• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, September 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

धनबाद के कोयला कारोबारियों पर ED का बड़ा ऐक्शन, 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, Jharkhand Hindi News

admin by admin
July 30, 2026
in धनबाद
0 0
0
धनबाद के कोयला कारोबारियों पर ED का बड़ा ऐक्शन, 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, Jharkhand Hindi News


धनबाद में देर रात तक तकरीबन 500 करोड़ की संपत्तियों की जानकारी मिली है, इनमें 150 करोड़ तक की संपत्ति जब्त (सीज) की गई है। एक करोड़ से अधिक कैश की बरामदगी भी हुई है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार की अलसुबह धनबाद में कोयले के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की। ईडी की अलग-अलग टीमों ने एक साथ जिलेभर में करीब दर्जनभर कोयला तस्करी के संदिग्धों और आउटसोर्सिंग संचालक के करीबियों के 25 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। देर रात तक तकरीबन 500 करोड़ की संपत्तियों की जानकारी मिली है, इनमें 150 करोड़ तक की संपत्ति जब्त (सीज) की गई है। एक करोड़ से अधिक कैश की बरामदगी भी हुई है। ईडी के द्वारा बड़े पैमाने पर म्चुचुअल फंड, बैंकों में जमा राशि, जेवरातों की खरीद बिक्री से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

ईडी सूत्रों के मुताबिक, अलग-अलग जगहों से बरामद राशि और संपत्तियों का आकलन बैंकों के सहयोग से किया जा रहा है। कई अलग-अलग शहरों में रियल एस्टेट में निवेश से जुड़े सेल डीड भी जब्त हुए हैं। जिसका आकलन किया जा रहा है। इस दौरान आयकर विभाग को भी छापेमारी के दौरान मिले तथ्यों से ईडी ने अवगत कराया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जीरो कोल लिंकेज के ऐलान के बाद बीसीसीएल और सीआईएसएफ की सख्ती के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने कोयला के अवैध धंधे के खिलाफ आठ महीने में दूसरी बार धनबाद का रुख किया। इससे पहले 25 नवंबर 2025 को ईडी ने कोयला चोरी में झारखंड के 18 और पश्चिम बंगाल के 40 ठिकानों पर दबिश दी थी। ईडी ने कोयला कारोबारी अनिल गोयल, एलबी सिंह, हरेंद्र चौहान समेत अन्य से जुड़े मामले में उनके सहयोगियों के ठिकानों पर दबिश दी थी।

50 वाहनों से पहुंची टीम ने इन जगहों पर की छापेमारी

सीआरपीएफ के साथ तड़के 50 वाहनों से धनबाद पहुंची ईडी टीम ने कई जगहों पर पड़ताल शुरू की। टीम ने धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी अनिल गोयल के पुराना बाजार डुमरियाटांड़ स्थित घर व कपुरिया स्थित कोयला भट्ठा में दबिश दी। गोयल के स्टाफ शब्बीर के घर भी पहुंची है। बैंक मोड़ स्थित गोयल के ऑफिस में भी जांच की। बैंक मोड़ विकास नगर में रहनेवाले पप्पू मंडल के ठिकाने पर भी छापेमारी की। राज आंगन में रितेश शर्मा के घर भी ईडी काले धंधे के तार की पड़ताल में जुटी रही। सरायढेला में गांगुली कॉम्पलेक्स में एसके शर्मा एंड एसोसिएट्स नामक संतोष कुमार शर्मा के फर्म भी पहुंची।

सीढ़ी लगाकर पड़ोसी के घर घुस गई ईडी टीम

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के नालंदा कॉटेज में ईडी की टीम कोयला कारोबारी माधव सिंह का बंगला ढूंढ़ते हुए पहुंची। माधव सिंह कारोबारी और हार्डकोक भट्ठा मालिक के करीबी माने जाते हैं। ईडी टीम ने एक कॉटेज का गेट खुलवाने का प्रयास किया, जब सफलता नहीं मिली तो टीम के सदस्य पड़ोस से सीढ़ी लाकर उस कॉटेज के प्रथम तल पर चढ़ गए, हालांकि छानबीन में पता चला कि वह घर माधव सिंह का नहीं था। बाद में बगल में स्थित माधव सिंह के घर पर ईडी ने दबिश दी और करीब 10 घंटों तक माधव के कॉटेज को खंगाला।

सीढ़ी लगाकर पड़ोसी के घर में घुस गई ईडी टीम

बरवाअड्डा नालंदा कॉटेज में ईडी टीम कोयला कारोबारी माधव सिंह का बंगला ढूंढ़ते हुए पहुंची। माधव सिंह कारोबारी और हार्डकोक भट्ठा मालिक के करीबी माने जाते हैं। ईडी टीम ने एक कॉटेज का गेट खुलवाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिली तो टीम के सदस्य पड़ोस से सीढ़ी से कॉटेज के प्रथम तल पर चढ़े। पता चला कि वह घर माधव सिंह का नहीं था। बाद में बगल में स्थित माधव सिंह के घर पर ईडी ने दबिश दी और करीब 10 घंटों तक माधव के कॉटेज को खंगाला।



Source link

Previous Post

प्रशांत किशोर ने देर रात बुलाई आपात बैठक, बांकीपुर में वोटिंग से पहले जन सुराज में क्यों मचा हड़कंप, Bihar Hindi News

Next Post

झारखंड में भी Gen Z आंदोलन, सड़कों पर उतरे छात्र; क्या मांग, Jharkhand Hindi News

admin

admin

Next Post
झारखंड में भी Gen Z आंदोलन, सड़कों पर उतरे छात्र; क्या मांग, Jharkhand Hindi News

झारखंड में भी Gen Z आंदोलन, सड़कों पर उतरे छात्र; क्या मांग, Jharkhand Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत
  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त
  • India’s Got Latent 2: समय रैना ने ‘थामा’ को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया रोस्ट
  • डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान
  • आजमगढ़ में जेवरात लूटकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, खेत में घेरकर की पिटाई

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    by admin
    September 19, 2026
    0

    Last Updated:September 19, 2026, 11:00 ISTAichi Nagoya Asian Games Live: आइची-नागोया एशियन गेम्स की 19 सितंबर से आधिकारिक शुरुआत हो...

    Recent News

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    September 19, 2026
    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    September 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News