धनबाद से होकर चलने वाली कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। इसके अलावा इस रूट से चलने वाली करीब 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। बुलेटिन जारी कर रेलवे ने इसकी वजह भी बताई है।
आसनसोल रेल मंडल के मुगमा स्टेशन पर सितंबर में नॉन-इंटरलॉकिंग और एनआई वर्किंग के कमीशनिंग कार्य के कारण चार दिनों तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके लेकर पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। 24 से 27 सितंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के चलते 18 ट्रेनों का रूट बदला गया है। कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, जबकि आठ महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन नहीं चलेगा। जबकि इससे पूर्व मुगमा स्टेशन पर 21 से 23 सितंबर तक प्री-एनआई कार्य होगा। वहीं 24 सितंबर सुबह पांच बजे से 27 सितंबर शाम छह बजे तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य चलेगा। अधिसूचना के अनुसार वर्धमान-हटिया एक्सप्रेस 24 से 27 तक आसनसोल तक ही जाएगी। हटिया-वर्धमान भी बदले रूट से चलेगी।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
एनआई कार्य के कारण हावड़ा–बिकानेर (21 सितंबर), सियालदह–आनंद विहार (22 सितंबर), पटना–हटिया (24 से 27 सितंबर), हटिया–पटना (23 से 26 सितंबर), कोलकाता–आनंद विहार (24 सितंबर), आनंद विहार–रक्सौल (23 सितंबर), बिकानेर–हावड़ा (24 सितंबर), रांची–गोड्डा (24 और 26 सितंबर), गोड्डा–रांची (23 और 25 सितंबर), रांची–गोरखपुर (25 सितंबर), राजेंद्रनगर–गुवाहाटी (24 और 26 सितंबर), टाटा–जयनगर (25 सितंबर), जयनगर–राजगीर (25 और 27 सितंबर), गोरखपुर–रांची (26 सितंबर), गुवाहाटी–टाटा (26 सितंबर), आगरा कैंट–कोलकाता (26 सितंबर) रद्द रहेंगी। इसके अलावा आसनसोल–बरकाकाना और बरकाकाना–आसनसोल भी 24 से 27 सितंबर तक निरस्त रहेंगी।
बदले रूट से चलेंगी ये ट्रेनें
धनबाद–पटना एक्सप्रेस 24 से 27 सितंबर तक धनबाद–गया–पटना रूट पर चलेगी। वापसी में भी ट्रेन नए रूट पर चलाई जाएगी। कोलकाता–पटना 24 से 27 तक सीतारामपुर, झाझा, पटना, डीडीयू के रास्ते चलेगी। सियालदह–अजमेर 23 से 26 सितंबर तक सीतारामपुर, झाझा, पटना, डीडीयू के रास्ते चलेगी। सियालदह–बीकानेर दुर्ग एक्सप्रेस 24 और 25 सितंबर को सीतारामपुर, झाझा, पटना, डीडीयू के रूट पर चलेगी। वापसी में अजमेर–सियालदह 23 से 26 सितंबर तक डीडीयू, पटना, झाझा, सीतारामपुर के रूट पर चलेगी। जम्मूतवी–कोलकाता 22 से 25 सितंबर तक डीडीयू, पटना, झाझा, सीतारामपुर रूट पर और जयनगर–बांद्रा 23 से 26 सितंबर तक परासत, बरकाकाना, कोडरमा, मधुपुर रूट से चलेगी। वापसी में बांद्रा–जयनगर 24 से 27 सितंबर तक रायबरेली, गोमतीनगर, गोरखपुर, कोडरमा, बरकाकाना, परासत होकर चलेगी। बीकानेर–सियालदह 24 और 25 सितंबर को डीडीयू, पटना, झाझा रूट से चलेगी।
इस माह भी कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
धनबाद। कानपुर–टुंडला रेलखंड के पनकी धाम स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य का असर प्रयागराज रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों पर पड़ेगा। 29 जुलाई को 22308 बीकानेर–हावड़ा एक्सप्रेस अपने आरंभिक स्टेशन से 150 मिनट विलंब से रवाना होगी तथा 29 जुलाई को ही 12324 बाड़मेर–हावड़ा एक्सप्रेस 120 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी। कई ट्रेनों का परिचालन
प्रयागराज मंडल में नियंत्रित किया जाएगा।
22307 हावड़ा–बीकानेर एक्सप्रेस को पनकी नगर में 24 जुलाई को 100 मिनट, 12307 हावड़ा–जोधपुर एक्सप्रेस को 22 एवं 23 जुलाई को 100 मिनट नियंत्रित रखा जाएगा। 112274 नई दिल्ली–हावड़ा एक्सप्रेस को 28 जुलाई को 60 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। इसी प्रकार कोलकाता–बाड़मेर एक्सप्रेस तथा हावड़ा–चेन्नई मेल को प्रयागराज में 30 जुलाई को 120–120 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। सियालदह–उधना एक्सप्रेस को 30 जुलाई को 60 मिनट तथा हावड़ा–जोधपुर एक्सप्रेस को उसी दिन 30 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।



