• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

अमेरिका के हमले में देवरिया के युवक की मौत, ओमान में शिप पर नाविक था शिवानंद, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 25, 2026
in देवरिया
0 0
0
अमेरिका के हमले में देवरिया के युवक की मौत, ओमान में शिप पर नाविक था शिवानंद, Uttar-pradesh Hindi News


10 जून को अमेरिकी नेवी ने ओमान में एक जहाज पर हमला किया था। इसमें क्रू मेंबर के 24 सदस्यों में से तीन लापता हो गए थे। लापता में से एक देवरिया के शिवानंद चौरसिया थे। इनका शव गुरुवार को बरामद हुआ।

ओमान में हुए अमेरिकी हमले में मरने वाले भारतीयों में एक देवरिया के सुरौली गांव का युवक था। वह शिप पर नाविक थे। गुरुवार को उसके घर खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। दुबई में काम करने वाले युवक के भाई ने इसकी जानकारी दी। सुरौली थाने की पुलिस ने भी युवक के घर पर पहुंचकर ब्योरा जुटाया। सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली गांव के रहने वाले शिवानंद चौरसिया (38) पुत्र रामजी चौरसिया ओमान के मर्चेंट शिप एमटी सेटेबेलो पर नाविक थे। दुबई में काम करने वाले उनके भाई रामप्रवेश चौरसिया ने बताया कि 10 जून को इस जहाज पर अमेरिकी नेवी ने हमला किया था, जिसमें क्रू मेंबर के 24 सदस्यों में से तीन लापता हो गए थे।

उनमें शिवानंद चौरसिया भी शामिल थे। गुरुवार को शव बरामद हुआ। कंपनी के जरिए इसकी जानकारी परिवार को दी गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। माता कलावती देवी और पत्नी सुशीला का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता रामजी बदहवास हैं। शिवानंद का पांच वर्ष का एक बेटा राजवीर और दो साल की बेटी वामिका है। देर रात घटना की जानकारी होने पर एसडीएम सदर प्रवीन कुमार तहसीलदार केके मिश्रा, कानूनगो गौरव सिंह व हल्का लेखपाल पवन कुमार यादव के साथ रात आठ बजे सुरौली पंहुचे।

गरीबी से जूझते परिवार की रीढ़ थे शिवानंद

सुरौली निवासी रामजी चौरसिया अपनी पत्नी कलावती के साथ गांव में खेती-मजदूरी कर गुजर-बसर करते थे। उनकी माली हालत ठीक नहीं थी। बड़े बेटे शिवानंद ने पिता के संघर्ष को देखा और होश संभालते ही पूरी जिम्मेदारी अपने कंधे पर ले लिया। गरीबी के चलते पढ़ाई बीच में ही छोड़कर पुणे समेत देश के विभिन्न जगहों पर नौकरी की। दुबई जाकर दो साल काम किया और परिवार को गरीबी से उबारा। कोविड काल में दुबई से घर लौट आए। नौकरी के दौरान ही अपनी और बहन की शादी की। घर बनवाने के साथ ही भाई रामप्रवेश को भी रोजगार के लिए अपने खर्चे पर दुबई भेजा। गरीबी से जूझते परिवार के लिए वह रीढ़ की तरह थे।

छह माह पहले सिंगापुर से मिला जहाज

दुबई से लौटने के बाद शिवानंद ने पुणे समेत कई जगह काम किया। कभी खुद को खाली नहीं रखा। जहां जो रोजगार मिला, करते रहे। उसके बाद लखनऊ जाकर मर्चेंट नेवी से संबंधित कोर्स किया। 27 सितंबर 2024 को वे मर्चेंट नेवी में जाने के लिए घर से मुंबई गए। इस जिद के साथ कि जब तक एक बार जहाज पर चढ़ नहीं लेंगे, घर लौटकर नहीं आएंगे। शिवानंद की मेहनत सफल हुई और 5 दिसंबर 2025 को मुंबई से सिंगापुर के लिए फ्लाइट पकड़ी और वहां से मालवाहक जहाज पर चढ़े।

9 जून को पत्नी से हुई थी आखिरी बात

आखिरी बार 9 जून को शिवानंद की अपनी पत्नी सुशीला से बात हुई थी। सुशीला देवी ने रोते हुए बताया कि वह अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके रामलक्षन के रामनगर में गई थी। उनसे अक्सर बात होती रहती थी। गत 9 तारीख की रात को उनका फोन आया और हाल-चाल पूछा। इसी बीच बच्चे परेशान करने लगे। उन्हें सुलाने के बाद फिर फोन करती रही लेकिन रिसीव नहीं हुआ। अगले दिन फिर फोन किया तो कनेक्ट नहीं हुआ। उन्होनें यह बात दुबई में रह रहे अपने देवर रामप्रवेश चौरसिया को बताई। उसके बाद रामप्रवेश पता करने में जुट गए। गुरुवार की सुबह रामप्रवेश को कंपनी द्वारा जहाज पर हमले और उसमें भाई शिवानंद के गायब होने की जानकारी मिली। रामप्रवेश ने परिजनों को बताया तो कोहराम मच गया।



Source link

Previous Post

पैर पड़वाए, थूक चटवाया और बनाया वीडियो; दबंगों ने दो युवकों को अगवा कर बेरहमी से पीटा, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

यूपी के इस जिले में 16 अधीक्षक और प्रभारियों ने एक साथ दे दिया इस्तीफा, सीएमओ पर लगाए गंभीर आरोप, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
यूपी के इस जिले में 16 अधीक्षक और प्रभारियों ने एक साथ दे दिया इस्तीफा, सीएमओ पर लगाए गंभीर आरोप, Uttar-pradesh Hindi News

यूपी के इस जिले में 16 अधीक्षक और प्रभारियों ने एक साथ दे दिया इस्तीफा, सीएमओ पर लगाए गंभीर आरोप, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त ट्रांसफर, फटाफट करें चेक खाते में पैसे आए या नहीं, Madhya-pradesh Hindi News
  • MP के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें अपने शहर का हाल, Madhya-pradesh Hindi News
  • उफनती नदी के बीच खाट और ट्यूब के सहारे जान हथेली पर रख अस्पताल पहुंची महिला, सोता रहा प्रशासन, Madhya-pradesh Hindi News
  • भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, बीते 12 दिन में मिले कितने मरीज?, Madhya-pradesh Hindi News
  • भोपाल से दिल्ली आ रहा विमान जयपुर मोड़ा गया, अचानक आई तकनीकि खराबी से मचा हड़कंप, Rajasthan Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त ट्रांसफर, फटाफट करें चेक खाते में पैसे आए या नहीं, Madhya-pradesh Hindi News

    Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त ट्रांसफर, फटाफट करें चेक खाते में पैसे आए या नहीं, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय...

    Recent News

    Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त ट्रांसफर, फटाफट करें चेक खाते में पैसे आए या नहीं, Madhya-pradesh Hindi News

    Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त ट्रांसफर, फटाफट करें चेक खाते में पैसे आए या नहीं, Madhya-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    MP के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें अपने शहर का हाल, Madhya-pradesh Hindi News

    MP के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें अपने शहर का हाल, Madhya-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News