• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, July 30, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मथुरा के मिनी जामताड़ा पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने एक साथ डेढ़ दर्जन गांवों में दी दबिश, 100 से अधिक को उठाया, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 30, 2026
in मथुरा विन्द्रावन
0 0
0
मथुरा के मिनी जामताड़ा पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने एक साथ डेढ़ दर्जन गांवों में दी दबिश, 100 से अधिक को उठाया, Uttar-pradesh Hindi News


मथुरा साइबर ठगों का नया गढ़ बनता जा रहा है। पुलिस ने मिनी जामताड़ा के रूप में चिन्हित करीब डेढ़ दर्जन गांवों में एक साथ छापेमारी कर 130 संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ और सत्यापन के बाद 40 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया।

UP News: यूपी का मथुरा जिला मिनी जामताड़ा बन चुका है। मंगलवार को पुलिस ने गोवर्धन, बरसाना, शेरगढ़ और कोसीकलां के करीब डेढ़ दर्जन गांवों में बड़ी छापेमारी की। टीम ने 40 शातिरों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 20 का आपराधिक इतिहास है। इनसे 60 मोबाइल बरामद किए गए हैं। कई के खिलाफ विभिन्न प्रांतों में शिकायतें हैं। इनके यूपीआई भी मिले हैं और आठ पासबुक भी बरामद की गई हैं। पुलिस इनके मोबाइलों का डाटा खंगाल रही है।

डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर सुबह पांच बजे एक साथ इन गांवों में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। शातिर नंगे पांव घरों से भागने लगे। कुछ शातिर छतों से कूद कर जंगल की ओर भाग निकले। इनसे 120 मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप, आधार कार्ड आदि अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण, एक कार और दो दर्जन दोपहिया वाहन बरामद किए गए। टीमों ने धरपकड़ करते हुए 40 शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि अधीनस्थों के साथ प्रतिबिंब पोर्टल के जरिए चिह्नित रेड हॉटस्पॉट पर साइबर ठगों की धरपकड़ की रणनीति बनाई थी। मंगलवार सुबह पांच बजे से एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, एसपी क्राइम श्वेता यादव के नेतृत्व में नौ सीओ, दस-दस पुलिस कर्मियों के साथ 16 थाना प्रभारी व करीब दो कंपनी पीएसी बल के साथ संयुक्त रूप से चारों थाना क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन गांव में एक साथ छापेमारी की गई। मुख्य व सम्पर्क मार्गों पर भी पुलिस तैनात थी। छापेमारी से ग्रामीण जंगल की ओर भागे लेकिन उन्हें पीछा कर दबोच लिया गया।

100 से ज्यादा हिरासत में

पुलिस व पीएसी बल ने छापेमारी में 100 से अधिक को हिरासत में लेते हुए एक सैकड़ा से अधिक मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप, आधार, इलेक्ट्रोनिक उपकरण बरामद किए। पुलिस उपकरणों का डाटा खंगाल रही है। पुलिस ने शातिरों से पूछताछ के बाद 40 को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लिए गए अन्य संदिग्धों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांवों में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप

थाना गोवर्धन के देवसेरस, मुडसेरस, दौलतपुर, मडौरा थाना शेरगढ़ के गांव जंघावली, विशंभरा, छोंकरवास, थाना बरसाना के गांव हाथिया, नगला इमाम खां, कोसीकलां के नगला उटावड़, नगला चिरौली, शाहपुर में मिले 28 रैड हॉटस्पॉट पुलिस टीमों ने छापेमारी की थी। करीब 130 संदिग्धों को हिरासत में लेकर सत्यापन किया जा रहा है। इनमें दो दर्जन करीब एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत होने वाले शातिर व उनके मोबाइल बरामद किये हैं।

पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई एक नजर

सर्च ऑपरेशन के तहत थाना बरसाना पुलिस ने करीब 22 संदिग्ध, गोवर्धन पुलिस ने 28 संदिग्ध, थाना शेरगढ़ में करीब 32 संदिग्ध और थाना कोसीकलां में 38 संदिग्ध हिरासत में लिये गये। बाद में 40 को गिरफ्तार कर, बाकी को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कई मोबाइल, इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ कई दस्तावेज हाथ लगे हैं। थाने लाकर पुलिस ने संदिग्धों का सत्यापन कार्य शुरू किया। पुलिस ने इनके वाइस सैंपल, बैंक के खाते, मोबाइल के आइएमएआइ नंबर का मिलान किया।

दिसंबर और फरवरी में गिरफ्तार किए थे 76 शातिर, 165 हुए थे फरार

एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में 11 दिसंबर को थाना गोवर्धन के गांव देवसेरस, मुड़सेरस, मड़़ौरा और नगला अकातिया में एक साथ पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाते हुए साइबर शातिरों पर छापे मारी की गयी थी। इस दौरान 37 शातिरों को गिरफ्तार किया था। करीब 125 से अधिक लोग भागने में सफल हो गए थे। इनमें से एक दर्जन पर एसएसपी श्लोक कुमार ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इसके बाद पुलिस कई इनामियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। इसके 35 दिन बाद पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से 22 फरवरी सुबह पांच बजे थाना शेरगढ़ के गांव विशम्भरा और जांघवली में छापेमारी की थी। इस दौरान 34 शातिरों को गिरफ्तार किया था। इसमें करीब 45 से अधिक शातिर भाग गये थे। इन पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।



Source link

Previous Post

जान की परवाह किए बिना बदमाशों से भिड़ी महिला, धारदार हथियार से हमला कर लूट ले गए लाखों के जेवर, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

प्रशांत किशोर ने देर रात बुलाई आपात बैठक, बांकीपुर में वोटिंग से पहले जन सुराज में क्यों मचा हड़कंप, Bihar Hindi News

admin

admin

Next Post
प्रशांत किशोर ने देर रात बुलाई आपात बैठक, बांकीपुर में वोटिंग से पहले जन सुराज में क्यों मचा हड़कंप, Bihar Hindi News

प्रशांत किशोर ने देर रात बुलाई आपात बैठक, बांकीपुर में वोटिंग से पहले जन सुराज में क्यों मचा हड़कंप, Bihar Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव का एक्सीडेंट, बागेश्वर धाम से लौटते हुए यूपी में ट्रक से जा टकराया वाहन, Chhattisgarh Hindi News
  • झारखंड में भी Gen Z आंदोलन, सड़कों पर उतरे छात्र; क्या मांग, Jharkhand Hindi News
  • धनबाद के कोयला कारोबारियों पर ED का बड़ा ऐक्शन, 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, Jharkhand Hindi News
  • प्रशांत किशोर ने देर रात बुलाई आपात बैठक, बांकीपुर में वोटिंग से पहले जन सुराज में क्यों मचा हड़कंप, Bihar Hindi News
  • मथुरा के मिनी जामताड़ा पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने एक साथ डेढ़ दर्जन गांवों में दी दबिश, 100 से अधिक को उठाया, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव का एक्सीडेंट, बागेश्वर धाम से लौटते हुए यूपी में ट्रक से जा टकराया वाहन, Chhattisgarh Hindi News

    छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव का एक्सीडेंट, बागेश्वर धाम से लौटते हुए यूपी में ट्रक से जा टकराया वाहन, Chhattisgarh Hindi News

    by admin
    July 30, 2026
    0

    पुलिस ने बताया कि, हादसे की सूचना पर थाना तालबेहट पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु...

    Recent News

    छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव का एक्सीडेंट, बागेश्वर धाम से लौटते हुए यूपी में ट्रक से जा टकराया वाहन, Chhattisgarh Hindi News

    छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव का एक्सीडेंट, बागेश्वर धाम से लौटते हुए यूपी में ट्रक से जा टकराया वाहन, Chhattisgarh Hindi News

    July 30, 2026
    झारखंड में भी Gen Z आंदोलन, सड़कों पर उतरे छात्र; क्या मांग, Jharkhand Hindi News

    झारखंड में भी Gen Z आंदोलन, सड़कों पर उतरे छात्र; क्या मांग, Jharkhand Hindi News

    July 30, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News