जन सुराज से पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर खुद प्रत्याशी हैं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय और रोचक होने के आसार हैं। उपचुनाव के नतीजे 3 अगस्त को आएंगे।

(पटना से प्रधान संवाददाता के इनपुट के साथ)



Source link

Previous Post

मथुरा के मिनी जामताड़ा पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने एक साथ डेढ़ दर्जन गांवों में दी दबिश, 100 से अधिक को उठाया, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

धनबाद के कोयला कारोबारियों पर ED का बड़ा ऐक्शन, 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, Jharkhand Hindi News

admin

admin

Next Post
धनबाद के कोयला कारोबारियों पर ED का बड़ा ऐक्शन, 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, Jharkhand Hindi News

धनबाद के कोयला कारोबारियों पर ED का बड़ा ऐक्शन, 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, Jharkhand Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव का एक्सीडेंट, बागेश्वर धाम से लौटते हुए यूपी में ट्रक से जा टकराया वाहन, Chhattisgarh Hindi News
  • झारखंड में भी Gen Z आंदोलन, सड़कों पर उतरे छात्र; क्या मांग, Jharkhand Hindi News
  • धनबाद के कोयला कारोबारियों पर ED का बड़ा ऐक्शन, 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, Jharkhand Hindi News
  • प्रशांत किशोर ने देर रात बुलाई आपात बैठक, बांकीपुर में वोटिंग से पहले जन सुराज में क्यों मचा हड़कंप, Bihar Hindi News
  • मथुरा के मिनी जामताड़ा पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने एक साथ डेढ़ दर्जन गांवों में दी दबिश, 100 से अधिक को उठाया, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव का एक्सीडेंट, बागेश्वर धाम से लौटते हुए यूपी में ट्रक से जा टकराया वाहन, Chhattisgarh Hindi News

    छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव का एक्सीडेंट, बागेश्वर धाम से लौटते हुए यूपी में ट्रक से जा टकराया वाहन, Chhattisgarh Hindi News

    by admin
    July 30, 2026
    0

    पुलिस ने बताया कि, हादसे की सूचना पर थाना तालबेहट पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु...

    Recent News

    छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव का एक्सीडेंट, बागेश्वर धाम से लौटते हुए यूपी में ट्रक से जा टकराया वाहन, Chhattisgarh Hindi News

    छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव का एक्सीडेंट, बागेश्वर धाम से लौटते हुए यूपी में ट्रक से जा टकराया वाहन, Chhattisgarh Hindi News

    July 30, 2026
    झारखंड में भी Gen Z आंदोलन, सड़कों पर उतरे छात्र; क्या मांग, Jharkhand Hindi News

    झारखंड में भी Gen Z आंदोलन, सड़कों पर उतरे छात्र; क्या मांग, Jharkhand Hindi News

    July 30, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News