• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, November 3, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

वाराणसी की गंगा के ऊपर तीन दिन एयर-शो, मोदी होंगे शामिल, राजघाट पुल, नाव संचालन बंद रहेगा, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 26, 2026
in वाराणसी
0 0
0
वाराणसी की गंगा के ऊपर तीन दिन एयर-शो, मोदी होंगे शामिल, राजघाट पुल, नाव संचालन बंद रहेगा, Uttar-pradesh Hindi News

[ad_1]

वाराणसी की गंगा के ऊपर तीन दिनों तक होने जा रहे एयर-शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इस दौरान राजघाट पुल बंद रहेगा और गंगा में नाव संचालन भी नहीं होगा। वाराणसी के आसपास के कई जिलों और बिहार-झारखंड से भी वायुसेना के विमान यहां पर करतब दिखाने के लिए उड़ान भरेंगे।

वाराणसी में होने वाले एयर शो का खाका तैयार कर लिया गया है। तीन दिनों तक आयोजित होने वाले शो के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। गंगा के ठीक ऊपर वाराणसी एक छोर पर स्थित नमो घाट से दूसरे छोर पर अस्सी घाट तक यह शो आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गंगा में नावों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। नमो घाट के ठीक ऊपर स्थित राजघाट के गंगा पुल भी एयर शो के दौरान ट्रैफिक बंद रहेगा। भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में यह एयर शो 22, 23 और 25 अक्तूबर को होगा।

इस निमित्त एयरफोर्स प्रयागराज के अधिकारियों ने गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में जिला प्रशासन, संबंधित विभागों और स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक की। एयरफोर्स की टीम ने बैठक में आयोजन की रूपरेखा बनाई। अधिकारियों के मुताबिक तीन दिनी प्रदर्शन में 100 से अधिक एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। इसमें नवीन से लेकर प्राचीन लड़ाकू विमान औऱ हेलीकॉप्टर शामिल होंगे। इनके चयन पर लगातार मंथन चल रहा है।

नमो से अस्सी के बीच एयरक्राफ्ट दिखाएंगे करतब

नमो घाट से अस्सी घाट के बीच गंगा के ऊपर एयरक्राफ्ट करतब दिखाएंगे। प्रतिदिन दोपहर 12 से दो बजे के बीच करीब डेढ़ घंटे का शो होगा। आसमान में एक समय में तीन से पांच एयरक्राफ्ट करतब दिखाएंगे। यहां आने के लिए एयरक्राफ्ट लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज के साथ ही बिहार, झारखंड, गाजीपुर, वाराणसी एवं आजमगढ़ जिलों से भी उड़ान भरेंगे।

16 अक्तूबर से एयरफोर्स के हवाले होगा नमो घाट

अधिकारियों के मुताबिक नमो घाट पर मुख्य आयोजन होगा। यहीं से पूरे कार्यक्रम का प्रसारण औऱ एयर ट्रैफिक की निगरानी की जाएगी। इसके लिए 16 अक्तूबर से नमो घाट पर आमजन का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। एयरफोर्स अधिकारियों की मानें तो पूर्व के कार्यक्रमों की तरह यहां भी 15 से 25 लाख लोगों की भीड़ पहुंचने का अनुमान है।

भीड़ प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन और सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर उसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। अधिकारियों का कहना है गंगा के दोनों ओर पर्यटकों की मौजूदगी होगी। कार्यक्रम में सहयोग के लिए प्रशासनिक स्तर पर चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर के प्रशासनिक अधिकारियों औऱ पुलिस बल की भी मदद ली जाएगी।

पांच हजार अतिथि और विशेष पर्यटक शामिल होंगे

जिला प्रशासन की मानें तो तीन दिन चलने वाले आयोजन में 5000 से ज्यादा वीआईपी और पर्यटक शामिल होंगे। अतिथियों के आगमन, सुरक्षा, परिवहन एवं निवास के लिए प्रशासनिक तैयारी भी चल रही है। इस आयोजन पर्यटन से जुड़े विभिन्न स्टेकहोल्डर्स की मदद ली जाएगी। बैठक में विभागों को उनकी जिम्मेदारियां भी बताई गईं।

एयर शो के दौरान राजघाट पुल पर ट्रैफिक रहेगा बंद

तीनों दिन एयर शो के समय पर दो घंटे के लिए राजघाट पुल पर सड़क और रेल सवाएं रोकी जाएंगी। वीआईपी आगमन, जाम और आयोजन की सुरक्षा के लिहाज से निर्णय़ लिया गया है। वहीं गंगा में भी नौका संचालन बंद किया जाएगा। घाटों पर सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ ही अर्द्धसैनिक बलों को भी लगाया जाएगा। गंगा किनारे जगह-जगह पर बैरिकेडिंग की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Views: 3
Previous Post

अनाहत सिंह बनीं विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियन, ऐसा करने वाली पहली भारतीय, Sports Hindi News

Next Post

मथुरा के 12 साल पुराने हत्याकांड में 5 सगे भाइयों को उम्रकैद, घर में घुसकर महिला को गोली मारी थी, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
मथुरा के 12 साल पुराने हत्याकांड में 5 सगे भाइयों को उम्रकैद, घर में घुसकर महिला को गोली मारी थी, Uttar-pradesh Hindi News

मथुरा के 12 साल पुराने हत्याकांड में 5 सगे भाइयों को उम्रकैद, घर में घुसकर महिला को गोली मारी थी, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • आत्मीयता और अपनत्व के बीच यादगार बना दीपावली मिलन समारोह, शान्तनु शुक्ला ने जताया सभी का आभार।
  • नोएडा में पत्रकारिता जगत का अनूठा दीपावली मिलन, जहां न कोई मेजबान था और न कोई मेहमान।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    by Shantosh Mishra
    November 1, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बिजली, कोयला, इस्पात और बंदरगाहों समेत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा अब सेक्टर आधारित निगरानी के दायरे में...

    Recent News

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    November 1, 2026

    अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

    November 1, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News