• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, July 25, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

बेपरवाह अफसरों को विधायक ने सबक सिखाया, एक्सईएन और एसडीओ के घर की बिजली काटी, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 25, 2026
in देवरिया
0 0
0
बेपरवाह अफसरों को विधायक ने सबक सिखाया, एक्सईएन और एसडीओ के घर की बिजली काटी, Uttar-pradesh Hindi News


फाल्ट से बेहाल जनता की शिकायत पर देवरिया विधायक ने बिजली अफसरों को अच्छा सब सिखाया। अपने-अपने घरों में चैन से सो रहे बिजली अफसरों की विधायक ने खुद ही बिजली काट दी। 

Deoria News: देवरिया से सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने गुरुवार की रात बेपरवाह बिजली विभाग के अफसरों को अच्छा सबक सिखाया। उमस भरी गर्मी के बीच हुई फाल्ट से एक ओर जनता त्रस्त थी तो दूसरी ओर अफसर अपने-अपने घरों में चैन की नींद ले रहे थे। विधायक को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने अफसरों को फोन किया, लेकिन फोन उठा ही नहीं। इससे गुस्साए सदर विधायक आधी रात को विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और जेई, एसडीओ तथा अधिशासी अभियंता के आवासों का कनेक्शन खुद ही काट दिया। इससे बिजली अफसरों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई। फिर क्या था बिजली कटते ही बिजली अफसरों की नींद टूटी और आधी रात से ही बिजली फाल्ट को ढूंढने में लगे गए।

शुक्रवार की भोर तक घूम कर सदर विधायक ने अधीक्षण अभियंता के साथ बिजली फाल्ट दूर कराया। उन्होंने पुरवा विद्युत उपकेंद्र के जेई के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने की भी बात कही। शहर के कई मोहल्लों में फाल्ट के चलते गुरुवार की रात बिजली गुल हो गई थी। लोग विद्युत उपकेंद्र के साथ ही अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर शिकायत तो दर्ज करा रहे थे, लेकिन उनकी शिकायतें दूर नहीं की जा रही थीं। आधी रात लोगों ने यह बात सदर विधायक डॉ. शलभ मणि को बताई। वह तत्काल रामलीला मैदान विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। एसएसओ का सीयूजी नंबर बंद था। उन्होंने एसएसओ को फटकार लगाई और सीयूजी चालू कराया। इसके बाद उन्होंने जेई, एसडीओ, अधिशासी अभियंता के आवास की जानकारी ली और और उनके आवासों की बिजली का केबल काट दिया।

अधीक्षण अभियंता को विधायक ने सुनाई खरी-खोटी

सदर विधायक जब अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह के आवास पर पहुंचे तो वह बाहर आ गए। विधायक ने अधीक्षण अभियंता को खरी-खोटी सुनाई। बिजली कर्मचारियों के रवैये के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न तो अवर अभियंता और अधिशासी अभियंता फोन नहीं उठा रहे हैं। जनता परेशान है और बिजली विभाग के अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं। उन्होंने विद्युत उपकेंद्र पुरवा के अवर अभियंता अमर प्रसाद को फोन नहीं उठाने पर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि रामगुलाम टोला में लगभग तीन दर्जन से अधिक परिवारों में रात से ही विद्युत आपूर्ति ठप है और अब तक आपूर्ति बहाल नहीं की गई है।

अफसरों संग मिलकर रात भर विधायक ने ढूंढी फाल्ट

रात आठ बजे शिकायत की गई और तीन बजे भोर तक फाल्ट ठीक नहीं की गई। इसके बाद तत्काल टीम बुलाई गई और 10 मिनट में फाल्ट दूर हो गया। विधायक ने रात को शहर के भटवलिया, पुरवा, रामगुलाम टोला समेत विभिन्न मोहल्लों में भी पहुंचकर फाल्ट दिखाया और सभी को ठीक करवाया। इस मामले की जानकारी होने पर मुख्य अभियंता अंजनी कुमार शुक्ला शुक्रवार को देवरिया पहुंचे। उन्होंने उपकेंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया है।

क्या बोले सदर विधायक

सदर विधायक डॉ. शलभमणि त्रिपाठी ने बताया, शहर के कई मोहल्लों की बिजली कटी थी। लोग फोन कर रहे थे, अधिकारी नंबर नहीं उठा रहे थे। उपकेंद्र का सीयूजी बंद था। जानकारी मुझे दी गई तो मैं उपकेंद्र पर पहुंचा और सीयूजी आन कराया। शिकायतों को खुद नोट किया। मैने एसडीओ, एक्सईएन, जेई के आवास की बिजली खुद काटी। अधीक्षण अभियंता ने अपनी देखरेख में फाल्ट ठीक कराया।

वहीं अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह का कहना है कि सदर विधायक उपकेंद्रों पर पहुंचे थे। उन्होंने कुछ शिकायतें दर्ज कराईं जिसके बाद टीम लगा कर रात में ही सभी जगह के फाल्ट ठीक कराए गए। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुरवां उपकेंद्र के जेई अमर प्रसाद और एसडीओ अमित प्रताप सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी को निर्देश दिया गया है कि सीयूजी ऑन रखें और रात में आने वाली शिकायतों को तत्काल निस्तार कराएं।



Source link

Previous Post

यूपी के इस जिले में 16 अधीक्षक और प्रभारियों ने एक साथ दे दिया इस्तीफा, सीएमओ पर लगाए गंभीर आरोप, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

‘पीएम के खिलाफ भी इस्तीफे की मांग उठेगी’… दिग्विजय सिंह ने क्यों कर दिया अलर्ट?, Gwalior Hindi News

admin

admin

Next Post
‘पीएम के खिलाफ भी इस्तीफे की मांग उठेगी’… दिग्विजय सिंह ने क्यों कर दिया अलर्ट?, Gwalior Hindi News

'पीएम के खिलाफ भी इस्तीफे की मांग उठेगी'... दिग्विजय सिंह ने क्यों कर दिया अलर्ट?, Gwalior Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘पीएम के खिलाफ भी इस्तीफे की मांग उठेगी’… दिग्विजय सिंह ने क्यों कर दिया अलर्ट?, Gwalior Hindi News
  • बेपरवाह अफसरों को विधायक ने सबक सिखाया, एक्सईएन और एसडीओ के घर की बिजली काटी, Uttar-pradesh Hindi News
  • यूपी के इस जिले में 16 अधीक्षक और प्रभारियों ने एक साथ दे दिया इस्तीफा, सीएमओ पर लगाए गंभीर आरोप, Uttar-pradesh Hindi News
  • अमेरिका के हमले में देवरिया के युवक की मौत, ओमान में शिप पर नाविक था शिवानंद, Uttar-pradesh Hindi News
  • पैर पड़वाए, थूक चटवाया और बनाया वीडियो; दबंगों ने दो युवकों को अगवा कर बेरहमी से पीटा, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘पीएम के खिलाफ भी इस्तीफे की मांग उठेगी’… दिग्विजय सिंह ने क्यों कर दिया अलर्ट?, Gwalior Hindi News

    ‘पीएम के खिलाफ भी इस्तीफे की मांग उठेगी’… दिग्विजय सिंह ने क्यों कर दिया अलर्ट?, Gwalior Hindi News

    by admin
    July 25, 2026
    0

    मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय...

    Recent News

    ‘पीएम के खिलाफ भी इस्तीफे की मांग उठेगी’… दिग्विजय सिंह ने क्यों कर दिया अलर्ट?, Gwalior Hindi News

    ‘पीएम के खिलाफ भी इस्तीफे की मांग उठेगी’… दिग्विजय सिंह ने क्यों कर दिया अलर्ट?, Gwalior Hindi News

    July 25, 2026
    बेपरवाह अफसरों को विधायक ने सबक सिखाया, एक्सईएन और एसडीओ के घर की बिजली काटी, Uttar-pradesh Hindi News

    बेपरवाह अफसरों को विधायक ने सबक सिखाया, एक्सईएन और एसडीओ के घर की बिजली काटी, Uttar-pradesh Hindi News

    July 25, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News