• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, July 26, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मथुरा के 12 साल पुराने हत्याकांड में 5 सगे भाइयों को उम्रकैद, घर में घुसकर महिला को गोली मारी थी, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 26, 2026
in मथुरा विन्द्रावन
0 0
0
मथुरा के 12 साल पुराने हत्याकांड में 5 सगे भाइयों को उम्रकैद, घर में घुसकर महिला को गोली मारी थी, Uttar-pradesh Hindi News


Follow us on Google News
share

मथुरा में 2014 में रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला लक्ष्मी देवी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने पांच सगे भाइयों समेत छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सभी पर 3.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें आधी राशि पीड़ित परिवार को मिलेगी।

मथुरा के 12 साल पुराने हत्याकांड में 5 सगे भाइयों को उम्रकैद, घर में घुसकर महिला को गोली मारी थी

मथुरा के कृष्णानगर क्षेत्र के मोहल्ला लक्षमी नगर में रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले पांच सगे भाइयों समेत छह को एडीजे-6 अनुराग शर्मा ने बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सभी दोषियों पर कोर्ट ने 3.70 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। कोर्ट ने अर्थदंड में से 50 प्रतिशत धनराशि पीड़िता के परिवार को देने के आदेश दिये हैं। पांच जून 2014 को कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर चौकी क्षेत्र स्थित मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी विजयपाल सिंह ने दर्ज करायी रिपोर्ट में बताया कि पड़ोस में रहने वाला रामगोपाल उनसे रंजिश मानता था। इसी के चलते सुबह 9:15 बजे उसका भाई अर्जुन, अर्जुन के पुत्र लोकेश, विकास और चंद्रशेखर उर्फ चंदू घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर विकास ने उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी पर गोली चला दी। चंदू उर्फ चंद्रशेखर ने उनके बेटे देवेंद्र पर फायर किया। देवेंद्र तो फायरिंग में बच गया लेकिन उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी गोली लगने से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गईं और उनकी मौत हो गई।

महिला हत्याकांड में 5 सगे भाइयों समेत 6 को उम्रकैद

विवेचना में कोसीकलां के गांव हताना निवासी राजू उर्फ राजेंद्र का नाम भी प्रकाश में आया। पुलिस ने 23 नवंबर 2014 को राजू उर्फ राजेंद्र को गिरफ्तार कर उसकी निशांदेही पर तमंचा बरामद किया। विवेचक ने रिपोर्ट में नामजद लोकेश, विकास, चंदू और अर्जुन के नाम विवेचना में निकाल दिए। रामगोपाल और अर्जुन के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया। मामले की सुनवाई एडीजे-6 कोर्ट में हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्राथमिकी में दर्ज अन्य आरोपियों को भी तलब किया। कोर्ट द्वारा तलब करने पर पुलिस ने पुन: विवेचना की और अर्जुन, लोकेश, विकास, चंदू के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किया। बुधवार को एडीजीसी केके पाठक की दलील, गवाह समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर सभी छह आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

साले की हत्या में जीजा को उम्रकैद

वहीं एक दूसरे मामले में मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव झरौठा में पत्थर से सिर कुचलकर साले की हत्या करने वाले जीजा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार ने बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। रौठा निवासी उदयवीर ने बलदेव थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि 8 मई 2021 की रात करीब आठ बजे आगरा के बोदला निवासी दामाद विष्णु उनके घर आया। विष्णु ने अपनी पत्नी प्रीति को साथ ले जाने को कहा। रात होने के कारण उन्होंने बेटी को भेजने से इंकार करते हुए सुबह ले जाने को कहा। इस पर विष्णु नाराज हो गया। देर रात वह अपने पांच वर्षीय साले भिकारी को जंगल ले गया। काफी देर बाद विष्ण तो लौट आया, लेकिन उनका बेटा लौटकर नहीं आया।

सिर कुचलकर साले की हत्या

शक होने पर कड़ाई से पूछताछ की तो विष्णु ने बताया कि भिकारी का सिर कुचलकर उसने हत्या कर दी है। मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायालय में हुई। शुक्रवार को डीजीसी शिवराम तरकर की दलील, गवाह, साक्ष्य के आधार पर विष्णु को हत्या को दोषी करार दिया गया। बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार ने हत्या में विष्णु को आजीवन कारावास और 40 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।



Source link

Previous Post

वाराणसी की गंगा के ऊपर तीन दिन एयर-शो, मोदी होंगे शामिल, राजघाट पुल, नाव संचालन बंद रहेगा, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

तेज प्रताप यादव हिरासत में लिए गए, छात्र आंदोलन में प्रदर्शन के बाद पटना पुलिस ने उठाया, Bihar Hindi News

admin

admin

Next Post
तेज प्रताप यादव हिरासत में लिए गए, छात्र आंदोलन में प्रदर्शन के बाद पटना पुलिस ने उठाया, Bihar Hindi News

तेज प्रताप यादव हिरासत में लिए गए, छात्र आंदोलन में प्रदर्शन के बाद पटना पुलिस ने उठाया, Bihar Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Deoria News: चोर समझ बिजली खंभे में बांधकर खूब पीटा!, उत्तर प्रदेश वीडियो न्यूज
  • राशनकार्ड में नाम तो करना होगा ये काम, वरना कट जाएगा; बदल गया नियम
  • धनबाद: छात्रों को मारा-पीटा, अपशब्द कहे, टॉयलेट साफ कराया; परिजनों ने मचाया हंगामा, Jharkhand Hindi News
  • तेज प्रताप यादव हिरासत में लिए गए, छात्र आंदोलन में प्रदर्शन के बाद पटना पुलिस ने उठाया, Bihar Hindi News
  • मथुरा के 12 साल पुराने हत्याकांड में 5 सगे भाइयों को उम्रकैद, घर में घुसकर महिला को गोली मारी थी, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Deoria News: चोर समझ बिजली खंभे में बांधकर खूब पीटा!, उत्तर प्रदेश वीडियो न्यूज

    Deoria News: चोर समझ बिजली खंभे में बांधकर खूब पीटा!, उत्तर प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    July 26, 2026
    0

    Apr 14, 2026 02:08 pm ISTRahul Kumarलाइव हिन्दुस्तानदेवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बभनी गांव में कुछ लोगों ने...

    Recent News

    Deoria News: चोर समझ बिजली खंभे में बांधकर खूब पीटा!, उत्तर प्रदेश वीडियो न्यूज

    Deoria News: चोर समझ बिजली खंभे में बांधकर खूब पीटा!, उत्तर प्रदेश वीडियो न्यूज

    July 26, 2026
    राशनकार्ड में नाम तो करना होगा ये काम, वरना कट जाएगा; बदल गया नियम

    राशनकार्ड में नाम तो करना होगा ये काम, वरना कट जाएगा; बदल गया नियम

    July 26, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News