• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, July 26, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

फेक करेंसी पर सपा-भाजपा में रार; अखिलेश यादव ने पूछा- इस वजह से हो रही बीजेपी MLA पर ऐक्शन में देरी?, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 26, 2026
in देवरिया
0 0
0
फेक करेंसी पर सपा-भाजपा में रार; अखिलेश यादव ने पूछा- इस वजह से हो रही बीजेपी MLA पर ऐक्शन में देरी?, Uttar-pradesh Hindi News


उत्तर प्रदेश में नकली नोटों के मुद्दे पर अखिलेश यादव और भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के बीच ट्विटर वॉर छिड़ गई है। अखिलेश ने आरोपी के साथ विधायक की तस्वीरों पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई में देरी का कारण पूछा है, वहीं शलभ मणि ने इसे सपा से प्रेरित गिरोह बताते हुए जल्द बड़े खुलासे का दावा किया है।

उत्तर प्रदेश में जाली नोटों के कारोबार के रैकेट का खुलासा होने के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के साथ आरोपी की तस्वीरों को आधार बनाकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार किया है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सीधे तौर पर भाजपा को घेरे में लिया। उन्होंने लिखा कि भाजपाई नकली नोट देश के अंदर चला रहे हैं और असली नोट बाहर ले जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जाली नोट चलाने वालों की तस्वीरें भाजपा विधायक के साथ सड़क से लेकर उनके कार्यालय तक में मौजूद हैं, तो कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है?

अखिलेश ने तंज कसते हुए ‘बाटी-चोखा बैठक’ का जिक्र किया और कहा कि शायद प्रशासन इसलिए घबरा रहा है कि कहीं कार्रवाई से कोई ‘हाता नहीं भाता’ वाला मामला और न गरमा जाए या फिर इस गोरखधंधे में सबकी हिस्सेदारी है, देवरिया और गोरखपुर हैं ही कितनी दूर। दरअसल गोरखपुर में हरिशंकर तिवारी के घर को हाता के नाम से जाना जाता है। ब्राह्मण नेताओं का कोई मामला हो तो अखिलेश यादव अक्सर हाता का जिक्र करते हैं। बाटा चोखा बैठक का जिक्र भी यहां ब्राह्मण विधायकों को लेकर ही अखिलेश ने किया है। पिछले दिनों बाटी-चोखा के नाम पर भाजपा के ब्राह्मण विधायकों ने बैठक की थी। इसे लेकर पार्टी ने चेतावनी भी दी थी।

शलभ मणि का पलटवार

सपा ने नकली नोटों के आरोपियों की तस्वीर देवरिया से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के साथ जारी की थी। इसे लेकर शलभ ने सीधे अखिलेश यादव का नाम लेते हुए चुनौती दी है। एक आरोपी का वीडियो भी जारी किया है। इसमें वह खुद को सपा का नेता बता रहा है। शलभ ने ट्वीट कर कहा, “मैं विधायक हूँ और जनप्रतिनिधि के तौर पर मुझसे सपाई भी मिलते हैं और बसपाई भी। मैं बिना भेदभाव सबकी सुनता हूँ।”

शलभ मणि ने आगे हमला करते हुए कहा कि हमें क्या पता कि कौन सा सपाई अपने नेताओं से प्रेरणा लेकर देवरिया में ‘लूट का ATM’ खोलकर बैठा है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी की कई ऐसी तस्वीरें भी हैं जो समाजवादी पार्टी की सच्चाई उजागर करती हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि यह योगी सरकार है और जाली नोटों के इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश बहुत जल्द होगा।

प्रयागराज में पकड़ा गया रैकेट,देवरिया में होती थी छपाई

प्रयागराज में गंगानगर जोन की पुलिस ने सोमवार को नकली नोटों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से 1,18,300 रुपये के नकली नोट, एक कार, एक बाइक और नोट छापने का पूरा सेटअप बरामद किया गया था। गिरोह प्रयागराज, वाराणसी समेत कई जिलों में नकली नोटों को बाजार में खपाता था। नोटों की छपाई देवरिया में होती थी।

पुलिस ने भदोही जिले के दुर्गागंज के राहुल यादव व सुरियांवा के विवेक कुमार यादव और देवरिया के गौरीबाजार के नरेंद्र यादव उर्फ विराट व रुद्रपुर के धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के आधार पर देवरिया जिले की पुलिस की मदद से छापेमारी कर लैपटॉप, दो प्रिंटर, उच्च गुणवत्ता वाले पेपर, पांच मोबाइल फोन व अन्य उपकरण भी बरामद किया गया। पूछताछ में देवरिया में कमरे में नकली नोट छापने का काम किए जाने का खुलासा हुआ। सरगना विवेक यादव और एक अन्य आरोपी का नाम सामने आया है।



Source link

Previous Post

पेशाब के बहाने रुकवाई गाड़ी, पुलिस हिरासत से फरार हो गए 3 आरोपी; हाईवे पर मचा हड़कंप, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post

यूपी में नकली नोट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश, जिला पंचायती का चुनाव लड़ चुका है मास्टरमाइंड, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
यूपी में नकली नोट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश, जिला पंचायती का चुनाव लड़ चुका है मास्टरमाइंड, Uttar-pradesh Hindi News

यूपी में नकली नोट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश, जिला पंचायती का चुनाव लड़ चुका है मास्टरमाइंड, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • MP हाई कोर्ट ने पेपर लीक मामलों के लिए गठित की 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट, निपटारे के लिए 3 महीने का समय, Madhya-pradesh Hindi News
  • यूपी में नकली नोट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश, जिला पंचायती का चुनाव लड़ चुका है मास्टरमाइंड, Uttar-pradesh Hindi News
  • फेक करेंसी पर सपा-भाजपा में रार; अखिलेश यादव ने पूछा- इस वजह से हो रही बीजेपी MLA पर ऐक्शन में देरी?, Uttar-pradesh Hindi News
  • पेशाब के बहाने रुकवाई गाड़ी, पुलिस हिरासत से फरार हो गए 3 आरोपी; हाईवे पर मचा हड़कंप, Madhya-pradesh Hindi News
  • देवरिया से लखनऊ 300 किमी तक अस्पतालों के लगाते रहे चक्कर, चली गई जान, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    MP हाई कोर्ट ने पेपर लीक मामलों के लिए गठित की 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट, निपटारे के लिए 3 महीने का समय, Madhya-pradesh Hindi News

    MP हाई कोर्ट ने पेपर लीक मामलों के लिए गठित की 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट, निपटारे के लिए 3 महीने का समय, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    July 26, 2026
    0

    कोर्ट ने फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करते हुए निर्देश दिया है कि चार्जशीट दाखिल होने की तिथि से तीन महीने...

    Recent News

    MP हाई कोर्ट ने पेपर लीक मामलों के लिए गठित की 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट, निपटारे के लिए 3 महीने का समय, Madhya-pradesh Hindi News

    MP हाई कोर्ट ने पेपर लीक मामलों के लिए गठित की 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट, निपटारे के लिए 3 महीने का समय, Madhya-pradesh Hindi News

    July 26, 2026
    यूपी में नकली नोट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश, जिला पंचायती का चुनाव लड़ चुका है मास्टरमाइंड, Uttar-pradesh Hindi News

    यूपी में नकली नोट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश, जिला पंचायती का चुनाव लड़ चुका है मास्टरमाइंड, Uttar-pradesh Hindi News

    July 26, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News