• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, July 25, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

यूपी के इस जिले में 16 अधीक्षक और प्रभारियों ने एक साथ दे दिया इस्तीफा, सीएमओ पर लगाए गंभीर आरोप, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 25, 2026
in देवरिया
0 0
0
यूपी के इस जिले में 16 अधीक्षक और प्रभारियों ने एक साथ दे दिया इस्तीफा, सीएमओ पर लगाए गंभीर आरोप, Uttar-pradesh Hindi News


देवरिया में सीएमओ प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए 16 अधीक्षक और प्रभारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। जिले में इस सामूहिक इस्तीफे के बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है। 

Deoria News: यूपी के देवरिया जिले में 16 अधीक्षकों, प्रभारी चिकित्साधिकारियों ने अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। सामूहिक इस्तीफा सीएमओ को सौंप दिया गया है। उन्होंने सीएमओ पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। हालांकि त्याग पत्र में कहा है कि वे चिकित्सकीय कार्य करते रहेंगे। महकमे में इसे शनिवार को हुए सात अधीक्षकों व प्रभारियों के तबादले से जोड़कर देखा जा रहा है।

जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त अधीक्षकों और प्रभारी चिकित्साधिकारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शनिवार की देर शाम अपने पद से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सीएमओ के आवास पर पहुंच उन्हे अपना त्याग पत्र सौंप दिया। अधीक्षकों, प्रभारियों ने कहा है कि सीएमओ द्वारा किए जा रहे मानसिक उत्पीड़न से वे काफी क्षुब्ध और परेशान हैं। त्यागपत्र में कहा है कि जिले में डॉक्टरों के कुल 215 स्वीकृत पद के सापेक्ष 103 डॉक्टर कार्यरत हैं।

24 घंटे जनता को दे रहे स्वास्थ्य सेवाएं

डॉक्टरों की संख्या आधे से कम होने के बावजूद वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी जनता को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। उनके द्वारा सभी इमरजेंसी सेवाएं, पोस्टमार्टम, ओपीडी, आईपीडी और सरकार के सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों को पूरी सफलता के साथ संचालित किया जाता है। इतने विपरीत हालात में कार्य करने के बाद भी उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। इससे परेशान होकर उन्होंने यह सामूहिक त्याग इस्तीफा देने का फैसला लिया। उन्होंने कहा है कि वह अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी पद से इस्तीफा दे रहे हैं और चिकित्सीय कार्य करते रहेंगे।

क्या बोले सीएमओ

देवरिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता का कहना है कि शासन से 19 मई को पत्र आया था। इसमें तीन साल से एक जगह पर तैनात अधीक्षक, प्रभारियों आदि का जिले के अंदर ही स्थानान्तरण करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में अधीक्षकों और प्रभारियों का शनिवार को जनपद के अंदर ही तबादला किया गया। इसके बाद सभी ने अपने पद से इस्तीफा दिया है, चिकित्सकीय कार्य से नहीं। उन्हें अपने अधीन चिकित्सकों को चार्ज सौंपने को कहा गया है। प्रताड़ना का आरोप सरासर गलत हैं।



Source link

Previous Post

अमेरिका के हमले में देवरिया के युवक की मौत, ओमान में शिप पर नाविक था शिवानंद, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • यूपी के इस जिले में 16 अधीक्षक और प्रभारियों ने एक साथ दे दिया इस्तीफा, सीएमओ पर लगाए गंभीर आरोप, Uttar-pradesh Hindi News
  • अमेरिका के हमले में देवरिया के युवक की मौत, ओमान में शिप पर नाविक था शिवानंद, Uttar-pradesh Hindi News
  • पैर पड़वाए, थूक चटवाया और बनाया वीडियो; दबंगों ने दो युवकों को अगवा कर बेरहमी से पीटा, Uttar-pradesh Hindi News
  • तत्काल टिकट के लिए लाइन में लगने पर बवाल; पुलिस के सामने युवक को पीटा, सिपाही को दांत से काटा, Uttar-pradesh Hindi News
  • मध्य प्रदेश में 20 IAS अफसरों का तबादला, रत्नाकर झा बने अनूपपुर के कलेक्टर, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    यूपी के इस जिले में 16 अधीक्षक और प्रभारियों ने एक साथ दे दिया इस्तीफा, सीएमओ पर लगाए गंभीर आरोप, Uttar-pradesh Hindi News

    यूपी के इस जिले में 16 अधीक्षक और प्रभारियों ने एक साथ दे दिया इस्तीफा, सीएमओ पर लगाए गंभीर आरोप, Uttar-pradesh Hindi News

    by admin
    July 25, 2026
    0

    देवरिया में सीएमओ प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए 16 अधीक्षक और प्रभारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। जिले में इस...

    Recent News

    यूपी के इस जिले में 16 अधीक्षक और प्रभारियों ने एक साथ दे दिया इस्तीफा, सीएमओ पर लगाए गंभीर आरोप, Uttar-pradesh Hindi News

    यूपी के इस जिले में 16 अधीक्षक और प्रभारियों ने एक साथ दे दिया इस्तीफा, सीएमओ पर लगाए गंभीर आरोप, Uttar-pradesh Hindi News

    July 25, 2026
    अमेरिका के हमले में देवरिया के युवक की मौत, ओमान में शिप पर नाविक था शिवानंद, Uttar-pradesh Hindi News

    अमेरिका के हमले में देवरिया के युवक की मौत, ओमान में शिप पर नाविक था शिवानंद, Uttar-pradesh Hindi News

    July 25, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News