• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, July 26, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

तेज प्रताप यादव हिरासत में लिए गए, छात्र आंदोलन में प्रदर्शन के बाद पटना पुलिस ने उठाया, Bihar Hindi News

admin by admin
July 26, 2026
in बिहार
0 0
0
तेज प्रताप यादव हिरासत में लिए गए, छात्र आंदोलन में प्रदर्शन के बाद पटना पुलिस ने उठाया, Bihar Hindi News


पटना में छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शन करने के बाद पुलिस ने जेजेडी प्रमुख तेज प्रताप यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उन्हें क्यों पकड़ा है और उन्हें कहां रखा गया है, इस बारे में सस्पेंस बना हुआ है।

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह शनिवार सुबह बिहार बंद के दौरान छात्र आंदोलन में पहुंचे थे। दोपहर के समय उन्हें पुलिस ने पकड़कर छोड़ दिया था, फिर उन्हें फिर से पुलिस ने हिरासत मे ले लिया गया। शनिवार शाम को पुलिस उन्हें पटना में अलग-अलग जगह लेकर पहुंची। जेजेडी सूत्रों के हवाले से उनकी गिरफ्तारी की दावा किया जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। खबर लिखे जाने तक तेज प्रताप पुलिस हिरासत में ही रहे।

नीट पेपर लीक के मुद्दे पर शनिवार को पटना में आंदोलन कर रहे स्टूडेंट्स का समर्थन करने तेज प्रताप यादव गांधी मैदान पहुंचे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह समर्थकों के साथ गांधी मैदान के जेपी गोलंबर होते हुए रामगुलाम चौक पहुंचे। उनके साथ दो दर्जन के करीब पार्टी के नेता भी थे। हाथ में तिरंगा लेकर वह प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते दिखाई दिए।

Patna, Jul 25 (ANI): Jan Shakti Janata Dal president Tej Pratap Yadav during a ‘Bharat Bandh’ protest demanding the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan over alleged irregularities in the NEET examination, in Patna on Saturday. (ANI Photo)

तेज प्रताप यादव ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। जेपी गोलंबर के पास काफी संख्या में पुलिसवाले मौजूद थे। उन्होंने तेज प्रताप की गाड़ी को रोकने का प्रयास भी किया लेकिन वे आगे बढ़ गए। हालांकि रामगुलाम चौक पर कई थानों की पुलिस के अलावा अर्द्ध सैनिक बलों के जवान पहले से मौजूद थे। तेज प्रताप तिरंगा लेकर आगे जैसे ही बढ़े पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

तेज प्रताप के रामगुलाम चौक से जाते ही काफी संख्या में छात्र पहुंच गए और हंगामा करने लगे जिन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद दोपहर बाद जेजेडी प्रमुख को दोबारा हिरासत में ले लिया गया। पटना पुलिस उन्हें देर शाम दानापुर थाना लेकर गई। इस दौरान पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद रात में उनका एक वीडियो भी आया, जिसमें वह पुलिसकर्मियों से घिरे हुए नजर आए थे।

तेज प्रताप यादव को क्यों हिरासत में लिया गया?

पटना पुलिस के वरीय अधिकारी फिलहाल इस मामले पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी की बात कही जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। उन्हें छात्र आंदोलन के चलते ही हिरासत में लिया गया है, या फिर किसी अन्य मामले में उठाया गया, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि देर रात तक नहीं हो पाई।

तेज प्रताप को पुलिस ने कहां रखा है?

रिपोर्ट्स के अनुसार तेज प्रताप यादव को शाम में नौबतपुर थाना भी ले जाया गया। हालांकि, उन्हें बाद में कहां रखा गया है, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। अब शनिवार सुबह तक मामले के स्पष्ट होने की संभावना है।



Source link

Previous Post

मथुरा के 12 साल पुराने हत्याकांड में 5 सगे भाइयों को उम्रकैद, घर में घुसकर महिला को गोली मारी थी, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

धनबाद: छात्रों को मारा-पीटा, अपशब्द कहे, टॉयलेट साफ कराया; परिजनों ने मचाया हंगामा, Jharkhand Hindi News

admin

admin

Next Post
धनबाद: छात्रों को मारा-पीटा, अपशब्द कहे, टॉयलेट साफ कराया; परिजनों ने मचाया हंगामा, Jharkhand Hindi News

धनबाद: छात्रों को मारा-पीटा, अपशब्द कहे, टॉयलेट साफ कराया; परिजनों ने मचाया हंगामा, Jharkhand Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Deoria News: चोर समझ बिजली खंभे में बांधकर खूब पीटा!, उत्तर प्रदेश वीडियो न्यूज
  • राशनकार्ड में नाम तो करना होगा ये काम, वरना कट जाएगा; बदल गया नियम
  • धनबाद: छात्रों को मारा-पीटा, अपशब्द कहे, टॉयलेट साफ कराया; परिजनों ने मचाया हंगामा, Jharkhand Hindi News
  • तेज प्रताप यादव हिरासत में लिए गए, छात्र आंदोलन में प्रदर्शन के बाद पटना पुलिस ने उठाया, Bihar Hindi News
  • मथुरा के 12 साल पुराने हत्याकांड में 5 सगे भाइयों को उम्रकैद, घर में घुसकर महिला को गोली मारी थी, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Deoria News: चोर समझ बिजली खंभे में बांधकर खूब पीटा!, उत्तर प्रदेश वीडियो न्यूज

    Deoria News: चोर समझ बिजली खंभे में बांधकर खूब पीटा!, उत्तर प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    July 26, 2026
    0

    Apr 14, 2026 02:08 pm ISTRahul Kumarलाइव हिन्दुस्तानदेवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बभनी गांव में कुछ लोगों ने...

    Recent News

    Deoria News: चोर समझ बिजली खंभे में बांधकर खूब पीटा!, उत्तर प्रदेश वीडियो न्यूज

    Deoria News: चोर समझ बिजली खंभे में बांधकर खूब पीटा!, उत्तर प्रदेश वीडियो न्यूज

    July 26, 2026
    राशनकार्ड में नाम तो करना होगा ये काम, वरना कट जाएगा; बदल गया नियम

    राशनकार्ड में नाम तो करना होगा ये काम, वरना कट जाएगा; बदल गया नियम

    July 26, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News